• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
महाश्रमण

श्री महावीरपुरम् तीर्थ में महावीर के प्रतिनिधि महाश्रमण का मंगल पदार्पण

January 4, 2025
समर कैंप: बच्चों की ज़रूरत या केवल एक बाज़ार का आकर्षण?

समर कैंप: बच्चों की ज़रूरत या केवल एक बाज़ार का आकर्षण?

May 3, 2026
एक दिन मौन के साथ: रविवार की आध्यात्मिक साधना

एक दिन मौन के साथ: रविवार की आध्यात्मिक साधना

May 3, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 3 मई 2026

May 3, 2026
एक मां, एक बच्चा और डूबता हुआ भरोसा

एक मां, एक बच्चा और डूबता हुआ भरोसा

May 2, 2026
धनबाद में कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

धनबाद में कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

May 2, 2026
मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’: आज को साधो, कल का भरोसा नहीं

मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’: आज को साधो, कल का भरोसा नहीं

May 2, 2026
2026 बंगाल चुनाव: भबानीपुर में ममता बनर्जी vs सुवेंदु अधिकारी

बंगाल के फाल्टा में डर का माहौल: टीएमसी पर घर जलाने की धमकी का आरोप

May 2, 2026
प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के चेयरमैन

प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के चेयरमैन

May 2, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर को कप्तानी

May 2, 2026
सम्यक् ज्ञान, दर्शन व चारित्र की आराधना में सहयोगी बनती है भाषा : महातपस्वी महाश्रमण

सम्यक् ज्ञान, दर्शन व चारित्र की आराधना में सहयोगी बनती है भाषा : महातपस्वी महाश्रमण

May 2, 2026
निचले क्रम का तूफान: ससेक्स की चौंकाने वाली वापसी ने पलटा मैच

निचले क्रम का तूफान: ससेक्स की चौंकाने वाली वापसी ने पलटा मैच

May 2, 2026
मतदाता सूची विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा— प्रक्रिया में देरी बर्दाश्त नहीं

चुनाव आयोग को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने मतगणना सर्कुलर पर नहीं लगाया रोक

May 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

श्री महावीरपुरम् तीर्थ में महावीर के प्रतिनिधि महाश्रमण का मंगल पदार्पण

9 कि.मी. का विहार कर बोरियानस (मोटी मोरडी) पहुंचे आचार्यश्री महाश्रमण 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 4, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
महाश्रमण
श्री महावीरपुरम् तीर्थ में महावीर के प्रतिनिधि महाश्रमण का मंगल पदार्पण
श्री महावीरपुरम् तीर्थ में महावीर के प्रतिनिधि महाश्रमण का मंगल पदार्पण
श्री महावीरपुरम् तीर्थ में महावीर के प्रतिनिधि महाश्रमण का मंगल पदार्पण
सुरेन्द्रनगर: गुजरात के सिल्क व डायमण्ड सिटी सूरत में भव्य चतुर्मास सुसम्पन्न करने के उपरान्त गुजरात के भुज-कच्छ में मर्यादा के महामहोत्सव के लिए गतिमान जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने शनिवार को प्रातः चोटिला से अगले गंतव्य की ओर गतिमान हुए। मयादा महोत्सव से पहले आचार्यश्री अपनी धवल सेना संग राजकोट पधारेंगे। राजकोट भी गुजरात प्रदेश का एक अच्छा शहर है। इससे पहले ग्रामीण व कस्बों की यात्रा कर आम जनता को आध्यात्मिकता का पाठ पढ़ाने वाले महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी से आशीष प्राप्ति के लिए इस क्षेत्र में सुदूर के लोगोें के उपस्थित होने का क्रम जारी है। इसके साथ ही इस यात्रा के दौरान आचार्यश्री का जैन शासन के अन्य संप्रदाय के साधु-साध्वियों से प्रायः मिलना हो रहा है। यह होने वाला मधुर मिलन न केवल संघप्रभावक, अपितु आचार्यश्री के सद्भावना के संदेश को विशेष रूप से स्थापित करने वाला भी रहा है। लगभग नौ किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री बोरियानस (मोटी मोरडी) में स्थित श्री महावीरपुरम् तीर्थ में पधारे। तीर्थ से संबंधित लोगों ने युगप्रधान अनुशास्ता का भावपूर्ण स्वागत किया।
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने समुपस्थित श्रद्धालु जनता को पावन संबोध प्रदान करते हुए कहा कि प्रश्न किया गया कि निर्वाण को कौन-सा जीव प्राप्त कर सकता है? जन्म-मरण से मुक्त तथा आठो कर्मों से मुक्त अवस्था निर्वाण की अवस्था होती है। जहां शरीर, वाणी और मन नहीं होता, राग-द्वेष भी नहीं होता, वहां विशुद्ध परमात्मा है। उस अवस्था को केवल मनुष्य के अलावा अन्य कोई जीव प्राप्त नहीं कर सकता। मनुष्यों में भी संज्ञी मनुष्य ही उस अवस्था अर्थात् मोक्ष को प्राप्त कर सकते हैं। उसमें भी जो भव्य जीव होते हैं, वे ही उस अवस्था को प्राप्त कर सकते हैं। मोहनीय कर्म को क्षीण किए बिना, केवल ज्ञान और केवल दर्शन की प्राप्ति संभव नहीं होती।
हम इस श्री महावीरपुरम् तीर्थ के इस स्थान में आए हैं। भगवान महावीर ने मोक्ष प्राप्त करने से पहले कितना तप किया, कितनी साधना की। इसके साथ ही उन्होंने उससे पहले के भवों में कितनी-कितनी तपस्याएं की थीं। साढ़े बारह वर्षों की तपस्या के बाद राग-द्वेष से मुक्त होकर तीर्थंकर बने और कितने-कितने लोगों का कल्याण किया। इसलिए निर्वाण उसी को प्राप्त हो सकता है, जिसके जीवन में उच्च कोटि की धर्म साधना होती है। धर्म की साधना करने वाला मनुष्य ही मोक्षश्री का वरण कर सकता है। जो आदमी शुद्ध चेतना और शुद्ध भावधारा वाला होता है, उसके भीतर धर्म ठहरता है। शुद्धता और ऋजुता का मानों संबंध है। जब ऋजुता होती है तो आदमी के भावधारा की शुद्धि हो सकती है। सरलमना आदमी ऋजुता को प्राप्त कर सकता है। जहां छल, कपट, झूठ आदि होता है, वहां सरलता आ ही नहीं सकती। आदमी को ईमानदार, सरल और निश्छल रहने का प्रयास करना चाहिए। सरलता सच्चाई से जुड़ा हुआ है। जहां तक संभव हो, महावीर के अनुयायी हो तो भगवान महावीर की सिद्धावस्था के समान सिद्धता को प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। साधुता से सिद्धता की प्राप्ति हो सकती है। सरलता और ऋजुता से सिद्धता की दिशा में आगे बढ़ा सकता है।
मंगल प्रवचन के उपरान्त श्री महावीरपुरम तीर्थ के ट्रस्टी श्री भावेश भाई ने आचार्यश्री के स्वागत मंे अपनी भावाभिव्यक्ति दी और आचार्यश्री से पावन पावन आशीर्वाद प्राप्त किया।
Previous Post

सिडनी टेस्ट में भारत 145 रन से आगे

Next Post

एसबीआई की नई योजनाएं: हर घर लखपति और एसबीआई पैट्रन्स

Next Post
एसबीआई

एसबीआई की नई योजनाएं: हर घर लखपति और एसबीआई पैट्रन्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • समर कैंप: बच्चों की ज़रूरत या केवल एक बाज़ार का आकर्षण?
  • एक दिन मौन के साथ: रविवार की आध्यात्मिक साधना
  • आज का राशिफल – 3 मई 2026
  • एक मां, एक बच्चा और डूबता हुआ भरोसा
  • धनबाद में कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In