नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस ने साइबर थाना के जरिए एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो खुद को अमेरिका का मॉडल बताकर युवतियों और महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था और उन्हें ब्लैकमेल करके पैसे वसूलता था। आरोपी तुषार बिष्ट ने 200 से अधिक लड़कियों को अपनी न्यूड तस्वीरें और वीडियो भेजने के लिए मजबूर किया और उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे मांगने लगा।
आरोपी ने बम्बल, स्नैपचैट और अन्य डेटिंग ऐप्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाई थी और अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करता था। शकरपुर इलाके से पकड़े गए तुषार के पास से पुलिस ने 200 से ज्यादा अश्लील तस्वीरें और वीडियो बरामद की हैं। आरोपी ने बताया कि वह पिछले दो सालों से इस तरीके से ठगी कर रहा था।
एक पीड़िता ने 13 दिसंबर को पुलिस से शिकायत की थी, जिसमें बताया गया था कि आरोपी ने खुद को एक फ्रीलांसर मॉडल बताया और ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर संपर्क किया। पीड़िता ने आरोपी को अपनी निजी तस्वीरें और वीडियो भेजी, लेकिन बाद में आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया और पैसे की मांग की।
पुलिस की जांच में आरोपी के पास से 500 से ज्यादा लड़कियों के चैटिंग डेटा और 200 से ज्यादा लड़कियों के अश्लील वीडियो और तस्वीरें बरामद की गई हैं। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए एक ब्राजीलियाई मॉडल की तस्वीर का इस्तेमाल किया था और अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल नंबर के जरिए अपनी ठगी की गतिविधियों को अंजाम दिया था।
इस मामले में आरोपी तुषार बिष्ट को नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के बैंक खातों और तकनीकी जांच के जरिए उसकी पहचान की और उसे गिरफ्तार किया।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

