• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा और आप में सीधा मुकाबला, कांग्रेस कमजोर

कांग्रेस नेता ने केजरीवाल को बताया ‘अवसरवादी’, भाजपा-आप गठजोड़ पर आरोप

January 7, 2025
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

ट्रंप की टिप्पणी से मचा विवाद, भारत ने शब्दों से नहीं काम से दिया जवाब

April 23, 2026
 महातपस्वी महाश्रमण के योगक्षेम वर्ष में एक और दीक्षा समारोह का भव्य आयोजन

 महातपस्वी महाश्रमण के योगक्षेम वर्ष में एक और दीक्षा समारोह का भव्य आयोजन

April 23, 2026
हिंद महासागर क्षेत्र को अस्थिर वैश्विक दौर के लिए तैयार रहना होगा: एस. जयशंकर

भारत-अफ्रीका साझेदारी को नई दिशा देगा आईएएफएस-४ : जयशंकर

April 23, 2026
कृष्णनगर में पीएम मोदी का बड़ा हमला, बोले – बंगाल में बदल रहा है जनमत का रुख

कृष्णनगर में पीएम मोदी का बड़ा हमला, बोले – बंगाल में बदल रहा है जनमत का रुख

April 23, 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट

लंबे इंतजार के बाद फैसला: मालेगांव केस में चार आरोपी बरी, जांच पर उठी उंगली

April 23, 2026
एमसीडी चुनाव से ‘आप’ का किनारा, मेयर-डिप्टी मेयर की रेस में भाजपा को खुला मैदान

एमसीडी चुनाव से ‘आप’ का किनारा, मेयर-डिप्टी मेयर की रेस में भाजपा को खुला मैदान

April 23, 2026
नोएडा में उग्र हुआ कर्मचारियों का प्रदर्शन, कई वाहन फूंके, पुलिस पर पथराव

प्रदर्शन के नाम पर साजिश? पुलिस जांच में अंतरराज्यीय नेटवर्क का दावा सामने आया

April 23, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

April 23, 2026
असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान में उत्साहजनक भागीदारी

पश्चिम बंगाल चुनाव: पहले चरण का मतदान शुरू

April 23, 2026
दबाव से मुक्त होकर फैसले लें जज: न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना

हिंदुओं की एकता जरूरी, मंदिरों के नाम पर विभाजन नहीं: सुप्रीम कोर्ट

April 23, 2026
सीमावर्ती राज्यों में मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

सीमावर्ती राज्यों में मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

April 23, 2026
ट्रंप

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार, 8 महिलाओं की फांसी रुकवाने की बात को बताया झूठ

April 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

कांग्रेस नेता ने केजरीवाल को बताया ‘अवसरवादी’, भाजपा-आप गठजोड़ पर आरोप

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 7, 2025
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024: भाजपा और आप में सीधा मुकाबला, कांग्रेस कमजोर

नई दिल्ली:कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर अवसरवादी और अधिनायकवादी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट हो चुका है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री की सोच एक है। उन्होंने कहा कि आप ‘आपदा’ है तो भाजपा ‘विपदा’ है और दोनों के गठजोड़ से दिल्ली का नाश हो रहा है। उन्होंने चुनाव बाद ‘आप’ का साथ देने की संभावना से जुड़े सवाल का भी जवाब दिया।

कांग्रेस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद करने के आप के आरोपों को हास्यास्पद करार देते हुए निजामुद्दीन ने कहा कि उनका दल जीतने के लिए चुनाव लड़ रहा है तथा उम्मीद है कि 11 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वह वापसी करेगा। उन्होंने कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन के हालिया बयान का समर्थन करते हुए कहा कि जो व्यक्ति (केजरीवाल) जनता से झूठ बोले, उसके साथ कभी भी, किसी भी मुकाम पर रहना गलती ही मानी जाएगी। माकन ने पिछले दिनों कहा था कि बीते साल लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करना कांग्रेस की भूल थी।

भाजपा की मदद करने संबंधी आप के आरोपों पर कांग्रेस नेता निजामुद्दीन ने कहा, ‘हिंदुस्तान का बच्चा-बच्चा कह सकता है कि भाजपा से राहुल गांधी जी, मल्लिकार्जुन खरगे जी और हमारा एक-एक पदाधिकारी लड़ता है। अगर कोई कहे कि कांग्रेस, भाजपा की मदद कर रही है तो वो हास्यास्पद बात है।’ उन्होंने दावा किया, ‘आज की तारीख में मोदी जी से राहुल गांधी जी ही टक्कर लेते दिखते हैं।’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह माकन के बयान से सहमत हैं कि आप से गठबंधन गलती थी, तो पार्टी के दिल्ली प्रभारी ने कहा, ‘गठबंधन के लिए वक्त का तकाजा भी होता है। लोकसभा चुनाव के समय बड़ा मकसद था। देश की जनता मोदी जी और भाजपा से 10 वर्षों से त्रस्त है। उस वक्त बड़े मकसद के कारण छोटे मकसद को दूर रखा गया।’

उन्होंने यह भी कहा, ‘जो पार्टी अपने वादों पर कायम नहीं रहे, जो जनता से किए वादों को पूरा नहीं करे, उसे चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं हैं। केजरीवाल जी ने दिल्ली और पंजाब के लोगों से झूठ बोला…जो व्यक्ति जनता से इतना झूठ बोले, उसके साथ कभी भी, किसी भी मुकाम पर रहना गलती ही मानी जाएगी।’ उन्होंने यह भी कहा कि आप और भाजपा दोनों को कांग्रेस का डर सता रहा है, इसलिए वे उसे मुकाबले से बाहर बताने का प्रयास कर रहे हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या चुनाव-बाद गठबंधन के हालात बनने पर कांग्रेस फिर से केजरीवाल की पार्टी को समर्थन देगी तो उन्होंने कहा, ‘अभी काल्पनिक बात करना उचित नहीं रहेगा, लेकिन हम यहां चुनाव जीतने के लिए लड़ रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हम अकेले अगली सरकार बनाएंगे।’ उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता प्रधानमंत्री मोदी और आप नेता केजरीवाल के ‘झूठ-फरेब’ को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि जब लोग कोविड से परेशान थे तो एक व्यक्ति (मोदी) सेंट्रल विस्टा पर काम कर रहे थे तो दूसरे व्यक्ति (केजरीवाल) ‘शीशमहल’ (मुख्यमंत्री आवास) बनवा रहे थे।

निजामुद्दीन ने आरोप लगाया, ‘अब स्पष्ट है कि केजरीवाल और मोदी जी की सोच एक है। केजरीवाल ने शुरू में बयान दिया था कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी और दिल्ली में केजरीवाल चाहिए।’ उन्होंने दावा किया, ‘केजरीवाल जी एक मदारी के रूप में आए थे, रोज अलग अलग शो किए…फिर धीरे-धीरे अपनी कार बदली, मफलर हटाया, बड़े मकान में चले गए। उन्होंने दिखाया कि अब वह आम आदमी के नहीं, खास आदमी के नेता हो गए हैं।’ कांग्रेस नेता ने आरोप लाया कि केजरीवाल ‘अधिनायकवादी’ और ‘अवसरवादी’ हैं तथा किसी भी बात से मुकरने और दूसरे के ऊपर ठीकरा फोड़ने के ‘मास्टर’ हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के एक हालिया बयान का हवाला देते हुए कहा, ‘वह आम आदमी पार्टी को आपदा बता रहे हैं। 11 साल से आप ‘आपदा’ को क्यों बर्दाश्त कर रहे हैं? कोई कार्यवाही क्यों नहीं की?’ निजामुद्दीन ने आरोप लगाया, “एक ‘आपदा’ और दूसरा ‘विपदा’ है। आपदा और विपदा के गठजोड़ में दिल्ली का नाश हो रहा है।’ उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व समेत दिल्ली के सभी नेता और कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत लगाएंगे।

Previous Post

चीन के शिगाजे में 6.8 तीव्रता का भूकंप, 53 की मौत, राहत कार्य जारी

Next Post

ममता ने केंद्र पर गंगासागर मेले की उपेक्षा का आरोप लगाया

Next Post
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

ममता ने केंद्र पर गंगासागर मेले की उपेक्षा का आरोप लगाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ट्रंप की टिप्पणी से मचा विवाद, भारत ने शब्दों से नहीं काम से दिया जवाब
  •  महातपस्वी महाश्रमण के योगक्षेम वर्ष में एक और दीक्षा समारोह का भव्य आयोजन
  • भारत-अफ्रीका साझेदारी को नई दिशा देगा आईएएफएस-४ : जयशंकर
  • कृष्णनगर में पीएम मोदी का बड़ा हमला, बोले – बंगाल में बदल रहा है जनमत का रुख
  • लंबे इंतजार के बाद फैसला: मालेगांव केस में चार आरोपी बरी, जांच पर उठी उंगली
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In