• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बीसीसीआई

श्रेयस-ईशान को बीसीसीआई से खुशखबरी, लेकिन इन खिलाड़ियों को बड़ा झटका!

March 26, 2025
गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए बनाएं यादगार और उपयोगी

गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए बनाएं यादगार और उपयोगी

April 26, 2026
सूखी तुलसी भी है शुभ, जानिए समृद्धि के पारंपरिक उपाय

सूखी तुलसी भी है शुभ, जानिए समृद्धि के पारंपरिक उपाय

April 26, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 26 अप्रैल 2026

April 26, 2026
इस्लामाबाद में कूटनीतिक गतिरोध: ईरान के विदेश मंत्री बिना अमेरिका से मुलाकात लौटे

इस्लामाबाद में कूटनीतिक गतिरोध: ईरान के विदेश मंत्री बिना अमेरिका से मुलाकात लौटे

April 25, 2026
‘पंचजन्य’ एजेंडे के साथ के. कविता की नई पार्टी लॉन्च, दो साल में सत्ता का दावा

‘पंचजन्य’ एजेंडे के साथ के. कविता की नई पार्टी लॉन्च, दो साल में सत्ता का दावा

April 25, 2026
रिलायंस बनी देश की सबसे लाभदायक कंपनी, 10 अरब डॉलर का आंकड़ा पार

रिलायंस बनी देश की सबसे लाभदायक कंपनी, 10 अरब डॉलर का आंकड़ा पार

April 25, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

राजनीति गरमाई: राहुल गांधी ने ममता और मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

April 25, 2026
तेरापंथ की राजधानी में महातपस्वी महाश्रमण के 65वें जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 

तेरापंथ की राजधानी में महातपस्वी महाश्रमण के 65वें जन्मोत्सव का भव्य आयोजन 

April 25, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

बिना वैध PUC सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में नया नियम लागू

April 25, 2026
संयम और संकल्पों के साथ मनाया आचार्य श्री महाश्रमण जी का ६५वां जन्म दिवस

संयम और संकल्पों के साथ मनाया आचार्य श्री महाश्रमण जी का ६५वां जन्म दिवस

April 25, 2026
हरभजन सिंह के घर के बाहर विरोध, दीवार पर लिखा ‘गद्दार’

हरभजन सिंह के घर के बाहर विरोध, दीवार पर लिखा ‘गद्दार’

April 25, 2026
राघव चड्ढा का पार्टी पर पलटवार, आरोपों का दिया करारा जवाब

दिल्ली की सियासत में ‘शीश महल’ संग्राम, राघव चड्ढा का आप पर प्रहार

April 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 26, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

श्रेयस-ईशान को बीसीसीआई से खुशखबरी, लेकिन इन खिलाड़ियों को बड़ा झटका!

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 26, 2025
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
बीसीसीआई

स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने 2023-24 सीजन के लिए जब सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया था तो हर कोई हैरान था। उस लिस्ट का हिस्सा श्रेयस अय्यर और ईशान किशन नहीं थे। इन खिलाड़ियों को बोर्ड ने इस बात की सजा दी थी कि इन्होंने घरेलू क्रिकेट को तरजीह नहीं दी थी। हालांकि, अब बीसीसीआई से इन खिलाड़ियों को गुड न्यूज मिल सकती है। दोनों को फिर से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिलने की उम्मीद है, लेकिन मोहम्मद शमी कई खिलाड़ियों को इस सालाना अनुबंध से बाहर रखा जा सकता है।

श्रेयस अय्यर मौजूदा समय में भारत की वनडे टीम का अभिन्न हिस्सा हैं, जबकि ईशान किशन ने आईपीएल 2025 के पहले मैच में शतक जड़कर अपनी वापसी के संकेत दिए हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, श्रेयस और ईशान को बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्टेड प्लेयर की लिस्ट में शामिल करने जा रही है। बोर्ड जल्द इसका ऐलान करेगा। श्रेयस अय्यर को बी ग्रेड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है, जिसमें खिलाड़ियों को सालाना 3 करोड़ रुपये मिलते हैं। श्रेयस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के टॉप रन स्कोरर थे।

बीसीसीआई के सूत्र ने बताया, “उन्होंने पूरे घरेलू सत्र में खेला और उनसे यही उम्मीद की गई थी। इन मैचों के दौरान उन्होंने अपनी फॉर्म भी हासिल की, जिसका फायदा उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में मिला।” रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि मोहम्मद शमी बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से चूक सकते हैं, क्योंकि वह 2024 में पूरे साल चोटिल रहे थे। वह 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ही मैदान पर लौटे। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर और रुतुराज गायकवाड़ को भी बाहर किया जा सकता है। इन दोनों खिलाड़ियों ने ज्यादा क्रिकेट नहीं खेली। शमी को अगर शामिल किया जाता है तो सी ग्रेड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट उनको मिल सकता है।

टी20 विश्व कप 2024 की जीत के बाद टी20I से संन्यास लेने के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों अपने A+ अनुबंधों को फिर से हासिल कर सकते हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह भी ए प्लस कैटेगरी में होंगे। इसका मतलब है कि ये तीनों खिलाड़ी सालाना 7 करोड़ रुपये कमाने वाले हैं। विराट और रोहित की तरह रविंद्र जडेजा ने भी टी20I से संन्यास ले लिया था। बावजूद इसके बीसीसीआई से उनको भी केंद्रीय अनुबंध की सूची में जगह मिलने की पूरी संभावना है।

Previous Post

रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

Next Post

मानसरोवर यात्रा पर नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान

Next Post
कैलास मानसरोवर

मानसरोवर यात्रा पर नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गर्मी की छुट्टियां बच्चों के लिए बनाएं यादगार और उपयोगी
  • सूखी तुलसी भी है शुभ, जानिए समृद्धि के पारंपरिक उपाय
  • आज का राशिफल – 26 अप्रैल 2026
  • इस्लामाबाद में कूटनीतिक गतिरोध: ईरान के विदेश मंत्री बिना अमेरिका से मुलाकात लौटे
  • ‘पंचजन्य’ एजेंडे के साथ के. कविता की नई पार्टी लॉन्च, दो साल में सत्ता का दावा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In