अगर आपने हेल्दी खाना शुरू किया है लेकिन नाश्ते में क्या खाएं यह तय नहीं कर पा रहे, तो लौकी का चीला एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह जल्दी बन जाता है, स्वादिष्ट होता है और पेट को भी भरपूर ऊर्जा देता है। इसे कोई भी आसानी से बना सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि—
लौकी का चीला बनाने के लिए सामग्री:
- 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
- ½ कप कद्दूकस की हुई गाजर
- 1 छोटा बारीक कटा प्याज़
- 2–3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 चम्मच कसा हुआ अदरक
- बारीक कटा हरा धनिया
- ½ कप बेसन
- 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा
- ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ छोटा चम्मच चिली फ्लैक्स
- 3 चुटकी काली मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- ½ छोटा चम्मच अजवाइन
- 1 चुटकी हींग
- 1 चम्मच राई
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- आवश्यकतानुसार पानी
- घी या तेल – सेंकने के लिए
बनाने की विधि:
- सबसे पहले लौकी को धोकर छील लें और फिर कद्दूकस करें।
- प्याज़, गाजर, हरी मिर्च, अदरक और हरे धनिये को बारीक काट लें।
- एक बर्तन में छना हुआ बेसन और चावल का आटा डालें।
- इसमें हल्दी, लाल मिर्च, चिली फ्लैक्स, काली मिर्च, नमक, अजवाइन और हींग डालें।
- अब इसमें कद्दूकस की हुई लौकी और बाकी सारी सब्जियां मिला लें।
- आवश्यकतानुसार पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें।
तड़का लगाएं:
एक छोटी कढ़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें, उसमें राई और जीरा डालकर तड़काएं। यह तड़का तैयार घोल में डालें और अच्छे से मिलाएं।
चीला सेंकना:
- अब तवा गरम करें और थोड़ा सा घी या तेल डालें।
- तैयार घोल को तवे पर फैलाएं और गोल आकार में फैला दें।
- दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें।
परोसने का तरीका:
लौकी का यह पौष्टिक चीला खट्टी-मीठी सौंठ, धनिया की चटनी या फिर टमाटर केचअप के साथ परोसें। यह हेल्दी नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट विकल्प है।
नियमित रूप से खाएं, सेहत भी सुधरेगी और स्वाद भी बना रहेगा!













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

