• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सुप्रीम कोर्ट

युवाओं में आत्महत्या बढ़ना व्यवस्थागत विफलता: सुप्रीम कोर्ट

July 26, 2025
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

April 23, 2026
असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान में उत्साहजनक भागीदारी

पश्चिम बंगाल चुनाव: पहले चरण का मतदान शुरू

April 23, 2026
दबाव से मुक्त होकर फैसले लें जज: न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना

हिंदुओं की एकता जरूरी, मंदिरों के नाम पर विभाजन नहीं: सुप्रीम कोर्ट

April 23, 2026
सीमावर्ती राज्यों में मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

सीमावर्ती राज्यों में मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

April 23, 2026
ट्रंप

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार, 8 महिलाओं की फांसी रुकवाने की बात को बताया झूठ

April 23, 2026
होर्मुज संकट के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, नौसेना सचिव जॉन फेलन हटाए गए

होर्मुज संकट के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, नौसेना सचिव जॉन फेलन हटाए गए

April 23, 2026
ब्रिटेन देगा फ्रांस को ८९२ मिलियन डॉलर, अवैध प्रवासी पारगमन रोकने के लिए बड़ा समझौता

ब्रिटेन देगा फ्रांस को ८९२ मिलियन डॉलर, अवैध प्रवासी पारगमन रोकने के लिए बड़ा समझौता

April 23, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

समझौते को अंतिम रूप देने के लिए ही ज़ेलेंस्की से मिलेंगे पुतिन, क्रेमलिन का बड़ा बयान

April 23, 2026
क्रिकेट के स्वर्णिम लौटने की तैयारी, पोमोना में विशेष स्टेडियम बनेगा

क्रिकेट के स्वर्णिम लौटने की तैयारी, पोमोना में विशेष स्टेडियम बनेगा

April 23, 2026
24 वर्ष बाद इंग्लैंड में उतरेगी भारतीय टीम, एकता कप में कड़ी चुनौती

विश्व कप 2026 के लिए तैयार ईरान, अमेरिका में खेलने पर लगी मुहर

April 23, 2026
डेविड धवन ने बताया क्यों नहीं बनी शाहरुख खान संग फिल्म

डेविड धवन ने बताया क्यों नहीं बनी शाहरुख खान संग फिल्म

April 23, 2026
पूर्व सीएम गहलोत का मोदी सरकार को अल्पसंख्यक सुरक्षा में नाकामी का आरोप

गहलोत का हमला: रिफाइनरी आग से परिसीमन तक सरकार घिरी

April 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

युवाओं में आत्महत्या बढ़ना व्यवस्थागत विफलता: सुप्रीम कोर्ट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 26, 2025
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
सुप्रीम कोर्ट

File Photo

डेस्क:सुप्रीम कोर्ट ने देश में युवाओं ने बढ़ते आत्महत्या के मामलों पर चिंता जताई है। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि आत्महत्याओं की वजह से युवाओं की लगातार जान जाना व्यवस्थागत विफलता को दिखाया है और इस मुद्दे को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने इस मुद्दे से निपटने के लिए दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस संबंध में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा जारी आंकड़े डराने वाले हैं।

सुप्रीम कोर्ट आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ अपील पर सुनवाई कर रही थी जिसमें विशाखापत्तनम में नीट की तैयारी कर रहे 17 साल के एक अभ्यर्थी की अप्राकृतिक मौत की जांच सीबीआई को सौंपने की याचिका खारिज कर दी गई थी। शीर्ष अदालत ने कहा है कि मानसिक स्वास्थ्य संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का एक अहम हिस्सा है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा, ‘‘मनोवैज्ञानिक दबाव, शैक्षणिक बोझ, सामाजिक दबाव और संस्थागत असंवेदनशीलता जैसे कारणों की वजह से युवाओं की लगातार जान जा रही है, जिन्हें रोका जा सकता था। यह संस्थागत विफलता को दर्शाती है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।’’

भयावह आंकड़े

गौरतलब है कि भारत में 2022 में आत्महत्या के 1,70,924 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 7.6 फीसदी, यानी लगभग 13,044, विद्यार्थियों द्वारा की गई आत्महत्याएं थीं। एनसीआरबी के आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि पिछले दो दशकों में विद्यार्थियों में आत्महत्या की संख्या बढ़ी है। 2001 में 5,425 विद्यार्थियों ने आत्महत्या की लेकिन यह आंकड़ा 2022 में बढ़कर 13,044 हो गया था। पीठ ने कहा कि इनमें से 2,248 मौतें सीधे तौर पर परीक्षाओं में फेल होने की वजह से हुई हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने दिए दिशानिर्देश

इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने कुछ गाइडलाइंस भी जारी किए हैं। पीठ ने कहा कि संकट की गंभीर प्रकृति को देखते हुए खासकर कोटा, जयपुर, सीकर, विशाखापत्तनम, हैदराबाद और दिल्ली जैसे शहरों में, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी पहुंचते हैं, तत्काल अंतरिम सुरक्षा उपाय करने की जरूरत है। पीठ ने 15 दिशानिर्देश जारी किए हैं।

पीठ ने कहा, ‘‘विद्यार्थियों के छोटे समूहों को, विशेष रूप से परीक्षा के दौरान और शैक्षणिक बदलावों के दौरान, निरंतर, अनौपचारिक और गोपनीय सहायता प्रदान करने के लिए समर्पित सलाहकार या काउंसलर नियुक्त किए जाएं।’’ वहीं सभी शैक्षणिक संस्थानों को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं, स्थानीय अस्पतालों और आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन के लिए तत्काल रेफरल के लिए लिखित प्रोटोकॉल स्थापित करने का भी निर्देश दिया। कोर्ट ने टेली-मानस और अन्य राष्ट्रीय सेवाओं सहित आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन नंबर छात्रावासों, कक्षाओं और वेबसाइटों पर प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाने का भी आदेश दिया।

पीठ ने कहा कि सभी शैक्षणिक संस्थान नियमित रूप से छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर माता-पिता और अभिभावकों के लिए संवेदीकरण कार्यक्रम (प्रत्यक्ष या ऑनलाइन) आयोजित करेंगे। कोर्ट ने यह भी कहा कि सभी शैक्षणिक संस्थान गोपनीय रिकॉर्ड रखेंगे और एक वार्षिक रिपोर्ट तैयार करेंगे जिसमें स्वास्थ्य हस्तक्षेपों, छात्र रेफरल, प्रशिक्षण सत्रों और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की संख्या दर्शायी जाएगी।

वहीं पीठ ने शैक्षणिक बोझ को कम करने और छात्रों में परीक्षा के अंकों और रैंक से परे पहचान की व्यापक भावना विकसित करने के लिए परीक्षा पैटर्न की समय-समय पर समीक्षा करने का निर्देश दिया। पीठ ने आगे कहा, ‘‘छात्रावास मालिकों, वार्डन और ‘केयरटेकर’ सहित सभी आवासीय शिक्षण संस्थानों को यह सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय कदम उठाने होंगे कि परिसर उत्पीड़न, दबंगई, नशीली दवाओं आदि से मुक्त रहें।’’ वहीं सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से 90 दिनों के भीतर कोर्ट के सामने हलफनामा दाखिल करने को कहा है।

Previous Post

ओबीसी आरक्षण पर राहुल को भाजपा का जवाबी वार

Next Post

पंचायत चुनाव बनेगा कांग्रेस जिला अध्यक्षों की अग्निपरीक्षा

Next Post
कांग्रेस

पंचायत चुनाव बनेगा कांग्रेस जिला अध्यक्षों की अग्निपरीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग
  • पश्चिम बंगाल चुनाव: पहले चरण का मतदान शुरू
  • हिंदुओं की एकता जरूरी, मंदिरों के नाम पर विभाजन नहीं: सुप्रीम कोर्ट
  • सीमावर्ती राज्यों में मॉक ड्रिल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर
  • ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार, 8 महिलाओं की फांसी रुकवाने की बात को बताया झूठ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In