• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी कार्रवाई: हाई कोर्ट आदेश अपलोड में देरी की जांच होगी

September 1, 2025
जॉर्जिया में भारतीय-अमेरिकी टेक अधिकारी की हत्या, घरेलू हिंसा मामले में पति पर आरोप

जॉर्जिया में भारतीय-अमेरिकी टेक अधिकारी की हत्या, घरेलू हिंसा मामले में पति पर आरोप

July 12, 2026
युद्धविराम टूटा, ट्रंप का पलटवार; ईरान पर हवाई हमले, होर्मुज में 500 जहाज फंसे

खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान के कई शहरों में विस्फोट; हॉर्मुज संकट से बढ़ी वैश्विक चिंता

July 12, 2026
“शून्य से अनंत” प्रदर्शनी का यूएन में शुभारंभ, भारत की गणितीय परंपरा को वैश्विक मंच

2028-29 के लिए UNSC की गैर-स्थायी सदस्यता अभियान शुरू करेगा भारत

July 12, 2026
जल संयंत्र पर हमले का आरोप: ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना

समझौता तोड़ने पर अमेरिका पर बरसा ईरान, कहा- ताली दोनों हाथों से बजती है

July 12, 2026
पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

July 12, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत; राहुल-खड़गे ने जताया दुख

July 12, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

मायावती का सियासी वार, बोलीं- दलितों को गुमराह करने की हो रही साजिश

July 12, 2026
कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

July 12, 2026
कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

July 12, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत बनेगा AI हब, बढ़ाई जाएगी देश की कंप्यूटिंग क्षमता: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

July 12, 2026
भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन की बिक्री का आधार बने टाइगुन और विर्टस

फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की बिक्री रही शून्य, जून में एक भी ग्राहक नहीं मिला

July 12, 2026
म्यूचुअल फंड उद्योग को झटका, इक्विटी निवेश एक साल के निचले स्तर पर

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए बड़ी राहत: सेबी ने इंट्राडे उधारी को दी मंजूरी

July 12, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 12, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी कार्रवाई: हाई कोर्ट आदेश अपलोड में देरी की जांच होगी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 1, 2025
in देश, पंजाब, हरियाणा
Reading Time: 1 min read
A A
0
सुप्रीम कोर्ट

File Photo

डेस्क:हाई कोर्ट का आदेश अपलोड होने पर में देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा ऐक्शन लिया है। शीर्ष अदालत ने जज के सचिव की स्टेनो बुक जब्त करने का निर्देश दे दिया, ताकि यह पता चल सके कि आदेश कब टाइप किया गया था और उसमें कब सुधार किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्देश अग्रिम जमानत अर्जी खारिज करने के पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के फैसले को अपलोड करने में हुई देरी पर संज्ञान लेते हुए दिया। न्यायाधीश के सचिव की स्टेनो बुक जब्त करने का निर्देश दिया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आदेश कब टाइप किया गया था और उसमें कब सुधार किया गया था।

मामले की जांच की जाए
जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस विजय बिश्नोई की बेंच ने इस बात पर गौर किया कि यह फैसला 31 जुलाई 2025 का था। 20 अगस्त तक इसे हाई कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया। बेंच ने कहा कि मामले की विवेकपूर्ण जांच की जाए और आदेश को टाइप एवं अपलोड किए जाने के बारे में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) से रिपोर्ट हासिल की जाए। बेंच ने कहा कि 20 अगस्त को मामले पर विचार करते हुए उसने हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से रिपोर्ट मांगी थी। 29 अगस्त को मामले की सुनवाई करते हुए पीठ ने कहा कि रिपोर्ट से ऐसा प्रतीत होता है कि रजिस्ट्रार जनरल ने 22 अगस्त को न्यायाधीश के सचिव से स्पष्टीकरण मांगा था। उसने कहा कि सचिव ने 22 अगस्त को स्पष्टीकरण दिया।

शीर्ष अदालत ने कहा कि सचिव ने आदेश अपलोड किए जाने के समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। उन्होंने सिर्फ इतना बताया था कि न्यायाधीश एक अगस्त से 20 अगस्त के बीच कुछ चिकित्सा प्रक्रिया एवं सर्जरी से गुजरे थे। बेंच ने कहा कि सचिव की ओर से स्पष्टीकरण दिए जाने की तिथि पर आदेश अपलोड किया गया था। हालांकि, इस तथ्य का जिक्र उन्होंने ही किया था। उसने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यह आदेश 31 जुलाई को पारित नहीं किया गया था, बल्कि वास्तव में यह हाई कोर्ट के आदेश के बाद दिया गया था।

जब्त की जाए स्टेनो बुक
बेंच ने कहा कि सचिव की स्टेनो बुक जब्त की जाए और पता लगाया जाए कि किस तारीख को आदेश टाइप किया गया और पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) पर इसमें सुधार किया गया। एक विवेकपूर्ण जांच की जाए और आदेश टाइप एवं अपलोड किए जाने के संबंध में एनआईसी से पीसी की रिपोर्ट ली जाए और उसे हलफनामे के साथ दाखिल किया जाए। शीर्ष अदालत ने एक व्यक्ति की अग्रिम जमानत खारिज किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। उसने हरियाणा राज्य सहित सभी पक्षों को नोटिस जारी किया और मामले की सुनवाई चार हफ्ते बाद तय की।

बेंच ने निर्देश दिया कि इस बीच, अंतरिम उपाय के रूप में, फरीदाबाद में दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी, बशर्ते वह (याचिकाकर्ता) जांच में सहयोग करे। याचिकाकर्ता ने 20 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि हाई कोर्ट की ओर से 31 जुलाई को पारित आदेश उसकी वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया है।

Previous Post

बिहार रण में अकेले उतरेगी बसपा, मायावती ने आकाश को सौंपी कमान

Next Post

राजस्थान शर्मसार: 8 साल के मासूम को पानी छूने पर दी गई हैवानियत भरी सज़ा

Next Post
राजस्थान शर्मसार: 8 साल के मासूम को पानी छूने पर दी गई हैवानियत भरी सज़ा

राजस्थान शर्मसार: 8 साल के मासूम को पानी छूने पर दी गई हैवानियत भरी सज़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जॉर्जिया में भारतीय-अमेरिकी टेक अधिकारी की हत्या, घरेलू हिंसा मामले में पति पर आरोप
  • खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान के कई शहरों में विस्फोट; हॉर्मुज संकट से बढ़ी वैश्विक चिंता
  • 2028-29 के लिए UNSC की गैर-स्थायी सदस्यता अभियान शुरू करेगा भारत
  • समझौता तोड़ने पर अमेरिका पर बरसा ईरान, कहा- ताली दोनों हाथों से बजती है
  • पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In