• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
नोबेल पुरस्कार

डोनाल्ड ट्रंप को नहीं मिला नोबेल शांति पुरस्कार, मारिया कोरिना मचाडो बनीं विनर

October 10, 2025
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, डीजल खरीद पर 200 लीटर की सीमा लागू

June 16, 2026
दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल

दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल

June 16, 2026
कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज

कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज

June 16, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

ट्रंप का दो टूक संदेश: न परमाणु हथियार, न ईरान को अरबों डॉलर

June 16, 2026
भारत की यूएनएससी दावेदारी को मिला स्लोवाकिया का पुनः समर्थन

भारत की यूएनएससी दावेदारी को मिला स्लोवाकिया का पुनः समर्थन

June 16, 2026
यूक्रेन को परमाणु ईंधन देगा ब्रिटेन, रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान

यूक्रेन को परमाणु ईंधन देगा ब्रिटेन, रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान

June 16, 2026
न्यायोचित

“ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे”, नेतन्याहू का सख्त संदेश

June 16, 2026
सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

June 16, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

अधूरी सड़क ने ली जान, गड्ढे में गिरकर अस्पताल मैनेजर की मौत

June 16, 2026
बिहार में झटका, केरल में जोर! तेजस्वी अब कांग्रेस के खिलाफ वाम के संग

खान सर-रोशन सर विवाद में तेजस्वी की एंट्री, सीबीआई जांच की मांग

June 16, 2026
आज का मौसम: मंगलवार को गर्मी से राहत; इन इलाकों में होगी बारिश, IMD ने बताया

बारिश का नया दौर शुरू, उत्तर भारत में कई राज्यों के लिए आईएमडी का अलर्ट

June 16, 2026
शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

शांति पहल के बीच भारत की भूमिका पर सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

डोनाल्ड ट्रंप को नहीं मिला नोबेल शांति पुरस्कार, मारिया कोरिना मचाडो बनीं विनर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 10, 2025
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
नोबेल पुरस्कार

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शांति का नोबेल पुरस्कार नहीं मिला है। डोनाल्ड ट्रंप बार बार नोबेल पुरस्कार के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे। वो ‘सात युद्ध’ में शांति करवाने का दावा करते आ रहे थे। लेकिन बावजूद इसके उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया है। इस बार का शांति का नोबेल पुरस्कार मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया है, जो वेनेजुएला की लोकतंत्र समर्थक नेता हैं। डोनाल्ड ट्रंप के लिए ये बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि नोबेल पुरस्कार के लिए उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल में क्या नहीं किया है, उन्होंने हर युद्ध में खुद को शांति करवाने वाला मसीहा बताया है।

उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध में भी शांति करवाने के लिए मध्यस्थता करने का दावा किया था, जिसे भारत ने सिरे से खारिज कर दिया था। हालांकि पाकिस्तान ने उनकी भावना को स्वीकार करते हुए उन्हें नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया था। पाकिस्तान के अलावा इजरायल ने भी डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया था। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिल पाया।

वेनेज़ुएला की लोकतंत्र समर्थक नेता को नोबेल
नोबेल शांति पुरस्कार 2025 इस बार वेनेज़ुएला की लोकतंत्र समर्थक नेता मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया है। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने कहा कि यह सम्मान उन्हें वेनेज़ुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए उनके “अथक संघर्ष” और देश को तानाशाही से लोकतंत्र की ओर ले जाने के प्रयासों के लिए दिया गया है। मचाडो ने विपरीत परिस्थितियों में भी लोकतंत्र की ज्योति जलाए रखी और निरंकुश शासन के खिलाफ शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रखा। समिति ने उन्हें लैटिन अमेरिका में “नागरिक साहस की असाधारण मिसाल” बताया है। एक समय पर विभाजित विपक्ष को एकजुट कर उन्होंने वेनेज़ुएला में “स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव” की मांग को राष्ट्रीय आंदोलन का रूप दिया।

माचाडो की यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब वेनेज़ुएला में तानाशाही शासन आ चुका है। आज देश मानवीय और आर्थिक संकट से गुजर रहा है, जहां अधिकांश नागरिक गरीबी में हैं जबकि सत्ता से जुड़े कुछ लोग असीमित लाभ उठा रहे हैं। सरकार की हिंसक मशीनरी अपने ही नागरिकों पर दमन कर रही है और अब तक करीब 80 लाख लोग देश छोड़ने को मजबूर हो चुके हैं। विपक्ष को चुनावी धांधली और फर्जी मुकदमों के जरिए जेलों में ठूंस दिया गया है।

Previous Post

गांगुली बोले: “ये मेरे साथ भी हुआ, द्रविड़ के साथ भी—सबके साथ होता है

Next Post

काबुल में दूतावास खोलेगा भारत, अफगानिस्तान ने भी दिया एक भरोसा; क्या-क्या बात

Next Post
काबुल में दूतावास खोलेगा भारत, अफगानिस्तान ने भी दिया एक भरोसा; क्या-क्या बात

काबुल में दूतावास खोलेगा भारत, अफगानिस्तान ने भी दिया एक भरोसा; क्या-क्या बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, डीजल खरीद पर 200 लीटर की सीमा लागू
  • दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल
  • कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज
  • ट्रंप का दो टूक संदेश: न परमाणु हथियार, न ईरान को अरबों डॉलर
  • भारत की यूएनएससी दावेदारी को मिला स्लोवाकिया का पुनः समर्थन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In