• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
युवराज सिंह

सट्टेबाजी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, युवराज–सोनू सूद सहित कई की प्रॉपर्टी जब्त

December 19, 2025
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

June 9, 2026
रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

June 9, 2026
जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 9, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

सट्टेबाजी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, युवराज–सोनू सूद सहित कई की प्रॉपर्टी जब्त

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 19, 2025
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
युवराज सिंह

File Photo

डेस्क: सट्टेबाजी मंच ‘1एक्सबेट’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ा ऐक्शन लिया है। उसने कई क्रिकेटर्स और एक्टर्स की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। एजेंसी ने क्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, अभिनेता सोनू सूद, नेहा शर्मा और अन्य की संपत्तियां अटैच की हैं। इस मामले में एजेंसी कई क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से पूछताछ कर चुकी हैं, जिसके बाद संपत्तियों की जब्ती की कार्रवाई शुरू की गई। संघीय जांच एजेंसी ने इससे पहले इसी मामले में पूर्व क्रिकेटरों शिखर धवन और सुरेश रैना से इसी तरह पूछताछ के बाद उनकी 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।

इस महीने की शुरुआत में एक्ट्रेस नेहा शर्मा ऑनलाइन सट्टेबाजी मंच ‘1एक्सबेट’ से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुई थीं। अधिकारियों ने बताया कि शर्मा (38) का बयान मनी लॉन्ड्रिंग (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दर्ज किया जा रहा। वह कुछ विज्ञापनों के माध्यम से सट्टेबाजी मंच से जुड़ी हुई थीं। कुराकाओ में पंजीकृत, ‘1एक्सबेट’ को पोर्टल द्वारा सट्टेबाजी उद्योग में 18 वर्षों के अनुभव के साथ विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त सट्टेबाज ऐप बताया गया है। ईडी ने कहा कि ‘1एक्सबेट’ भारत में बिना अनुमति के काम कर रहा था और सोशल मीडिया, ऑनलाइन वीडियो तथा प्रिंट मीडिया के माध्यम से भारतीय उपयोगकर्ताओं को लक्षित करने के मकसद से विज्ञापनों का इस्तेमाल कर रहा था।

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में भारत में वास्तविक धन वाले ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून लाया गया है। इस मामले में दो क्रिकेटरों की संपत्ति कुर्क किए जाने के अलावा ईडी ने इस जांच के तहत खेलजगत की हस्तियां युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा, अभिनेता सोनू सूद, उर्वशी रौतेला (‘1एक्सबेट’ की भारतीय ब्रांड एंबेसडर), मिमी चक्रवर्ती (तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद) और अंकुश हाजरा (बंगाली अभिनेता) से भी पूछताछ की थी।

ईडी के अनुमान के मुताबिक यह करीब एक हजार करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है। पिछले महीने संघीय एजेंसी ने बताया था कि ऑनलाइन सट्टेबाजी साइट ‘1एक्सबेट’ के खिलाफ मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत धवन (39) का दिल्ली स्थित करीब 4.5 करोड़ रुपये का वाणिज्यिक भखंड और रैना (38) के 6.64 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड को कुर्क करने का अनंतिम आदेश जारी किया गया है।

संघीय एजेंसी की जांच में पाया गया है कि दोनों पूर्व क्रिकेटर ने ‘स्थिति को जानते हुए एक्सबेट’ और उसके सहयोगियों के प्रचार के लिए विदेशी संस्थाओं के साथ समझौते किए। ईडी ने एक बयान में आरोप लगाया, ‘‘ये प्रचार विदेशी संस्थाओं के माध्यम से किए गए भुगतान के बदले में किए गए थे, ताकि धन के अवैध स्रोत को छुपाया जा सके, जो अवैध सट्टेबाजी गतिविधियों से उत्पन्न अपराध की आय से जुड़ा हुआ है।’’

Previous Post

साहस व मनोबल हो तो क्रांति से मिल सकती है सफलता : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post

संजय सिंह की टिप्पणी पर बवाल, भाजपा ने बताया हिंदू भावनाओं का अपमान

Next Post
संजय सिंह

संजय सिंह की टिप्पणी पर बवाल, भाजपा ने बताया हिंदू भावनाओं का अपमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी
  • रुतुराज गायकवाड़ ने छुआ द्रविड़-गंभीर का मुकाम
  • ‘टू-फिंगर टेस्ट’ पर पूर्ण प्रतिबंध, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
  • जीने की कला सिखाता है धर्म : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
  • भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In