• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
शरीफ उस्मान

चुनाव से पहले बांग्लादेश में ‘हिंदुओं को वोट हराम’ का नारा, कट्टरपंथी सड़कों पर

January 17, 2026
बदायूं में रिश्तों की हत्या: पति ने पत्नी की अस्मत का सौदा कर गैंगरेप कराया

हिंदू बनकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया; रेप, ब्लैकमेल और धर्मांतरण के दबाव का आरोपी गिरफ्तार

April 19, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

बंगाल में ईडी का बड़ा एक्शन, डीसीपी परिसरों पर छापेमारी से हड़कंप

April 19, 2026
बलबीर पुंज के निधन से भाजपा को बड़ा झटका, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

बलबीर पुंज के निधन से भाजपा को बड़ा झटका, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

April 19, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

आज मौसम का डबल असर: कहीं लू, कहीं बारिश का अलर्ट

April 19, 2026
पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

April 19, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

भारतीय जहाजों पर ईरानी फायरिंग, रिश्तों पर उठे सवाल

April 19, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव पर ट्रंप की चेतावनी, बोले- ईरान नहीं कर सकता ब्लैकमेल

April 19, 2026
आर्थिक दबाव में मालदीव ने भारत से बढ़ाई करेंसी स्वैप सहायता की मांग

आर्थिक दबाव में मालदीव ने भारत से बढ़ाई करेंसी स्वैप सहायता की मांग

April 19, 2026
गुजरात में 50 से ज्यादा बुलडोजर गरजे, 3 दिन में 8000 घरों पर कार्रवाई

अतिक्रमण पर बड़ा प्रहार: गुरुग्राम में व्यापक बुलडोजर अभियान

April 19, 2026
राष्ट्र के नाम संदेश पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा

राष्ट्र के नाम संदेश पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने पीएम मोदी को घेरा

April 19, 2026
पूर्व सीएम गहलोत का मोदी सरकार को अल्पसंख्यक सुरक्षा में नाकामी का आरोप

गहलोत का प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा राजनीतिक हमला

April 19, 2026
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

चुनाव से पहले बांग्लादेश में ‘हिंदुओं को वोट हराम’ का नारा, कट्टरपंथी सड़कों पर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 17, 2026
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
शरीफ उस्मान

डेस्क : बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले सांप्रदायिक तनाव गहराता जा रहा है। चुनावी माहौल के बीच हिंदू समुदाय और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ खुले तौर पर नफरत फैलाने के मामले सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो में कुछ मौलाना और मौलवी हिंदुओं के खिलाफ भड़काऊ बयान देते दिखाई दे रहे हैं और लोगों से गैर-मुस्लिम प्रत्याशियों को वोट न देने की अपील कर रहे हैं।

एक वीडियो में एक अज्ञात मौलाना हिंदू प्रत्याशियों और गैर-मुसलमानों को वोट देने को ‘हराम’ करार देता है, जबकि एक अन्य वीडियो में एक मौलाना हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता नजर आता है। इन बयानों में हिंदू समुदाय और इस्कॉन से जुड़े लोगों को बांग्लादेश छोड़ने की चेतावनी भी दी गई है।

बताया जा रहा है कि मोहम्मद यूसुफ की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार के कार्यकाल में हिंदुओं और इस्कॉन से जुड़े संगठनों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं बढ़ी हैं। इन घटनाओं को लेकर भारत ने बांग्लादेश सरकार से कड़ी चिंता जताई है और कट्टरपंथी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैसवाल ने कहा है कि बांग्लादेश में कट्टरपंथी तत्व हिंदू नागरिकों और उनके कारोबार को लगातार निशाना बना रहे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। हाल के महीनों में हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं। इनमें 25 वर्षीय मिथुन सरकार की मौत भी शामिल है, जिन्होंने कथित तौर पर कट्टरपंथियों की भीड़ से बचने के लिए नहर में छलांग लगा दी थी। उन पर चोरी का आरोप लगाया गया था। इसके अलावा, कई अन्य मामलों में हिंदू समुदाय के लोगों की पीट-पीटकर हत्या और गोली मारकर हत्या किए जाने की खबरें भी सामने आई हैं। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, ऐसी कम से कम 7 से 8 घटनाएं दर्ज की गई हैं।

इस बीच, बांग्लादेश में हिंसा को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता भी बढ़ती जा रही है। ब्रिटेन सरकार ने बांग्लादेश में ‘‘हर तरह की हिंसा’’ की निंदा करते हुए शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और विश्वसनीय चुनाव कराने की अपील की है। हिंदुओं और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हत्याओं का मुद्दा ब्रिटिश संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में भी उठाया गया।

विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने संसद में बयान देते हुए लेबर पार्टी नीत ब्रिटिश सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याएं, घरों को जलाया जाना और मंदिरों पर हमले की घटनाएं बेहद भयावह हैं। ब्लैकमैन ने यह भी चिंता जताई कि फरवरी में होने वाले चुनावों को स्वतंत्र और निष्पक्ष बताया जा रहा है, जबकि प्रमुख राजनीतिक दल अवामी लीग को चुनाव प्रक्रिया से बाहर रखा गया है, बावजूद इसके कि जनमत सर्वेक्षणों में उसे उल्लेखनीय समर्थन हासिल बताया जा रहा है।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि इस्लामी चरमपंथी संगठनों द्वारा बांग्लादेश के संविधान में स्थायी बदलाव के लिए जनमत संग्रह का आह्वान किया जाना स्थिति को और अधिक गंभीर बना सकता है।

Previous Post

ईरान पर नजर, विदेश मंत्रालय करेगा फंसे नागरिकों की मदद

Next Post

गाजा के भविष्य की रूपरेखा: ट्रंप ने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के गठन का ऐलान

Next Post
ट्रंप

गाजा के भविष्य की रूपरेखा: ट्रंप ने ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के गठन का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हिंदू बनकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया; रेप, ब्लैकमेल और धर्मांतरण के दबाव का आरोपी गिरफ्तार
  • बंगाल में ईडी का बड़ा एक्शन, डीसीपी परिसरों पर छापेमारी से हड़कंप
  • बलबीर पुंज के निधन से भाजपा को बड़ा झटका, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
  • आज मौसम का डबल असर: कहीं लू, कहीं बारिश का अलर्ट
  • पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In