स्पोर्ट्स डेस्क : 2024 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने यूएसए के खिलाफ 29 रनों से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
टीम इंडिया, जो डिफेंडिंग चैंपियन है, ने इस टूर्नामेंट में अब तक कोई भी मैच नहीं हारा। कनाडा के खिलाफ उनका एकमात्र मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था, लेकिन इसके बावजूद भारत ने लगातार 9 मैच जीतकर नए कीर्तिमान स्थापित किए। इससे पहले साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के नाम टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 8-8 मैच जीतने का रिकॉर्ड था। भारत ने यह रिकॉर्ड पहले भी बनाया था, जब 2012-2014 के बीच उन्होंने लगातार 7 मैच जीते थे।
टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड:
- 9 मैच – भारत (2024-26)
- 8 मैच – साउथ अफ्रीका (2024)
- 8 मैच – ऑस्ट्रेलिया (2022-24)
- 7 मैच – भारत (2012-14)
यूएसए के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और बेहतरीन पारी भारत के लिए निर्णायक साबित हुई। सूर्यकुमार ने नाबाद 84 रन बनाकर भारत को 161 रनों तक पहुंचाया। मैच के दौरान टीम इंडिया 77 रन पर 6 विकेट खो चुकी थी और स्थिति नाजुक लग रही थी, लेकिन सूर्यकुमार ने संयम और साहस के साथ टीम की नैया पार लगाई।
जवाब में यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 132 रन ही बना पाई। मोहम्मद सिराज ने सबसे अधिक 3 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम योगदान दिया।
इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न सिर्फ लगातार जीत का नया रिकॉर्ड बनाया, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप में अपनी दबदबा कायम रखने की क्षमता भी साबित की है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
