• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हिंद महासागर क्षेत्र को अस्थिर वैश्विक दौर के लिए तैयार रहना होगा: एस. जयशंकर

आतंकवाद की फंडिंग रोकना, समुद्री सुरक्षा और एआई होगा भारत का फोकस: जयशंकर

July 14, 2026
भारत में बिना दस्तावेज 7 महीने बिताए, नेपाल सीमा पर विदेशी की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारत में बिना दस्तावेज 7 महीने बिताए, नेपाल सीमा पर विदेशी की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

July 14, 2026
सुरक्षा परिषद की कुर्सी के लिए भारत की मुहिम तेज, जयशंकर ने पेश किया ‘SHANTI’ मंत्र

सुरक्षा परिषद की कुर्सी के लिए भारत की मुहिम तेज, जयशंकर ने पेश किया ‘SHANTI’ मंत्र

July 14, 2026
होर्मुज में ईरानी हमला: भारतीय चालक की मौत, 6 घायल; अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर

होर्मुज में ईरानी हमला: भारतीय चालक की मौत, 6 घायल; अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर

July 14, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

होरमुज में अमेरिका की फिर नाकेबंदी, ईरान पर ट्रंप का बड़ा प्रहार

July 14, 2026
ट्रंप के ‘गार्डियन’ दावे पर ईरान ने किया पलटवार

ट्रंप के ‘गार्डियन’ दावे पर ईरान ने किया पलटवार

July 14, 2026
हम न्याय के स्वामी नहीं, अस्थायी संरक्षक हैं: सीजेआई सूर्यकांत

न्यायपालिका की ताकत है न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं का सहयोग: मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत

July 14, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

मनमोहन सिंह बनाम मोदी सरकार: चुनाव आयोग की भूमिका पर छिड़ा राजनीतिक विवाद

July 14, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मानसून मेहरबान, यूपी-बिहार में बारिश के आसार; दिल्ली में राहत की उम्मीद

July 14, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

वांगचुक मुद्दे पर सियासी संग्राम, उद्धव की राहुल से बड़ी अपील

July 14, 2026
टी20 में सूर्यकुमार यादव का ऐतिहासिक मुकाम, 9000 रन पूरे

सूर्यकुमार यादव की वापसी के रास्ते खुले, घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन करना होगा साबित

July 14, 2026
हरमनप्रीत कौर ने उठाई आवाज, महिला क्रिकेटरों को मिले लंबे प्रारूप में ज्यादा मौके

हरमनप्रीत कौर ने उठाई आवाज, महिला क्रिकेटरों को मिले लंबे प्रारूप में ज्यादा मौके

July 14, 2026
समय रैना के मजाक से प्रभावित हुई थीं कुशा कपिला, बोलीं- लेनी पड़ी थेरेपी

समय रैना के मजाक से प्रभावित हुई थीं कुशा कपिला, बोलीं- लेनी पड़ी थेरेपी

July 14, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 14, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

आतंकवाद की फंडिंग रोकना, समुद्री सुरक्षा और एआई होगा भारत का फोकस: जयशंकर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 14, 2026
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
हिंद महासागर क्षेत्र को अस्थिर वैश्विक दौर के लिए तैयार रहना होगा: एस. जयशंकर

File Photo

Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

न्यूयॉर्क :  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोमवार (स्थानीय समय) संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत के 2028-29 कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अस्थायी सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि यदि भारत सुरक्षा परिषद का सदस्य चुना जाता है तो आतंकवाद के वित्तपोषण पर रोक, समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के जिम्मेदार उपयोग को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करेगा।

जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद आज भी दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। केवल आतंकवादी घटनाओं पर प्रतिक्रिया देने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि आतंकवादी संगठनों के आर्थिक संसाधनों और फंडिंग नेटवर्क को खत्म करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के वित्तपोषण पर प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ आतंकवादी संगठनों को सूचीबद्ध करने के लिए वस्तुनिष्ठ और साक्ष्य-आधारित प्रस्तावों को बढ़ावा देगा।

उन्होंने समुद्री सुरक्षा को भी वैश्विक प्राथमिकता बताते हुए कहा कि हाल की घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार की निर्बाध और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की आवश्यकता को और अधिक स्पष्ट किया है। भारत लंबे समय से समुद्री सुरक्षा, खोज एवं बचाव अभियान, मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर), क्षमता निर्माण और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का इंटरनेशनल फ्यूजन सेंटर पूरे हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोगी नेटवर्क का संचालन कर रहा है और भारत सुरक्षा परिषद में समुद्री सुरक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगा।

विदेश मंत्री ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर भी भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए कहा कि एआई अपार संभावनाओं के साथ-साथ कई जोखिम भी लेकर आया है, इसलिए इसके लिए मानव-केंद्रित और जिम्मेदार शासन व्यवस्था आवश्यक है। उन्होंने बताया कि भारत ने ‘MANAV’ ढांचा प्रस्तावित किया है, जिसमें नैतिक एवं मूल्य आधारित प्रणाली, जवाबदेह शासन, राष्ट्रीय संप्रभुता, सभी के लिए सुलभ एवं समावेशी व्यवस्था तथा वैध एवं विश्वसनीय प्रणाली को आधार बनाया गया है।

जयशंकर ने कहा कि भारत वैश्विक डिजिटल खाई को कम करने के लिए लगातार प्रयासरत है और इसी सोच के तहत हाल ही में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट का विषय ‘एआई फॉर ऑल’ रखा गया। उन्होंने कहा कि भारत एआई के दुरुपयोग और इससे अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को उत्पन्न होने वाले खतरों का भी प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post

न्यायपालिका की ताकत है न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं का सहयोग: मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत

Next Post

ट्रंप के ‘गार्डियन’ दावे पर ईरान ने किया पलटवार

Next Post
ट्रंप के ‘गार्डियन’ दावे पर ईरान ने किया पलटवार

ट्रंप के 'गार्डियन' दावे पर ईरान ने किया पलटवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत में बिना दस्तावेज 7 महीने बिताए, नेपाल सीमा पर विदेशी की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप
  • सुरक्षा परिषद की कुर्सी के लिए भारत की मुहिम तेज, जयशंकर ने पेश किया ‘SHANTI’ मंत्र
  • होर्मुज में ईरानी हमला: भारतीय चालक की मौत, 6 घायल; अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर
  • होरमुज में अमेरिका की फिर नाकेबंदी, ईरान पर ट्रंप का बड़ा प्रहार
  • ट्रंप के ‘गार्डियन’ दावे पर ईरान ने किया पलटवार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In