मुंबई : शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। ठाकरे ने कहा कि यह मुद्दा युवाओं और देश के भविष्य से जुड़ा है, इसलिए सभी को मिलकर आवाज उठानी चाहिए।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि सोनम वांगचुक जैसे लोग समाज और देश के हित से जुड़े मुद्दों को सामने लाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी से अपील की कि वह आंदोलन स्थल पर जाकर प्रदर्शनकारियों का समर्थन करें और उनकी बात को मजबूती दें।
ठाकरे ने कहा कि वह खुद भी इस आंदोलन के समर्थन में जंतर-मंतर जाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी एक राजनीतिक दल या संगठन का विषय नहीं है, बल्कि युवाओं, छात्रों और आने वाली पीढ़ियों से जुड़ा मामला है।
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने सोनम वांगचुक से अपना अनशन समाप्त करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि देश को उनकी जरूरत है और उनकी आवाज महत्वपूर्ण है।
गौरतलब है कि सोनम वांगचुक और उनके समर्थक अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन को लेकर विपक्ष के कई नेताओं ने समर्थन जताया है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत