डेस्क : अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म का टीजर जारी कर दिया गया है, जिसमें देश के विभाजन के दौर की परिस्थितियों, संघर्ष और मानवीय भावनाओं की झलक देखने को मिलती है।
फिल्म की कहानी वर्ष 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय पैदा हुए हालात पर आधारित है। टीजर में उस दौर के दर्द, बिछड़ने की पीड़ा और लोगों के संघर्ष को भावनात्मक अंदाज में दिखाया गया है। सनी देओल फिल्म में एक दमदार भूमिका में नजर आएंगे।
इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी इससे पहले ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी सफल फिल्मों में साथ काम कर चुकी है। इस वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों में खास दिलचस्पी बनी हुई है।
फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। टीजर में आमिर खान की आवाज भी सुनाई देती है, जिसने फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर जल्द जारी किया जाएगा। निर्माता इस फिल्म के जरिए विभाजन के इतिहास से जुड़े एक संवेदनशील अध्याय को बड़े पर्दे पर पेश करने की तैयारी में हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत