डेस्क : नितेश तिवारी की ‘रामायण’ इस समय चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान श्री राम के किरदार में देखा जाएगा। वहीं, हाल ही में रावण के बेटे मेघनाथ की भूमिका को लेकर सुर्ख़ियाँ बटोर रही हैं। पहले खबर थी कि डांसर से एक्टर बने राघव जुयाल इस रोल में होंगे। इसके बाद मीडिया में यह रिपोर्ट भी आई कि विक्रांत मैसी ने राघव को रिप्लेस कर दिया है।
हालांकि, विक्रांत मैसी ने इस खबर का खंडन खुद किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था,
“ओके, मैं इस मूवी का हिस्सा कभी नहीं था और ना हूं। यह एक गैरजिम्मेदाराना मीडिया कवरेज है।”
हालांकि, उन्होंने यह पोस्ट कुछ ही मिनटों में डिलीट कर दी। पोस्ट डिलीट करने के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
राघव जुयाल की एंट्री की उम्मीद
वहीं, हाल ही में वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया कि राघव जुयाल इस फिल्म में मेघनाथ की भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, इस बात की अभी तक फिल्म टीम या राघव ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। राघव जुयाल ने अपने एक्टिंग करियर में कई प्रशंसनीय काम किए हैं, जैसे फिल्म ‘किल’ और आर्यन खान की वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’, जिससे उन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।
दिवाली पर दस्तक देगी रामायण
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ पर पिछले कई सालों से काम चल रहा है। अब फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज़ होने वाला है। फिल्म में साई पल्लवी को माता सीता के रूप में देखा जा सकता है। इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण किरदार भी दर्शकों को बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
