गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनावों के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। सरमा ने राहुल गांधी को “रजिस्टर्ड पागल” और “क्रेजी इंसान” करार दिया और कहा कि वह राजनीति की सीमाओं से परे जाकर किसी भी तरह का बयान दे सकते हैं।
सरमा ने एएनआई से बातचीत में कहा, “राहुल गांधी का दिमाग अब क्रैक हो चुका है। वे विपक्ष में रहते हुए बिना किसी तथ्य के सिर्फ आरोप लगाने में लगे रहते हैं।” उन्होंने कांग्रेस नेता के हालिया आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया।
इससे पहले राहुल गांधी ने असम में चुनावी रैलियों में मुख्यमंत्री सरमा और भाजपा नेतृत्व पर आरोप लगाते हुए कहा था कि सरकार लोगों की जमीन बड़े उद्योगपतियों को देने और ‘लैंड एटीएम’ चलाने में लगी हुई है। राहुल ने सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री भी करार दिया था और भाजपा की नीतियों को राज्य की जनता के खिलाफ बताया था।
असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा का दावा है कि उसे राज्य में 90 से 100 सीटों तक का समर्थन मिलेगा, जबकि कांग्रेस इसे विकास और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चुनौती दे रही है।
राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि सरमा का यह बयान कांग्रेस पर हमला करने और भाजपा के चुनावी रणनीति को मजबूती देने की दिशा में लिया गया एक रणनीतिक कदम है।
नतीजे 4 मई 2026 को घोषित होंगे।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
