• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
धर्म का संचय करे मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

धर्म का संचय करे मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

May 20, 2026
सिंधु जल संधि पर फिर आमने-सामने भारत–पाकिस्तान

जल कूटनीति पर भारत-पाक टकराव, सिंधु जल संधि को लेकर बढ़ी तल्खी

July 7, 2026
मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की एंट्री पर विवाद, कांग्रेस जाएगी सुप्रीम कोर्ट

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की एंट्री पर विवाद, कांग्रेस जाएगी सुप्रीम कोर्ट

July 7, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

कच्चे तेल में उछाल का असर नहीं, पेट्रोल-डीजल के रेट में आज भी राहत

July 7, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, घरेलू उपभोक्ताओं को मिली राहत

July 7, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

‘मेक इन इंडिया’ पर राहुल गांधी के सवाल, बोले- छोटे कारोबारियों की आवाज दबाई जा रही

July 7, 2026
कश्मीर पर गलत नक्शा दिखाना पड़ा भारी, भारतीय अधिकारी ने मौके पर जताया विरोध

कश्मीर पर गलत नक्शा दिखाना पड़ा भारी, भारतीय अधिकारी ने मौके पर जताया विरोध

July 7, 2026
पनडुब्बी से मिसाइल परीक्षण के बाद चीन के परमाणु विस्तार पर अमेरिका की चिंता

पनडुब्बी से मिसाइल परीक्षण के बाद चीन के परमाणु विस्तार पर अमेरिका की चिंता

July 7, 2026
रूस और यूक्रेन के बीच अस्थायी शांति, ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान

पुतिन और जेलेंस्की से बातचीत के बाद ट्रंप बोले- यूक्रेन युद्ध का समाधान अब पहले से ज्यादा करीब

July 7, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच ट्रंप की ईरान को चेतावनी – ‘समझौता करो, वरना सब खत्म हो जाएगा’

July 7, 2026
आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ पर कॉपी के आरोप, ‘ला फेम निकिता’ से तुलना तेज

शुरुआती उड़ान के बाद ‘अल्फा’ की रफ्तार धीमी

July 7, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सरकारी जमीन पर कॉलोनियों को वैध करने के आदेश पर ब्रेक, हाईकोर्ट ने उठाए सवाल

July 7, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

चार साल के मासूम की हत्या का राज खुला, सौतेला पिता गिरफ्तार

July 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

धर्म का संचय करे मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण

जिन्दगी सफल बनाएं हम’ विषय को आचार्यश्री ने किया व्याख्यायित 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 20, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
धर्म का संचय करे मानव : मानवता के मसीहा महाश्रमण
लाडनूं : जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, महातपस्वी, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने बुधवार को सुधर्मा सभा में आयोजित प्रातःकालीन मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को आज के निर्धारित विषय ‘जिन्दगी सफल बनाएं हम’ को व्याख्यायित करते हुए कहा कि शास्त्र में एक तथ्य प्रस्तुत किया गया है कि समय की सफलता कैसे होती है और समय की अफलता कैसे होती है। समय का स्वभाव है वर्तना अर्थात् समय बीतता है। जो-जो रात्रियां बीत जाती हैं, वे लौटती नहीं हैं। यह एक बहुत बड़ा तथ्य है। अब चाहे कोई पाप करने वाला हो या पुण्य करने वाला अथवा साधना करने वाला, जिसका जितना समय बीत गया है, वह वापस नहीं लौटता। उस समय का पुनरागमन नहीं हो सकता। अब आगे नया समय ही आएगा। इसलिए इस संदर्भ में आदमी को यह चिंतन करना चाहिए कि समय का कैसे और क्या उपयोग करूं।
जो पुनर्जन्मवाद, कर्मवाद, मोक्ष को मानने वाला है, वह व्यक्ति विशेष रूप से अपने वर्तमान जीवन में भी जितना संभव हो सके, धर्म के अनुकूल आचरण करते हुए धर्म का संचय करने का प्रयास करना चाहिए। किसी आदमी को वर्तमान जीवन में बहुत अनुकूलताएं प्राप्त हों तो उसे समझना चाहिए कि उसके पूर्वकृत पुण्याई का फल प्राप्त हो रहा है, इसलिए वर्तमान जीवन में भी उसे धर्म की कमाई करने का प्रयास करना चाहिए। गृहस्थ अपने जीवन में धन का संचय भी करते हैं तो उसे अपने जीवन में धर्म का संचय भी करना चाहिए। धर्म के संचय के लिए कुछ समय नौकारसी, पौरुषी का त्याग हो। नवकार की माला जपे, रोज एक सामायिक का प्रयास हो, इस प्रकार रोज कुछ समय धर्म में लगाने का प्रयास करना चाहिए।
आदमी यह सोचे कि हमारा वर्तमान जीवन ही नहीं, भविष्य भी अच्छा बने। इसके लिए आदमी को धर्म के प्रति जागरूक रहने का प्रयास करना चाहिए। चारित्रात्माएं हैं, वे देखें कि रात को चितारना करते हैं या नहीं। दो सौ, तीन सौ आदि गाथाओं का चितारना हो रहा है या नहीं। रात के समय जप, ध्यान आदि के विषय में भी आत्मचिंतन करने का प्रयास होना चाहिए। प्रतिक्रमण, अर्हत् वंदना कितने अच्छे रूप में हो रहा है। प्रतिदिन आलोयणा भी अच्छे रूप में करने का प्रयास हो। प्रतिदिन आत्मचिंतन करते हुए जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास हो। आदमी को प्रतिदिन को अच्छे ढंग से और धर्म-ध्यान में बीते, अच्छे कार्यों में बीते इसका प्रयास होना चाहिए। इस प्रकार धर्म करने वाले की रात्रि सफल हो जाती है और अधर्म करने वाली रात्रियां अफल हो जाती हैं।
मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने चारित्रात्माओं को जिज्ञासा प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया तो अनेक चारित्रात्माओं ने अपनी जिज्ञासाओं को प्रस्तुत किया, जिसे आचार्यश्री ने उत्तरित किया। आचार्यश्री की अभ्यर्थना के क्रम में मुनि प्रीतकुमारजी ने अपनी अभिव्यक्ति दी।
Previous Post

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े व्यक्ति के साथ मुलाकात पर पाकिस्तान सरकार घिरी

Next Post

“आर्थिक तूफान सिर पर, सरकार टॉफी बांटने में लगी”: राहुल गांधी का हमला

Next Post
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

“आर्थिक तूफान सिर पर, सरकार टॉफी बांटने में लगी”: राहुल गांधी का हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जल कूटनीति पर भारत-पाक टकराव, सिंधु जल संधि को लेकर बढ़ी तल्खी
  • मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों की एंट्री पर विवाद, कांग्रेस जाएगी सुप्रीम कोर्ट
  • कच्चे तेल में उछाल का असर नहीं, पेट्रोल-डीजल के रेट में आज भी राहत
  • गैस सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, घरेलू उपभोक्ताओं को मिली राहत
  • ‘मेक इन इंडिया’ पर राहुल गांधी के सवाल, बोले- छोटे कारोबारियों की आवाज दबाई जा रही
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In