• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
“शांति चाहते हैं तो किसी को भी शत्रु मत मानो, सबके साथ मैत्री करो” – मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

“शांति चाहते हैं तो किसी को भी शत्रु मत मानो, सबके साथ मैत्री करो” – मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

May 21, 2026
एसी का असर: आराम के पीछे छिपी त्वचा की समस्या

एसी का असर: आराम के पीछे छिपी त्वचा की समस्या

May 22, 2026
आम के पत्तों का तोरण: शुभता और समृद्धि का पवित्र द्वार

आम के पत्तों का तोरण: शुभता और समृद्धि का पवित्र द्वार

May 22, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 22 मई 2026

May 22, 2026
अगर सब ठीक रहा तो…13 साल बाद हावड़ा नगर पालिका चुनाव; CM शुभेंदु का ऐलान

अगर सब ठीक रहा तो…13 साल बाद हावड़ा नगर पालिका चुनाव; CM शुभेंदु का ऐलान

May 21, 2026
अपनी आत्मा को बनाएं मित्र : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

अपनी आत्मा को बनाएं मित्र : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

May 21, 2026
पुलवामा हमले का आरोपी हमजा बुरहान पीओके में अज्ञात हमलावरों द्वारा ढेर

पुलवामा हमले का आरोपी हमजा बुरहान पीओके में अज्ञात हमलावरों द्वारा ढेर

May 21, 2026
शपथ के दौरान राहुल गांधी का उल्लेख, राज्यपाल ने जताई कड़ी नाराज़गी

शपथ के दौरान राहुल गांधी का उल्लेख, राज्यपाल ने जताई कड़ी नाराज़गी

May 21, 2026
रूस से कच्चे तेल की सप्लाई स्थिर, भारत में ईंधन संकट से इनकार

रूस से कच्चे तेल की सप्लाई स्थिर, भारत में ईंधन संकट से इनकार

May 21, 2026
अडाणी समूह पर अमेरिकी समन विवाद: शेयरों में एक लाख करोड़ का नुकसान

अडानी पावर का बड़ा कदम, जेपी पावर में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी

May 21, 2026
बंगाल सरकार का फैसला, मदरसों में होगा ‘वंदे मातरम्’

बंगाल सरकार का फैसला, मदरसों में होगा ‘वंदे मातरम्’

May 21, 2026
एनकाउंटर

बिहार में फिर पुलिस एनकाउंटर, किशनगंज में बदमाश के पैर में लगी गोली

May 21, 2026
योगी

सीएम योगी का जीरो टॉलरेंस: वक्फ और छात्रवृत्ति मामले में अधिकारी सस्पेंड

May 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

“शांति चाहते हैं तो किसी को भी शत्रु मत मानो, सबके साथ मैत्री करो” – मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 21, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
“शांति चाहते हैं तो किसी को भी शत्रु मत मानो, सबके साथ मैत्री करो” – मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

जयपुर : अजमेर रोड स्थित टैगोर नगर के नवोदित अणुव्रत भवन में गुरुवार को “शांति और मैत्री” विषय पर आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ ने कहा कि यदि जीवन में वास्तविक शांति की आकांक्षा है तो किसी भी व्यक्ति के प्रति शत्रुता का भाव नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी को भी अपना दुश्मन मानना अंततः मन की अशांति का कारण बनता है, क्योंकि संसार के सभी जीव किसी न किसी रूप में हमारे ही पूर्व संबंधों की श्रृंखला से जुड़े हुए हैं।

मुनि श्री ने अपने प्रवचन में समझाया कि किसी को पराया मानकर उसके प्रति वैर या विरोध का भाव रखना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्राणी के साथ मैत्री का भाव स्थापित करना ही भगवान महावीर का वह सार्वभौमिक संदेश है, जो संपूर्ण विश्व को शांति और सद्भाव की दिशा प्रदान करता है।

उन्होंने आगे कहा कि मनुष्य के भीतर राग और द्वेष की प्रवृत्तियाँ ही मित्रता और शत्रुता के भावों की जन्मदाता हैं। इनसे मुक्ति पाने के लिए पक्ष और विपक्ष के भावों से ऊपर उठकर साक्षी भाव को विकसित करना आवश्यक है। द्रष्टा भाव में स्थित रहना ही वीतरागता की साधना है, और इसी साधना से जीवन में स्थायी शांति का अनुभव संभव होता है। साथ ही इसी अवस्था में सभी प्राणियों के प्रति स्वाभाविक मैत्री का भाव भी जागृत होता है।

कार्यक्रम में उपस्थित मुनि श्री संभव कुमार जी ने अपने संदेश में कहा कि सभी जीवों को क्षमा करना और सभी से क्षमा माँगना मानसिक तनाव से मुक्ति का सर्वोत्तम उपाय है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्राणी को आत्मवत और आत्मतुल्य मानकर व्यवहार करना ही परम शांति का मार्ग है। धर्म और अध्यात्म का मार्ग केवल व्यक्तिगत शांति ही नहीं, बल्कि विश्व शांति की स्थापना का भी माध्यम बनता है।

मुनि श्री ने “खमतखामणा” की प्रक्रिया को मानसिक भार से मुक्ति का व्यावहारिक अभ्यास बताते हुए कहा कि क्षमा माँगना और क्षमा करना हृदय की उदारता, सरलता और सहिष्णुता के बिना संभव नहीं है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में तीर्थंकर नामी प्रभु की स्तुति की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने संत वाणी का गहन मनन करते हुए श्रद्धापूर्वक श्रवण किया तथा अंत में कृतज्ञ भाव से संतों का अभिवादन किया।

Previous Post

बंगाल सरकार का फैसला, मदरसों में होगा ‘वंदे मातरम्’

Next Post

अडानी पावर का बड़ा कदम, जेपी पावर में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी

Next Post
अडाणी समूह पर अमेरिकी समन विवाद: शेयरों में एक लाख करोड़ का नुकसान

अडानी पावर का बड़ा कदम, जेपी पावर में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एसी का असर: आराम के पीछे छिपी त्वचा की समस्या
  • आम के पत्तों का तोरण: शुभता और समृद्धि का पवित्र द्वार
  • आज का राशिफल – 22 मई 2026
  • अगर सब ठीक रहा तो…13 साल बाद हावड़ा नगर पालिका चुनाव; CM शुभेंदु का ऐलान
  • अपनी आत्मा को बनाएं मित्र : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In