नई दिल्ली :अडानी पावर लिमिटेड ने जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (जेपी पावर) में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है। यह सौदा करीब 4,193 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है।
यह लेन-देन जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड की दिवालिया समाधान प्रक्रिया के तहत किया गया है, जिसे राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मंजूरी मिली है।
इस समझौते में 180 मेगावाट क्षमता वाले चुरक थर्मल पावर प्लांट का अधिग्रहण भी शामिल है।
इस सौदे के बाद अडानी पावर की ऊर्जा क्षेत्र में स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है। बाजार में इस खबर के बाद जेपी पावर के शेयरों में हलचल देखी गई।
अडानी समूह लगातार ऊर्जा और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहा है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत