• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
उत्तम नगर व अलीपुर में हॉर्न बजाने के विवाद में बिचौलिए को कुचलने का प्रयास कियाउत्तम नगर व अलीपुर में हॉर्न बजाने के विवाद में बिचौलिए को कुचलने का प्रयास किया

उत्तम नगर व अलीपुर में हॉर्न बजाने के विवाद में बिचौलिए को कुचलने का प्रयास किया

January 15, 2023
पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति

पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति

June 3, 2026
मेटे फ्रेडरिक्सन ने तीसरी बार संभाला डेनमार्क का कार्यभार, पीएम मोदी ने दी बधाई

मेटे फ्रेडरिक्सन ने तीसरी बार संभाला डेनमार्क का कार्यभार, पीएम मोदी ने दी बधाई

June 3, 2026
जापान में मस्जिद उद्घाटन में पाक राजदूत की मौजूदगी से विवाद

जापान में मस्जिद विवाद: पाकिस्तान पर फिर उठे भरोसे के सवाल

June 3, 2026
भारत पर अमेरिका का व्यापारिक वार: ट्रंप ने 25% टैरिफ और जुर्माने का किया ऐलान

व्यापारिक साझेदारी की कसौटी पर भारत-अमेरिका संबंध

June 3, 2026
मालवीय नगर अग्निकांड : जांच के बाद होगी गिरफ्तारी – आशीष सूद

मालवीय नगर अग्निकांड : जांच के बाद होगी गिरफ्तारी – आशीष सूद

June 3, 2026
दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत; मृतकों में 17 विदेशी नागरिक

दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 की मौत; मृतकों में 17 विदेशी नागरिक

June 3, 2026
विनम्रता ही महानता का लक्षण : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

विनम्रता ही महानता का लक्षण : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

June 3, 2026
डी.के. शिवकुमार ने संभाली कर्नाटक की कमान, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

डी.के. शिवकुमार ने संभाली कर्नाटक की कमान, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

June 3, 2026
रात्रि भोजन परिहार के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

रात्रि भोजन परिहार के प्रति रहें जागरूक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 3, 2026
2021 की घटनाएं भूले नहीं हैं, दोषियों पर होगी कार्रवाई : शुभेंदु

“भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा

June 3, 2026
पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

June 3, 2026
ट्रंप के टैरिफ रद्द, राष्ट्रपति अधिकारों की सीमाएँ स्पष्ट

ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर जम्मू कश्मीर

उत्तम नगर व अलीपुर में हॉर्न बजाने के विवाद में बिचौलिए को कुचलने का प्रयास किया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 15, 2023
in जम्मू कश्मीर
Reading Time: 2 mins read
A A
0
उत्तम नगर व अलीपुर में हॉर्न बजाने के विवाद में बिचौलिए को कुचलने का प्रयास कियाउत्तम नगर व अलीपुर में हॉर्न बजाने के विवाद में बिचौलिए को कुचलने का प्रयास किया

राजौरी गार्डन इलाके में हार्न बजाने को लेकर हुए विवाद में बीचबचाव करने वाले युवक को आरोपी ने अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से रौंदने की कोशिश की। युवक अपना बचाव करते हुए कार के बोनट पर वाइपर पकड़ कर लटक गया। इस दौरान चालक कार को आड़ा-तिरछा चलाकर युवक को नीचे गिराने और कुचलने की कोशिश करता रहा।

वह कार को तेज रफ्तार से पांच सौ मीटर तक दौड़ाता रहा। लोगों के कार का पीछा करने पर आरोपी ब्रेक लगाकर युवक को कार से नीचे गिरा दिया और फरार हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ कर रही है।

घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। प्रापर्टी डीलर जयप्रकाश रोहिणी से राजा गार्डन अपने दोस्त हरविंदर कोहली से मिलने आ रहे थे। राजा गार्डन लाल बत्ती पर उनकी कार के आगे एक स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी थी। आगे वाली कार के नहीं चलने पर उन्होंने दो-तीन बार हार्न बजाया, लेकिन कार में सवार चालक ने कार आगे नहीं बढ़ाई।

जयप्रकाश अपनी कार को पीछे कर फिर आगे निकल गए। उसके बाद आरोपी ने जयप्रकाश की कार का पीछा किया और उनकी कार के आगे अपनी कार खड़ी कर दी। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा। आरोपी ने जयप्रकाश को थप्पड़ मार दिया।

आरोपी की कार में उसके पिता और दो महिलाएं सवार थीं। भीड़-भाड़ देखकर हरविंदर कोहली वहां पहुंचे। अपने दोस्त को कार चालक से झगड़ा करते देख वह बचाव करने लगे। आरोपी ने जयप्रकाश की कार की चाबी निकाल ली। हरविंदर ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने उन्हें भी थप्पड़ मार दिया। पीड़ित का आरोप है कि मामला शांत हो गया था।

इसी दौरान आरोपी के पिता ने बीचबचाव करने वाले हरविंदर पर कार चढ़ाने के लिए बोला। आरोपी ने कार से हरविंदर को रौंदने की कोशिश की। जान बचाने के लिए हरविंदर कार की बोनट पर चढ़ गए और वाइपर को पकड़ लिया। आरोपी ने कार रोकने की बजाय उसकी रफ्तार तेज कर दी।

पिता के कहते ही ड्राइविंग सीट पर बैठ गया आरोपी

हरविंदर ने बताया कि जब झगड़ा हो रहा था तो आरोपी की कार में बैठी दो महिला और आरोपी का पिता नीचे उतर गए थे। जैसे ही आरोपी के पिता ने टक्कर मारने को कहा तो आरोपी सीधे ड्राइविंग सीट पर बैठ गया और उनको कुचलने के लिए कार की रफ्तार बढ़ा दी। उसने हरविंदर को टक्कर मारी।

वह जान बचाने के लिए बोनट पर चढ गए। इस दौरान आरोपी का पिता व दोनों महिलाएं वहीं पर खड़ी रहीं। आरोपी के पिता ने फोन कर कुछ और लोगों को बुला लिया।

क्लस्टर बस ने सड़क पार कर रहे शख्स को कुचला मौत

उत्तम नगर इलाके में तेज रफ्तार क्लस्टर बस ने सड़क पार कर रहे एक शख्स को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे बस चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। हादसे के बाद नजफगढ़ रोड पर जाम लग गया।

मामला बिगड़ता देख पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा कर सड़क से हटाया।मृतक की शिनाख्त प्रदीप जायसवाल (55) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ हस्तसाल जेजे कालोनी में रहता था। वह उत्तम नगर में रेहड़ी लगाता था। शनिवार दोपहर करीब सवा दो बजे वह उत्तम नगर बस टर्मिनल के गेट के सामने पहुंचे सड़क पार कर रहा था।

वाहन की टक्कर से सड़क पर गिरे बुजुर्ग को कार ने कुचला

अलीपुर इलाके में अज्ञात वाहन के चपेट में आने के बाद सड़क पर गिरे स्कूटी सवार बुजुर्ग को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में एक बाइक सवार भी घायल हो गया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन के चालक और कार चालक की पहचान करने में जुटी है।

घायल बुजुर्ग की पहचान रोहिणी सेक्टर 15 निवासी राम निवास (62) के रूप में हुई है। जबकि बाइक सवार की पहचान मंगोलपुरी निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।

रामनिवास ने बताया कि 11 जनवरी की रात वह अपनी स्कूटी से किसी काम से खामपुर जा रहे थे। अली पुर इलाके में साई मंदिर से कुछ आगे एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में पीछे में टक्कर मार दी। साथ ही उनकी स्कूटी की चपेट में आकर बाइक सवार प्रदीप भी गिरकर घायल हो गया। गिरने के बाद राम निवास का पैर सड़क की तरफ आ गया।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार वहां पहुंची और उनके पैर को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक कार को भगाकर ले गया। घायल होने के बाद राम निवास ने बेटे को घटना की जानकारी दी। ब्यूरो

Tags: amelie la disputeamour et disputeauto parts dispute naftachandrashekhar singhchandrashekhar singh newschandrashekhar singh ramcharitmanas controversial statementcm nitish kumar on chandrashekhar singhcustomer disputedefinition of disputedipsutedisputedispute de coupledispute de couple que fairedispute kase karefamily disputefir on chandrashekhar singhfrequence dispute coupleindia nepal border disputekrishna janmabhoomi disputela disputelatest newsmeaning of disputeneighbourhood disputeon se dispute tout le tempsproperty developer disputeproperty line disputeramayana sammelantiersen la disputetv 9tv9 bharatvarshtv9 bharatvarsh newsyann tiersen la disputeग्राम कचहरी सचिवजमीन विवाद के संबंध मेंजमीन विवाद में अब ग्रामपंचायत को नया पॉवरजमीन विवाद में कौन सी धारा लगती हैजमीन विवाद में ग्राम कचहरीजमीन संबंधित विवादबिहारविमान क्रैशहिजाब विवादहिन्दी समाचार
Previous Post

दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी और पीजी में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल और मई में शुरू हो सकती

Next Post

दुनिया भर में आलोचना के बाद चीन ने जारी किए कोरोना के आंकड़े, WHO ने किया स्वागत

Next Post
दुनिया भर में आलोचना के बाद चीन ने जारी किए कोरोना के आंकड़े, WHO ने किया स्वागत

दुनिया भर में आलोचना के बाद चीन ने जारी किए कोरोना के आंकड़े, WHO ने किया स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति
  • मेटे फ्रेडरिक्सन ने तीसरी बार संभाला डेनमार्क का कार्यभार, पीएम मोदी ने दी बधाई
  • जापान में मस्जिद विवाद: पाकिस्तान पर फिर उठे भरोसे के सवाल
  • व्यापारिक साझेदारी की कसौटी पर भारत-अमेरिका संबंध
  • मालवीय नगर अग्निकांड : जांच के बाद होगी गिरफ्तारी – आशीष सूद
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In