मुंबई :टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस हाल ही में एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची हैं। खबर है कि शनिवार को उर्वशी फिल्म स्टूडियो में शूटिंग के लिए जा रही थीं। इसी दौरान एक स्कूल बस ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक टक्कर काफी जबरजस्त थी।
हालांकि कार और स्कूल बस की टक्कर में एक्ट्रेस को गंभीर चोट नहीं आई है और वह सुरक्षित हैं। फिलहाल, उर्वशी ने पुलिस स्टेशन में स्कूल बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज नहीं करवाया है। एक्ट्रेस का कहना है कि यह मात्र एक दुर्घटना थी। फैन्स को चिंता करने की जरूरत नहीं है। डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है।
उर्वशी की कार का हुआ एक्सीडेंट
जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस शो की शूटिंग के लिए अपनी कार में बैठकर मुंबई के मीरा रोड फिल्म स्टूडियो की तरफ जा रही थीं। इसी बीच काशिमीरा इलाके में बच्चों से भरी एक स्कूल बस ने पीछे से आकर उर्वशी ढोलकिया की कार को टक्कर मार दी। एक्ट्रेस ने जानकारी दी है कि चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं ठीक हूं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

