नई दिल्ली:अब तक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ प्री-सेट क्रेडिट के रूप में किया जाता रहा है, लेकिन अब इसे UPI पेमेंट के रूप में भुगतान के लिए किया जा सकता है। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) अपने ग्राहकों को UPI भुगतान के लिए रुपे क्रेडिट कार्ड (Rupay Credit Cards) के इस्तेमाल का विकल्प दे रहा है। इस तरह से भुगतान की प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी। वहीं, क्रेडिट कार्ड से UPI पेमेंट की सुविधा देने वाला HDFC निजी क्षेत्र का पहला बैंक भी बन गया है।
UPI पेमेंट के लिए उठाए जा सकते हैं कदम
HDFC क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल UPI में किये जाने के लिए रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई आईडी से जोड़ा जा सकता है, जिससे ग्राहक लोकप्रिय भुगतान प्लेटफॉर्म पर क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर सकेंगे। भुगतान के लिए बैंक के कंट्री हेड पराग राव ने कहा कि यह कदम ग्राहकों को डिजिटल भुगतान करने के लिए और भी अधिक लचीलापन और सुविधा प्रदान करेगा।
ऐसे मिलेगा लाभ
क्रेडिट कार्ड से भुगतान के लिए व्यापारियों को क्यूआर कोड का इस्तेमाल करके क्रेडिट कार्ड को पर्मिशन देना पड़ेगा। इस तरफ कैशलैस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही क्रेडिट इकोसिस्टम का हिस्सा बनने से क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल में वृद्धि का लाभ मिलेगा।
इन बैंकों में भी शुरू हो सकती सुविधा
रिपोर्ट के अनुसार, एसबीआई कार्ड, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के मार्च तक रुपे क्रेडिट कार्ड ऑन यूपीआई फीचर पर लाइव होने की उम्मीद है।
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) की मुख्य परिचालन अधिकारी प्रवीना राय ने कहा, “हमारा मानना है कि रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से जोड़ना पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगा और इससे विभिन्न व्यवसायों में यूपीआई को अपनाने को प्रोत्साहन मिलेगा।”













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

