• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
उत्तर प्रदेश में सरकार बनते ही महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट

योगी सरकार का एक महीना पूरा, 30 दिन में लिए ये बड़े फैसले

April 25, 2022
ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

April 22, 2026
चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

April 22, 2026
शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

April 22, 2026
भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

April 22, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत

April 22, 2026
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

April 22, 2026
वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

April 22, 2026
इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

April 22, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: रास्ता खोलने के लिए लंदन में 30 देशों की अहम बैठक

April 22, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

तेहरान ने ट्रंप और अमेरिका पर कसा तंज: “हारने वाले युद्ध की शर्तें कैसे तय कर सकते हैं?”

April 22, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

शहबाज शरीफ के अनुरोध पर ट्रंप ने बढ़ाया ईरान सीजफायर, तेहरान ने दावे को ठुकराया

April 22, 2026
बांग्लादेश: नरसिंदी में हिंदू युवक को जिंदा जलाया गया

कुर्सी से बांधा, आंखें बंद कीं और फिर… बेंगलुरु में दर्दनाक घटना से हड़कंप

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का एक महीना पूरा, 30 दिन में लिए ये बड़े फैसले

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 25, 2022
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
उत्तर प्रदेश में सरकार बनते ही महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट

File Photo

लखनऊ :  उत्‍तर प्रदेश में योगी आदित्‍यनाथ सरकार 2.0 का एक महीना आज पूरा हो गया है। पिछले एक महीने में सरकार ने अपने चुनावी वादों को पूरा करने और आम आदमी की बेहतरी के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। योगी सरकार की इस तेजी को कुछ लोग मिशन 2024 से जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि पिछले कार्यकाल में भी सीएम योगी ने इसी तेजी से काम किया जिसका नतीजा 2022 के विधानसभा चुनाव में दोबारा प्रचंड बहुमत के रूप में देखने को मिला है। सरकार एक बार फिर उसी जोश के साथ आगे बढ़ चली है।

1-कमान संभालते ही किया मुफ्त राशन योजना का विस्‍तार 
योगी आदित्‍यनाथ ने दोबारा यूपी की कमान सम्‍भालते ही सबसे पहले अगले तीन महीने के लिए मुफ्त राशन योजना के विस्‍तार का फैसला लिया। कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लगने के बाद उन्‍होंने जनता को सम्‍बोधित करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा।

2-निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने की कोशिश 
सरकार पहले ही दिन से प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने में जुटी है। कहा गया कि अगले दो साल के अंदर प्रदेश में ग्‍लोबल इन्‍वेस्‍टर समिट होगी जिसका लक्ष्‍य 10 लाख करोड़ रुपए निवेश का होगा।

3-भ्रष्‍टाचार के खिलाफ अभियान 
अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही योगी आदित्‍यनाथ ने संदेश देने की कोशिश की है कि सरकारी तंत्र में भ्रष्‍टाचार, लापरवाही और जनहित की अनदेखी को कतई स्‍वीकार नहीं किया जाएगा। शुरुआत में ही डीएम सोनभद्र और एसएसपी गाजियाबाद के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करके सरकार ने इसका संदेश भी दे दिया। इसके साथ ही पहले महीने में ही दो सौ करोड़ से ज्‍यादा की अवैध सम्‍पत्ति ध्‍वस्‍त या जब्‍त की गई है। इसमें 25 माफिया डीजीपी दफ्तर और आठ शासन की ओर से चिन्ह्ति किए गए थे।

4-पुलिस बल की मजबूती 
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पुलिस बल की मजबूती पर खासतौर पर ध्‍यान दे रहे हैं। उनके निर्देश पर पुलिस बल के लिए 86 राजपत्रित और 5295 अराजपत्रित नए पदों को शासन ने मंजूरी दी है।

5- सात से 15 मिनट में रिस्‍पांस करेगा सिस्‍टम 
योगी आदित्‍यनाथ सरकार राज्‍य की सभी तहसीलों में फायर टेंडर की सुविधा उपलब्‍ध कराने जा रही है। इसके तहत शहरी क्षेत्र में अधिकतम सात मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतम 15 मिनट का रिस्‍पांस टाइम सुनिश्चित किया जाएगा।

6-महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान 
प्रदेश में एंटी रोमियो स्‍क्‍वॉड को दोबारा शुरू कर दिया गया है। नवरात्रि के पहले दिन से महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

7-जनता दर्शन की वापसी 
जनता की समस्‍याओं के समाधान के लिए मुख्‍यमंत्री आवास पर एक बार फिर जनता दर्शन की शुरुआत कराई गई है। इसमें हर दिन सरकार के एक मंत्री की मौजूदगी हो रही है।

8-लगातार समीक्षा कर रहे हैं सीएम योगी 
सीएम योगी लगातार जिलों का दौरा कर विभिन्‍न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। इस क्रम में वह गोरखपुर, वाराणसी और मिर्जापुर का दौरा कर चुके हैं।

Previous Post

सब्जियों के साथ अब खाद्य तेल की कीमतों में तेजी, रिफाइंड और सरसों तेल 10 रुपये लीटर हुआ महंगा

Next Post

निर्वाचित प्रतिनिधि पार्टी छोड़ना चाहता है, तो पहले इस्तीफा दे और फिर चुनाव लड़े: उपराष्ट्रपति

Next Post
निर्वाचित प्रतिनिधि पार्टी छोड़ना चाहता है, तो पहले इस्तीफा दे और फिर चुनाव लड़े: उपराष्ट्रपति

निर्वाचित प्रतिनिधि पार्टी छोड़ना चाहता है, तो पहले इस्तीफा दे और फिर चुनाव लड़े: उपराष्ट्रपति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई
  • चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह
  • शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत
  • भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी
  • लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In