• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
श्रवण शक्ति का करें सदुपयोग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

श्रवण शक्ति का करें सदुपयोग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 18, 2023
एनकाउंटर

बिहार में कानून का शिकंजा: मुठभेड़ों में लगातार गिर रहे कुख्यात अपराधी

May 1, 2026
“ममता बनर्जी इसमें कुछ लाईं हैं”—भड़की भीड़, टीएमसी का वाहन रोका

“ममता बनर्जी इसमें कुछ लाईं हैं”—भड़की भीड़, टीएमसी का वाहन रोका

May 1, 2026
कोलकाता हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अवैध रिश्ते से पैदा संतान को भी पेंशन का हक

कलकत्ता हाईकोर्ट का टीएमसी को झटका, मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्ति पर हस्तक्षेप से इनकार

May 1, 2026
ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर विवाद तेज, पूर्व वायुसेना उप प्रमुख ने राहुल के दावों को नकारा

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर विवाद तेज, पूर्व वायुसेना उप प्रमुख ने राहुल के दावों को नकारा

May 1, 2026
दो भारतीय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने में सफल, शुल्क की अफवाहों को ईरान ने खारिज किया

होर्मुज जलडमरूमध्य में सुधार के संकेत, भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिला बल

May 1, 2026
“हम भारत नहीं हैं…” पाकिस्तान ने माना—तेल भी रणनीति मांगता है, सिर्फ बयान नहीं

“हम भारत नहीं हैं…” पाकिस्तान ने माना—तेल भी रणनीति मांगता है, सिर्फ बयान नहीं

May 1, 2026
भारत की हाइपरसोनिक छलांग: चीन-पाकिस्तान की बढ़ी चिंता

भारत की हाइपरसोनिक छलांग: चीन-पाकिस्तान की बढ़ी चिंता

May 1, 2026
इज़राइल-ईरान तनाव फिर बढ़ा, रक्षा मंत्री ने दी दोबारा सैन्य कार्रवाई की चेतावनी

इज़राइल-ईरान तनाव फिर बढ़ा, रक्षा मंत्री ने दी दोबारा सैन्य कार्रवाई की चेतावनी

May 1, 2026
अमेरिकी सेना

जर्मनी-अमेरिका संबंधों में नई खिंचाव, ट्रंप के बयान से बढ़ी कूटनीतिक चर्चा

May 1, 2026
भगवंत मान का भाजपा पर सीधा निशाना

भगवंत मान ने राघव चड्ढा के ही बयान को बनाया सियासी हथियार

May 1, 2026
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, रिजल्ट 4 मई को

निर्वाचन आयोग की नई पहल: मतगणना केंद्रों पर क्यूआर कोड आधारित पहचान व्यवस्था लागू होगी

May 1, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

सीएम पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर ब्रेक, खड़गे बोले—कोई बदलाव नहीं

May 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 1, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

श्रवण शक्ति का करें सदुपयोग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

श्रद्धासिक्त गोरेगांववासियों ने ज्ञानगंगा में लगाई डुबकी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 18, 2023
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
श्रवण शक्ति का करें सदुपयोग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
श्रवण शक्ति का करें सदुपयोग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
श्रवण शक्ति का करें सदुपयोग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
श्रवण शक्ति का करें सदुपयोग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
श्रवण शक्ति का करें सदुपयोग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
श्रवण शक्ति का करें सदुपयोग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
श्रवण शक्ति का करें सदुपयोग : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

–साध्वीप्रमुखाजी व साध्वीवर्याजी ने जनता को किया उद्बोधित

-गोरेगांववासियों ने अपने आराध्य की अभिवंदना में दी प्रस्तुति

 गोरेगांव, मुम्बई (महाराष्ट्र) :भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह के उपरान्त त्रिदिवसीय प्रवास के लिए गोरेगांव में स्थित बांगुर नगर के बांगुर विद्या भवन में विराजमान जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अनुशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के श्रीमुख से प्रातःकाल के मंगलपाठ श्रवण का लाभ, निकट सेवा, दर्शन, उपासना के उपरान्त गोरेगांववासियों को प्रथम मंगल प्रवचन श्रवण का लाभ प्राप्त हुआ तो गोरेगांववासी प्रसन्नता से खिल उठे। गोरेगांववासियों को साध्वीप्रमुखाजी व साध्वीवर्याजी ने भी संबोधित किया। अपने आराध्य के त्रिदिवसीय प्रवास को प्राप्त कर हर्षित गोरेगांववासियों ने अपनी आस्थासिक्त अभिव्यक्ति दी और आचार्यश्री से पावन आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

रविवार को प्रवास स्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित बांगुर नगर के बांगुर स्पोर्टस काम्पलेक्स में बने महावीर समवसरण में प्रवचन पण्डाल में उपस्थित जनता को आचार्यश्री के मंगल प्रवचन से पूर्व साध्वीवर्या साध्वी सम्बुद्धयशाजी व साध्वीप्रमुखा साध्वी विश्रुतविभाजी ने उद्बोधित किया।

 

तदुपरान्त युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने उपस्थित जनता को पावन प्रतिबोध प्रदान करते हुए कहा कि मनुष्य पंचेन्द्रिय प्राणी है। जिसके पांच कान होते हैं, वह पंचेन्द्रिय प्राणी ही होता है। कान से आदमी सुनता है। यह श्रवण शक्ति ज्ञान प्राप्ति का माध्यम बनती है। इसलिए आदमी को श्रवण शक्ति का सदुपयोग करने का प्रयास करना चाहिए। आदमी सुनकर ज्ञान का अर्जन करता है। आंखों से देखकर, पढ़कर और कानों से सुनकर ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। सुनकर आदमी अच्छी बात अर्थात कल्याण और बुरी बात अर्थात पाप को भी जान लेता है। जान लेने के आदमी के लिए जो श्रेय हो, श्रेष्ठ हो, अनुकरणीय हो उसे करने का प्रयास करना चाहिए।

 

कोई बोलने वाला होता है, तभी सुना भी जा सकता है। यदि कोई वक्ता ही न हो तो श्रोता भला क्या सुन सकता है, किन्तु श्रोता न भी हों तो भी वक्ता बोल सकता है। बोलने वाला भी अच्छा बोलने वाला हो और श्रोता भी अच्छी तरह से सुनने वाले हों तो अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आदमी को अच्छी बातों को सुनने और उसे ग्रहण करने का प्रयास करना चाहिए। बुरी बातों के श्रवण में रस नहीं लेना चाहिए। साधु-संतों की वाणी के श्रवण से कितना ज्ञान प्राप्त हो सकता है, समाधान प्राप्त हो सकता है कोई कल्याण का मार्ग भी प्राप्त हो सकता है। परम पूज्य आचार्यश्री तुलसी और परम पूज्य आचार्यश्री महाप्रज्ञजी की मंगलवाणी से कितनों लाभ प्राप्त हुआ होगा, मार्गदर्शन व समाधान भी प्राप्त हुआ होगा।

 

वक्ता होना भी एक कला की बात होती है। आवाज अच्छी हो, बोलने की कला अच्छी हो, प्रस्तुतिकरण अच्छा हो, तैयारी अच्छी और प्रभावशाली हो तो सुनने वाले का कल्याण हो सकता है। आचार्यश्री ने गोरेगांवासियों को आशीष प्रदान करते हुए कहा कि यहां खूब अच्छा धार्मिक-आध्यात्मिक विकास होता रहे। उपासक श्रेणी के सदस्य मुमुक्षु संख्या वृद्धि का भी प्रयास करें।

 

आचार्यश्री के स्वागत में उपस्थित आमदार श्रीमती विद्या ठाकुर ने आचार्यश्री के अभिनंदन में अपनी अभिव्यक्ति दी। बांगुर विद्या भवन के ट्रस्टी श्री नारायण करवा, स्थानीय तेरापंथी सभा के अध्यक्ष श्री जतनलाल सिंघवी, श्री भीखमचंद नाहटा, श्री अमित मेहता, श्री एस.एस. गुप्ता आदि ने भी पूज्यप्रवर के स्वागत में अपनी अभिव्यक्ति दी।

 

संसारपक्ष में गोरेगांव से सम्बद्ध साध्वी लाव्यप्रभाजी, साध्वी भव्ययशाजी, साध्वी संगीतप्रभाजी ने अपने आाराध्य के समक्ष अपनी भावनाओं को अभिव्यक्ति दी। साध्वी कैलाशवतीजी की सहवर्ती साध्वी पंकजश्रीजी ने अपने हृदयोद्गार व्यक्त करते हुए सहवर्ती साध्वियों संग गीत का संगान किया। तेरापंथ कन्या मण्डल व व स्थानीय तेरापंथ समाज ने अपने-अपने स्वागत गीतों का संगान किया। ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने आचार्यश्री के समक्ष अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

Previous Post

‘अमृतकाल में नौकरियां क्यों हो रही गायब’, रोजगार के मुद्दे पर राहुल गांधी ने भाजपा पर किया कटाक्ष

Next Post

दिन-रात शराब पीने के आरोप पर भगवंत मान की सफाई, कहा-लोहे का नहीं बना है मेरा लिवर

Next Post
भगवंत मान का ऐलान: दिल्ली मॉडल पर चलेगा पंजाब, घर-घर पहुंचेगा सरकारी राशन

दिन-रात शराब पीने के आरोप पर भगवंत मान की सफाई, कहा-लोहे का नहीं बना है मेरा लिवर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बिहार में कानून का शिकंजा: मुठभेड़ों में लगातार गिर रहे कुख्यात अपराधी
  • “ममता बनर्जी इसमें कुछ लाईं हैं”—भड़की भीड़, टीएमसी का वाहन रोका
  • कलकत्ता हाईकोर्ट का टीएमसी को झटका, मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्ति पर हस्तक्षेप से इनकार
  • ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर विवाद तेज, पूर्व वायुसेना उप प्रमुख ने राहुल के दावों को नकारा
  • होर्मुज जलडमरूमध्य में सुधार के संकेत, भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिला बल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In