• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
तूफान के चलते टूटा डैम, जलमग्न हुए शहर; राजस्थान में बिपरजॉय का तांडव

तूफान के चलते टूटा डैम, जलमग्न हुए शहर; राजस्थान में बिपरजॉय का तांडव

June 18, 2023
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

एलपीजी कीमतों पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा

May 1, 2026
अप्रैल में जीएसटी संग्रह ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2.43 लाख करोड़ रुपये के पार

अप्रैल में जीएसटी संग्रह ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2.43 लाख करोड़ रुपये के पार

May 1, 2026
कूलर ठेले पर और फर्नीचर ट्रैक्टर पर, 1 अणे मार्ग से निकला नीतीश कुमार का सामान

कूलर ठेले पर और फर्नीचर ट्रैक्टर पर, 1 अणे मार्ग से निकला नीतीश कुमार का सामान

May 1, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

May 1, 2026
आरबीआई का बड़ा कदम: छह महीनों में 100 टन से अधिक सोना भारत लाया गया

आरबीआई का बड़ा कदम: छह महीनों में 100 टन से अधिक सोना भारत लाया गया

May 1, 2026
नस्लीय टिप्पणी और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरी जेपी मॉर्गन की अधिकारी

नस्लीय टिप्पणी और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरी जेपी मॉर्गन की अधिकारी

May 1, 2026
सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पवन खेड़ा, असम सीएम की पत्नी से जुड़े केस में नई कानूनी जंग

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

May 1, 2026
एनकाउंटर

बिहार में कानून का शिकंजा: मुठभेड़ों में लगातार गिर रहे कुख्यात अपराधी

May 1, 2026
“ममता बनर्जी इसमें कुछ लाईं हैं”—भड़की भीड़, टीएमसी का वाहन रोका

“ममता बनर्जी इसमें कुछ लाईं हैं”—भड़की भीड़, टीएमसी का वाहन रोका

May 1, 2026
कोलकाता हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अवैध रिश्ते से पैदा संतान को भी पेंशन का हक

कलकत्ता हाईकोर्ट का टीएमसी को झटका, मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्ति पर हस्तक्षेप से इनकार

May 1, 2026
ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर विवाद तेज, पूर्व वायुसेना उप प्रमुख ने राहुल के दावों को नकारा

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर विवाद तेज, पूर्व वायुसेना उप प्रमुख ने राहुल के दावों को नकारा

May 1, 2026
दो भारतीय जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने में सफल, शुल्क की अफवाहों को ईरान ने खारिज किया

होर्मुज जलडमरूमध्य में सुधार के संकेत, भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिला बल

May 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 1, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर राजस्थान

तूफान के चलते टूटा डैम, जलमग्न हुए शहर; राजस्थान में बिपरजॉय का तांडव

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 18, 2023
in राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
तूफान के चलते टूटा डैम, जलमग्न हुए शहर; राजस्थान में बिपरजॉय का तांडव

File Photo

जयपुर:गुजरात में तबाही मचाने के बाद बिपरजॉय तूफान अब राजस्थान में कहर बरपा रहा है। राज्य के जालौर, सिरोही और बाड़मेर जिले में तूफानी तांडव से लोग परेशान हैं। तीनों जिलों में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इन जिलों के कुछ इलाकों में अब तक 10 से 13 इंच (एक फुट तक) बारिश हो चुकी है। बाड़मेर में रविवार को तालाब में नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गए। वहीं पाली में करंट लगने से दो बच्चों की मौत हो गई।

बिपरजॉय का सबसे ज्यादा असर सांचौर जिले में देखने को मिला। भारी बारिश की वजह से सुरवा बांध टूट गया। बांध टूटने से नर्मदा लिफ्ट नहर में भी पानी बढ़ गया और बाद में इससे नहर भी टूट गई। तबाही का यह मंजर देख इलाके के लोग डरे हुए हैं। आज सुबह नौ बजे के करीब शहर में पानी घुस गया। और देखते ही देखते पूरे शहर को पानी ने निगल लिया। पंद्रह मिनट के भीतर ही पूरा इलाका चार से पांच फीट तक जलमग्न हो गया।

शहरों में फंसे लोगों को एसडीआरएफ की टीमें सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर रही हैं। जालौर में करीब 25 लोग निंबावास नदी के पास फंस गए थे। वहीं रतनपुरा में जलभराव वाले इलाके में तीन लोग फंस गए थे। जिलाधिकारी निशांत जैन ने इस बात की पुष्टि की है कि सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा चुका। निशांत जैन ने बताया कि कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है जिसे बहाल किया जा रहा है। आज सुबह 9.30 बजे तक जालौर में 456 मिमी, माउंट आबू में 360 मिमी, चितलवाना में 338 मिमी, जसवंतपुरा में 332 मिमी, रानीवाड़ा में 322 मिमी, श्योगंज में 315 मिमी, सुमेरपुर में 270 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बिपरजॉय की चपेट में बाड़मेर जिला भी है। जिला कलेक्टर अरुण पुरोहित ने बताया, जलभराव वाले इलाकों में फंसे लोगों को बचाया गया है। भारी जल प्रवाह के कारण जिले के अधिकांश बांध, नदियां और तालाब ओवरफ्लो हो रहे हैं। करीब 1150 बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। वहीं 274 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। दरअसल, तूफान जैसे ही जोधपुर-पाली की ओर बढ़ा वैसे ही उन इलाकों में मूसलाधार बारिश होने लगी। कई जगहों पर जलभराव हो गया। पिछले 24 घंटे में बाड़मेर में 70.33 मिमी बारिश हुई है। 25 साल बाद पहली बार एक दिन में इतनी ज्यादा बारिश हुई है।

सिरोही जिले में 16 जून से अब तक करीब 13 इंच बारिश हो चुकी है। पूरे जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शहर के आसपास के इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया। सड़कों पर करीब तीन फीट तक पानी भर गया है। रेवड़ तहसील में करीब 10 गायों की मौत हो गई। वहीं 25 से अधिक गायें बीमार हैं। कई जगह पर पेड़ सड़क पर गिर गए हैं।

बता दें कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं। बिपरजॉय तूफान की तबाही के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के दौरे पर भी गए थे। गुजरात में अभी भी कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। हालांकि जिन गांवों में बिजली कट गई थी उन्हें ठीक करने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

Previous Post

कर्नाटक की किताबों से पहले गायब हुए सावरकर और हेडगेवार, अब कांग्रेस करेगी 18 बड़े बदलाव

Next Post

समय रहते पैन कार्ड और आधार कार्ड को करें लिंक

Next Post
जल्द करा लें पैन को आधार से लिंक:31 मार्च 2023 के बाद पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा

समय रहते पैन कार्ड और आधार कार्ड को करें लिंक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एलपीजी कीमतों पर सियासी घमासान, राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा
  • अप्रैल में जीएसटी संग्रह ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2.43 लाख करोड़ रुपये के पार
  • कूलर ठेले पर और फर्नीचर ट्रैक्टर पर, 1 अणे मार्ग से निकला नीतीश कुमार का सामान
  • श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं
  • आरबीआई का बड़ा कदम: छह महीनों में 100 टन से अधिक सोना भारत लाया गया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In