डेस्क : वैश्विक बैंकिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी जेपी मॉर्गन चेज़ की वरिष्ठ महिला अधिकारी लोरना हजदीनी पर यौन शोषण, नशीला पदार्थ देने, नस्लीय उत्पीड़न और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों को लेकर उनके एक पूर्व सहकर्मी ने न्यूयॉर्क काउंटी सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा दायर किया है।
मुकदमे में शिकायतकर्ता, जिसे अदालत दस्तावेजों में “जॉन डो” के रूप में संदर्भित किया गया है, ने दावा किया है कि घटनाएं वर्ष 2024 के आसपास उस समय शुरू हुईं जब वह और आरोपी एक ही विभाग में कार्यरत थे।
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने कथित रूप से सहकर्मी को नशीला पदार्थ देकर नियंत्रण में लेने का प्रयास किया, कई बार जबरन यौन शोषण किया तथा नस्लीय टिप्पणी करते हुए उसे अपमानित किया। इसके अलावा, नौकरी से निकालने और करियर समाप्त करने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं।
मुकदमे में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पीड़ित पर दबाव बनाया और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
जेपी मॉर्गन चेज़ ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि आंतरिक जांच में अब तक ऐसे किसी भी दावे का समर्थन करने वाला कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। वहीं, आरोपी अधिकारी ने सभी आरोपों को झूठा और निराधार बताया है।
यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है और इस पर आगे की सुनवाई जारी है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
