डेस्क : देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह ने अप्रैल 2026 में नया ऐतिहासिक स्तर छू लिया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस महीने जीएसटी संग्रह ₹2.43 लाख करोड़ तक पहुंच गया, जो अब तक का सर्वाधिक मासिक संग्रह है।
आंकड़ों के मुताबिक, यह पिछले वर्ष अप्रैल की तुलना में 8.7 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल इसी अवधि में जीएसटी संग्रह ₹2.23 लाख करोड़ के करीब था।
घरेलू लेनदेन से प्राप्त जीएसटी संग्रह में भी वृद्धि दर्ज की गई है। यह 4.3 प्रतिशत बढ़कर ₹1.85 लाख करोड़ से अधिक रहा। वहीं आयात पर आधारित जीएसटी में तेज उछाल देखने को मिला, जो 25.8 प्रतिशत बढ़कर ₹57,580 करोड़ तक पहुंच गया।
अप्रैल माह में जीएसटी रिफंड की राशि भी बढ़ी है। रिफंड 19.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ₹31,793 करोड़ दर्ज किया गया। रिफंड समायोजन के बाद शुद्ध जीएसटी संग्रह लगभग ₹2.11 लाख करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.3 प्रतिशत अधिक है।
आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार, जीएसटी संग्रह में यह बढ़ोतरी कर अनुपालन में सुधार और आर्थिक गतिविधियों में मजबूती का संकेत देती है, हालांकि घरेलू मांग में अपेक्षाकृत धीमी गति देखने को मिली है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
