नई दिल्ली:इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी एशेज सीरीज में दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जो रूट ने बल्ले और गेंद से कमाल दिखाने के बाद फील्डिंग में भी जबर्दस्त प्रदर्शन करके दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन जो रूट ने एक हैरतअंगेज करने वाले कैच पकड़ा। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले छठे फील्डर बन गए हैं।
एशेज सीरीज के दूसरे मैच के चौथे दिन जो रूट ने ट्रेविस हेड का शार्ट लेग पर दमदार कैच पकड़ा। उन्होंने अपनी बाईं तरफ डाइव लगाकर कैच पकड़ा। पहली पारी में 77 रन बनाने वाले ट्रेविस हेड दूसरी पारी में 7 रन ही बना सके। हेड को आउट करके ब्रॉड ने मैच में दूसरा विकेट लिया।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड भारत के दिग्गज राहुल द्रविड़ के नाम है, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 210 कैच पकड़े हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महेला जयवर्धने हैं, जिनके नाम 205 कैच हैं। जैक कालिस 200 के साथ तीसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 196 कैच लपके हैं। मार्क ने 181 कैच लिए हैं। इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट 176 कैच के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।
टेस्ट क्रिकेट में फील्डर के रूप में सर्वाधिक कैच:
1) राहुल द्रविड़ – 210
2) महेला जयवर्धने – 205
3) जैक्स कैलिस- 200
4) रिकी पोंटिंग- 196
5) मार्क वॉ – 181
6) जो रूट – 176













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
