नई दिल्ली:रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाकर सबका दिल जीतने वाले सुनील लहरी से हाल ही में पूछा गया कि रामायण में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अगर राम-सीता का किरदार निभाएंगे तो इस पर क्या रिएक्शन होता है। इस पर सुनील ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, दोनों अच्छे एक्टर्स हैं और लगता है कि वो इस सब्जेक्ट से जस्टिस करेंगी। रणबीर काफी अच्छे ऑप्शन हैं राम के किरदार के लिए और अच्छी परफॉर्मेंस देंगे। उन्होंने आगे कहा, ‘आलिया भी काफी टैलेंटेड हैं, लेकिन अगर आलिया 5 साल पहले सीता का किरदार निभातीं तो वह इस किरदार से जस्टिस कर सकती हैं। ये मेरा पर्सनल ओपीनियन है। मुझे लगता है कि आलिया लास्ट कुछ सालों में काफी बदल गई हैं। मुझे नहीं पता बतौर सीता वह कैसे लगतीं।’
दरअसल, कुछ दिनों पहले खबर आई कि नितेश तिवारी रामायण बनाने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेने की सोच रहे हैं। इस खबर के आने के बाद से सभी रणबीर और आलिया को राम-सीता के किरदार में देखना चाहते हैं। वैसे बता दें कि नितेश ऐसी फिल्म बना रहे हैं या नहीं इस बारे में ना तो फिल्ममेकर और ना ही आलिया, रणबीर ने कोई कमेंट किया है।
बता दें कि हाल ही में आलिया को फोटोग्राफर्स ने सीता कहकर बुलाया जिस पर एक्ट्रेस ने पहले कन्फ्यूज होने वाले एक्सप्रेशन दिए और फिर हंसने लगीं। आलिया को देखकर लगता है कि शायद अभी उन्हें भी नहीं पता कि क्या खबरें आ रही हैं। वैसे कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर में या अगले साल के शुरुआत में हो सकती है। वैसे फैंस जरूर खुश हो रहे हैं और वे चाहते हैं कि दोनों साथ में इस फिल्म को करें। वे राम और सीता के किरदार में दोनों को देखना चाहते हैं।
अपकमिंग फिल्में
आलिया अब फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म को करण जौहर डायरेक्टर कर रहे हैं। इसके अलावा शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी अहम किरदार में हैं। बेटी राहा के होने के बाद ये आलिया की पहली फिल्म है। प्रेग्नेंसी में भी आलिया ने इस फिल्म की शूटिंग की थी और बेटी के जन्म के बाद आलिया ने फिल्म का सबसे रोमांटिक गाना तुम क्या मिले शूट किया था जो कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ है और इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
वहीं रणबीर कपूर की बात करें तो वह फिल्म एनिमल में नजर आएंगे। इस फिल्म में अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना भी हैं। रश्मिका के साथ रणबीर की ये पहली फिल्म होगी।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
