• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
विधानसभा बैकडोर भर्तियों पर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का उत्तराखंड सरकार पर तीखा प्रहा

अहंकारी सत्ता के हथकंडे; राहुल गांधी को HC से झटके पर बरसीं प्रियंका

July 7, 2023
सम्यक दृष्टि प्रदान करना सबसे बड़ा दृष्टि दान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

सम्यक दृष्टि प्रदान करना सबसे बड़ा दृष्टि दान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

April 28, 2026
यूएई ने ओपेक से अलग होने का लिया बड़ा फैसला, वैश्विक ऊर्जा बाजार में मची हलचल

यूएई ने ओपेक से अलग होने का लिया बड़ा फैसला, वैश्विक ऊर्जा बाजार में मची हलचल

April 28, 2026
ममता बनर्जी

बंगाल में सियासी संग्राम तेज, ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

April 28, 2026
रंधावा के बयान से पंजाब की राजनीति में हलचल, मान पर निजी हमला

रंधावा के बयान से पंजाब की राजनीति में हलचल, मान पर निजी हमला

April 28, 2026
सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”

सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”

April 28, 2026
फडणवीस

मीरा रोड हमला: कलमा से इंकार पर दो गार्डों पर हमला, फडणवीस बोले- सेल्फ रेडिकलाइजेशन

April 28, 2026
सिर्फ उत्पीड़न नहीं? टीसीएस नासिक मामले में फंडिंग एंगल की जांच तेज

नाशिक टीसीएस केस में खुलासा, नाम बदलने और मलेशिया भेजने की साजिश के आरोप

April 28, 2026
S-400

भारत की सुरक्षा ढाल मजबूत, रूस ने सौंपा चौथा S-400

April 28, 2026
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश पुलिस में एक लाख पदों पर भर्ती की तैयारी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान

April 28, 2026
राजघाट से उठे सवाल: केजरीवाल-सिसोदिया और न्यायिक प्रक्रिया पर विवाद

राजघाट से उठे सवाल: केजरीवाल-सिसोदिया और न्यायिक प्रक्रिया पर विवाद

April 28, 2026
बिश्केक में राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश: “आतंक के ठिकाने अब जवाबदेही से नहीं बच सकते”

बिश्केक में राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश: “आतंक के ठिकाने अब जवाबदेही से नहीं बच सकते”

April 28, 2026
केजरीवाल-सिसोदिया सहित सभी आरोपियों को शराब घोटाला मामले में राहत

केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया ने भी अदालत में पेश होने से किया इनकार

April 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

अहंकारी सत्ता के हथकंडे; राहुल गांधी को HC से झटके पर बरसीं प्रियंका

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 7, 2023
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
विधानसभा बैकडोर भर्तियों पर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का उत्तराखंड सरकार पर तीखा प्रहा

File Photo

नई दिल्ली:कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से झटका लगा है। मानहानि केस में राहत की मांग वाली याचिका खारिज कर दी गई है। हाईकोर्ट के फैसले पर उनकी बहन और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस फैसले को ‘अहंकारी सत्ता का हथकंडा’ करा दिया है। इसके लिए उन्होंने रामधारी सिंह दिनकर की बहुचर्चित कविता ‘समर शेष है’ का सहारा लिया है।

प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, ”राहुल गांधी इस अहंकारी सत्ता के सामने सत्य और जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। अहंकारी सत्ता चाहती है कि जनता के हितों के सवाल न उठें, अहंकारी सत्ता चाहती है कि देश के लोगों की जिंदगियों को बेहतर बनाने वाले सवाल न उठें, अहंकारी सत्ता चाहती है कि उनसे महंगाई पर सवाल न पूछे जाएं, युवाओं के रोजगार पर कोई बात न हो, किसानों की भलाई की आवाज न उठे, महिलाओं के हक की बात न हो, श्रमिकों के सम्मान के सवाल को न उठाया जाए।”

वह आगे लिखती हैं, ”अहंकारी सत्ता सच को दबाने के लिए हर हथकंडे आजमा रही है, जनता के हितों से जुड़े सवालों से भटकाने के लिए साम, दाम, दंड, भेद, छल, कपट: सब अपना रही है। लेकिन, सत्य, सत्याग्रह, जनता की ताकत के सामने न तो सत्ता का अहंकार ज्यादा दिन टिकेगा और न ही सच्चाई पर झूठ का परदा। राहुल गांधी जी ने इस अहंकारी सत्ता के सामने जनता के हितों से जुड़े सवालों की ज्योति जलाकर रखी है।”

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, ”इसके लिए वे हर कीमत चुकाने को तैयार हैं और तमाम हमलों व अहंकारी भाजपा सरकार के हथकंडों के बावजूद एक सच्चे देशप्रेमी की तरह जनता से जुड़े सवालों को उठाने से पीछे नहीं हटे हैं। जनता का दर्द बांटने के कर्तव्य पथ पर डटे हुए हैं। सत्य की जीत होगी। जनता की आवाज जीतेगी। जय हिंद।”

कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि वह ”मोदी उपमान” संबंधी टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराने संबंधी फैसले पर रोक लगाने का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज करने के गुजरात उच्च न्यायालय के निर्णय को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने कहा, ”हमारे सामने एक और विकल्प है… उच्चतम न्यायालय। चलिए देखते हैं। कांग्रेस पार्टी यह विकल्प भी अपनाएगी।”

वेणुगोपाल ने उत्तरी केरल के कोझिकोड जिले में पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह कहा। वेणुगोपाल के यह बयान देने से कुछ ही देर पहले गुजरात उच्च न्यायालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि के फैसले पर रोक लगाने का अनुरोध करने संबंधी उनकी याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।

अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि निचली अदालत का कांग्रेस नेता को दोषी ठहराने का आदेश ”न्यायसंगत, उचित और वैध” है। यदि दोषसिद्धि पर रोक लग जाती, तो इससे राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने का मार्ग प्रशस्त हो जाता। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा दायर 2019 के मामले में सूरत की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने 23 मार्च को राहुल गांधी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 499 और 500 (आपराधिक मानहानि) के तहत दोषी ठहराते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई थी।

फैसले के बाद गांधी को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के तहत संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। राहुल गांधी 2019 में केरल के वायनाड से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। राहुल गांधी ने 13 अप्रैल, 2019 को कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली के दौरान टिप्पणी की थी कि ”सभी चोरों का समान उपनाम मोदी ही क्यों होता है?” इस टिप्पणी को लेकर विधायक ने गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

Previous Post

आप सावरकर पर भी ऐसे ही बोलते हैं, 10 केस लंबित; राहुल को हाई कोर्ट की नसीहत

Next Post

मैं कसम खाती हूं, सोनिया या राहुल से नहीं मिली; कांग्रेस जाने की खबर झूठी बता भड़कीं पंकजा मुंडे

Next Post
भाजपा छोड़ने वाली हैं पंकजा मुंडे? बोलीं- अमित शाह से मिलकर करनी है बात, फिर होगा फैसला

मैं कसम खाती हूं, सोनिया या राहुल से नहीं मिली; कांग्रेस जाने की खबर झूठी बता भड़कीं पंकजा मुंडे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सम्यक दृष्टि प्रदान करना सबसे बड़ा दृष्टि दान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • यूएई ने ओपेक से अलग होने का लिया बड़ा फैसला, वैश्विक ऊर्जा बाजार में मची हलचल
  • बंगाल में सियासी संग्राम तेज, ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप
  • रंधावा के बयान से पंजाब की राजनीति में हलचल, मान पर निजी हमला
  • सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In