मुंबई:भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ने खुद के कांग्रेस में जाने संबंधी खबरों पर तगड़ी प्रतिक्रया दी है। पंकजा ने कहा कि कुछ दिन पहले एक न्यूज रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया कि मैं राहुल गांधी और सोनिया गांधी से दो बार मिली। साथ ही यह भी कहा गया कि मैं भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जा रही हूं। पंकजा ने आगे कहा कि यह खबर पूरी तरह से झूठ है। इसके साथ ही उन्होंने यह खबर चलाने वाले समाचार चैनल पर भी मानहानि का केस करने की बात कही है। पंकजा मुंडे ने कहा कि मैं कसम खाती हूं कि मैंने कांग्रेस में जाने को लेकर मैंने कभी किसी नेता से बात नहीं की। उन्होंने कहा कि यहां तक कि मैं कभी राहुल गांधी या सोनिया गांधी से व्यक्तिगत तौर पर नहीं मिली हूं।
सरासर झूठ
पंकजा मुंडे ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कि 2019 में जबसे मैंने चुनाव लड़ा है। अनेक चर्चाओं का सामना किया है। उन्होंने इससे पहले विभिन्न चुनावओं के दौरान मेरा नाम चला, लेकिन पार्टी की तरफ से कोई फैसला नहीं हुआ। उस दौरान भी मैंने कभी भी प्रेस कांफ्रेंस नहीं की, कभी सोशल मीडिया के माध्यम से कोई नाराजगी नहीं व्यक्त की। फिर भी मेरे बारे में चर्चा चलती रही। अनेक पार्टियों के नेताओं ने कहा, पंकजा जी नाराज हैं, हमारे पास आ सकती हैं। अनेक पार्टियों के नेताओं ने यह भी कहा हम उनको यह पद दे सकते हैं। इन सारी बातों को मैंने बहुत लाइट नोट पर लिया। लेकिन कल-परसों जो मेरे बारे में न्यूज आई है कि मैं राहुल गांधी और सोनिया गांधी से दो बार मिली हूं। सांगली के एक नेता ने मध्यस्थता की है। मैं भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जा रही हूं, यह न्यूज सरासर झूठ है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

