• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कर्मों की निर्जरा है आध्यात्मिक सुख : आध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

कर्मों की निर्जरा है आध्यात्मिक सुख : आध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

July 7, 2023
ममता बनर्जी

बंगाल में सियासी संग्राम तेज, ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

April 28, 2026
रंधावा के बयान से पंजाब की राजनीति में हलचल, मान पर निजी हमला

रंधावा के बयान से पंजाब की राजनीति में हलचल, मान पर निजी हमला

April 28, 2026
सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”

सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”

April 28, 2026
फडणवीस

मीरा रोड हमला: कलमा से इंकार पर दो गार्डों पर हमला, फडणवीस बोले- सेल्फ रेडिकलाइजेशन

April 28, 2026
सिर्फ उत्पीड़न नहीं? टीसीएस नासिक मामले में फंडिंग एंगल की जांच तेज

नाशिक टीसीएस केस में खुलासा, नाम बदलने और मलेशिया भेजने की साजिश के आरोप

April 28, 2026
S-400

भारत की सुरक्षा ढाल मजबूत, रूस ने सौंपा चौथा S-400

April 28, 2026
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश पुलिस में एक लाख पदों पर भर्ती की तैयारी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान

April 28, 2026
राजघाट से उठे सवाल: केजरीवाल-सिसोदिया और न्यायिक प्रक्रिया पर विवाद

राजघाट से उठे सवाल: केजरीवाल-सिसोदिया और न्यायिक प्रक्रिया पर विवाद

April 28, 2026
बिश्केक में राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश: “आतंक के ठिकाने अब जवाबदेही से नहीं बच सकते”

बिश्केक में राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश: “आतंक के ठिकाने अब जवाबदेही से नहीं बच सकते”

April 28, 2026
केजरीवाल-सिसोदिया सहित सभी आरोपियों को शराब घोटाला मामले में राहत

केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया ने भी अदालत में पेश होने से किया इनकार

April 28, 2026
सलीम डोला भारत लाया गया, ड्रग सिंडिकेट और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की जांच तेज

सलीम डोला भारत लाया गया, ड्रग सिंडिकेट और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की जांच तेज

April 28, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी कीमतों में स्थिरता, कमर्शियल सप्लाई बढ़ाने का सरकार का दावा

April 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 28, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

कर्मों की निर्जरा है आध्यात्मिक सुख : आध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

गुरुमुख से प्रवाहित हो रही ज्ञानगंगा में श्रद्धालु लगा रहे गोते

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 7, 2023
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
कर्मों की निर्जरा है आध्यात्मिक सुख : आध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
कर्मों की निर्जरा है आध्यात्मिक सुख : आध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
कर्मों की निर्जरा है आध्यात्मिक सुख : आध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
कर्मों की निर्जरा है आध्यात्मिक सुख : आध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
कर्मों की निर्जरा है आध्यात्मिक सुख : आध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
कर्मों की निर्जरा है आध्यात्मिक सुख : आध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
कर्मों की निर्जरा है आध्यात्मिक सुख : आध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

घोड़बंदर, मुम्बई (महाराष्ट्र) :    भगवती सूत्र में प्रश्न किया गया कि जो नारकीय जीव पाप किए हैं, कर रहे हैं और आगे भी करेंगे वह दुःख है और कर्म की निर्जरा सुख है ? उत्तर दिया गया कि हां, जो पाप कर्म किए हैं, कर रहे हैं और आगे करेंगे वह दुःख और कर्मों की निर्जरा सुख है। जीव जो भी पाप किया है, कर रहा है और आगे करेगा, वही पापकर्म उसके लिए दुःख होता है और जब पाप कर्मों की निर्जरा हो जाती है, जब पाप कर्म क्षीण हो जाते हैं तो वह सुख की प्राप्ति कर सकता है। संवेदन के आधार पर सुख और दुःख को परिभाषित किया जाए तो कहा जा सकता है कि अनुकूल वेदनीय कर्मों का उदय सुख और प्रतिकूल वेदनीय कर्म दुःख है। इन्द्रियों से ग्रहण किए जाने वाला सुख बाह्य सुख होता है। जैसे कोई अच्छे वातानुकुलित घर में है, मनोज्ञ पदार्थ प्राप्त हो रहे हैं तो वह सुखी हो सकता है और यदि उसे वैसा स्थान और मनोज्ञ पदार्थों की प्राप्ति न हो तो वह दुःखी हो सकता है। यह स्थिति बाह्य सुख-दुःख की होती है।

शास्त्रकार ने बताया कि जो पाप कर्म हैं, वे दुःख के मूल कारण है। पाप कर्म को ही अध्यात्म जगत में दुःख कहा गया है। पाप कर्म के कारण ही दुःख होता है। तपस्या वह कारण है, जिसके माध्यम से कर्म निर्जरा रूपी कार्य होता है। तपस्या, स्वाध्याय, सेवा आदि से कर्मों की निर्जरा होती है। आदमी की आत्मा स्वयं में सुख होती है। आत्मा को न जानने वाला और उससे दूर रहने वाला आदमी बाह्य जगत में इन्द्रिय सुख को खोजता रहता है। आदमी को तपस्या, साधना, स्वाध्याय और सेवा के द्वारा कर्मों की निर्जरा कर वास्तविक सुख की प्राप्ति का प्रयास करना चाहिए। बाहरी जगत का सुख अशाश्वत होता है। पारमार्थिक सुख की प्राप्ति के परमार्थ और अध्यात्म की साधना करने का प्रयास करना चाहिए। तपस्या, धर्म, साधना, सेवा से कर्म क्षीण होते हैं तो आत्मिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए आदमी का मूल लक्ष्य कर्मों को क्षीण करने का होना चाहिए। बाह्य सुख तो पुण्य से प्राप्त होते हैं। पुण्य समाप्त होते ही बाह्य सुख समाप्त हो जाते हैं, किन्तु निर्जरा के माध्यम से प्राप्त सुख शाश्वत सुख होता है। इसलिए आदमी को अपने कर्मों को क्षीण करने का प्रयास करना चाहिए।

यह चतुर्मास का समय है। इसका लाभ उठाते हुए इस दौरान धर्म, ध्यान, साधना, स्वाध्याय, तपस्या और सेवा के द्वारा आध्यात्मिक लाभ उठाने का प्रयास करना चाहिए। उक्त आत्मिक सुख प्राप्ति की प्रेरणा जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी ने शुक्रवार को नंदनवन परिसर में बने तीर्थंकर समवसरण में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रदान कीं। आचार्यश्री ने आत्मिक सुख की प्रेरणा प्रदान करने के उपरान्त उपस्थित श्रद्धालुओं को कालूयशोविलास का भी सरसशैली में आख्यान का रसपान कराया। समणी कुसुमप्रज्ञाजी ने आचार्यश्री के दर्शन के उपरान्त अपने हर्षित भावनाओं को अभिव्यक्ति दी।

Previous Post

मैं कसम खाती हूं, सोनिया या राहुल से नहीं मिली; कांग्रेस जाने की खबर झूठी बता भड़कीं पंकजा मुंडे

Next Post

दिल्ली घोटाला: ईडी का ऐक्शन, मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों की 52 करोड़ की संपत्ति जब्त

Next Post
मनीष सिसोदिया को 4 मार्च तक सीबीआई रिमांड में भेजा गया

दिल्ली घोटाला: ईडी का ऐक्शन, मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों की 52 करोड़ की संपत्ति जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बंगाल में सियासी संग्राम तेज, ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप
  • रंधावा के बयान से पंजाब की राजनीति में हलचल, मान पर निजी हमला
  • सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”
  • मीरा रोड हमला: कलमा से इंकार पर दो गार्डों पर हमला, फडणवीस बोले- सेल्फ रेडिकलाइजेशन
  • नाशिक टीसीएस केस में खुलासा, नाम बदलने और मलेशिया भेजने की साजिश के आरोप
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In