नई दिल्ली:आईपीओ के जरिए पैसा जुटाने वाली कंपनियों की लिस्ट में जल्द ही जना स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank) का नाम शामिल होने जा रहा है। कंपनी ने आईपीओ के लिए जरूरी पेपर्स को फिर से जमा करवाया है। 2 साल पहले भी कंपनी ने आईपीओ लाने का प्रयास किया था। लेकिन तब अपने जना फाइनेंशियल सर्विसेज अपने फैसले को वापस ले लिया था। बता दें, इस बार कंपनी ने आईपीओ के जरिए 575 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।
कंपनी के DHR पेपर्स में दिए गए डीटेल्स के अनुसार आईपीओ का नेचर फ्रेश इश्यू और ऑफ फॉर सेल का मिक्स होगा। कंपनी ऑफ फॉर सेल के जरिए 41 लाख शेयर बेचेगी। बता दें, कंपनी ने अप्रैल 2021 में भी आईपीओ लाने का प्रयास किया था। लेकिन महामारी की वजह से इसे वापस ले लिया गया था।
आईपीओ के लिए जना फाइनेंस बैंक ने एक्सिस कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और एसबीआई कैपिटल मार्केट को लीड मैनेजर बनाया है। बता दें, रिजर्व बैंक ने सभी स्मॉल बैंकों को निर्देश दिया है कि ऑपरेशन शुरू होने के 5 साल के अंदर लिस्टिंग जरूरी है।
जना फाइनेंस बैंक का मुख्य कारोबार लोन है। पूरे बिजनेस का 44.6 प्रतिशत हिस्सा लोन पोर्टफोलियो का ही है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

