मुंबई:अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 15 को लेकर बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। चैनल ने पहले कुछ प्रोमोज शेयर किए थे जिसमें सेट की झलकियां दिखीं। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ टीवी के बेहद लोकप्रिय शोज में से है। जब भी इसकी शुरुआत होती है टीआरपी लिस्ट में यह टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहता है। शो का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ कब और कितने बजे से दिखाया जाएगा।
एनर्जी से भरपूर दिखे अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन एक बार फिर टीवी पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने इसे नई शुरुआत कहा है। प्रोमो रिलीज के साथ तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। वीडियो की शुरुआत में कहा जाता है, ‘फिर प्रारंभ हो रहा है ज्ञान का सबसे बड़ा अध्याय।’ अमिताभ फुल एनर्जी के साथ मंच पर आते हैं और कहते हैं, ‘5जी की स्पीड से अपग्रेड हो करके, नए अप्रोच के साथ, इस नए दौर में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है। हैशटैग न्यू बिगनिंग (नई शुरुआत)।’
फिर से शुरू होने जा रहा ‘केबीसी’
‘कौन बनेगाा करोड़पति 15’ का प्रसारण 14 अगस्त से होगा। सोनी एंटरटेनमेंट टीवी पर रात 9 बजे से सोमवार से शुक्रवार देख सकेंगे। चैनल ने कैप्शन में लिखा, ‘ज्ञानदार, दानदार और शानदार तरीके से कौन बनेगा करोड़पति आ रहा है आपसे मिलने एक नए रूप में।’
दर्शकों का फेवरेट शो
पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘इस बार मेरा भी ऑडिशन अच्छा हुआ है। मैं भी कौन बनेगा करोड़पति की कॉल का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’ एक यूजर लिखते हैं, ‘बचपन के दिनों से यह मेरा फेवरेट शो है।’ एक अन्य ने कहा, ‘फाइनली आगाज हो रहा है।’













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

