• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पाक पीएम बनते ही शहबाज शरीफ ने अलापा कश्मीर राग

भारत से दोस्ती के लिए घुटनों पर पाकिस्तान, 6 महीने में दूसरी बार शहबाज शरीफ ने दिया ऑफर

August 1, 2023
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

ट्रंप का टैरिफ बम: यूरोपीय वाहनों पर 25% शुल्क का ऐलान

May 2, 2026
ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ का बड़ा फैसला, मोजतबा खामेनेई को मिली कमान

अमेरिका ‘कागज़ी शेर’: खामेनेई का मध्य पूर्व में अमेरिकी भूमिका पर तीखा हमला

May 2, 2026
सत्ता की जंग: हिमंत सरमा ने कांग्रेस को बताया ‘एक समुदाय की पार्टी’

खेड़ा प्रकरण पर सियासी संग्राम—हिमंत का कांग्रेस को करारा जवाब

May 2, 2026
पूर्व सीएम गहलोत का मोदी सरकार को अल्पसंख्यक सुरक्षा में नाकामी का आरोप

एग्जिट पोल पर कांग्रेस का प्रहार, गहलोत-बघेल बोले—नतीजे ही असली सच

May 2, 2026
हीरो HF100 हुई अपडेटेड, कीमत में हल्का इजाफा

हीरो मोटोकॉर्प की अप्रैल में मजबूत बिक्री, 5.52 लाख रिटेल यूनिट्स; 5.66 लाख यूनिट्स का डिस्पैच

May 2, 2026
स्मार्टफोन बाजार में बदलाव: ‘वैल्यू’ के साथ अब ‘वाइब’ भी जरूरी

स्मार्टफोन बाजार में बदलाव: ‘वैल्यू’ के साथ अब ‘वाइब’ भी जरूरी

May 2, 2026
फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

अमेरिका में ही खेलेगा ईरान, फीफा प्रमुख इंफैंटिनो का स्पष्ट बयान

May 2, 2026
ISSF वर्ल्ड कप के दूसरे चरण के लिए 12 सदस्यीय भारतीय शॉटगन टीम घोषित

ISSF वर्ल्ड कप के दूसरे चरण के लिए 12 सदस्यीय भारतीय शॉटगन टीम घोषित

May 2, 2026
इमरजेंसी में सत्ता से टकराए देव आनंद, फिल्मों पर लगा प्रतिबंध

इमरजेंसी में सत्ता से टकराए देव आनंद, फिल्मों पर लगा प्रतिबंध

May 2, 2026
यामी गौतम

यामी गौतम का बयान: “धुरंधर 2 के बाद आदित्य धर घर पर बेटे के साथ रह सकते हैं, मैं काम पर जाऊँगी”

May 2, 2026
दही-खीरा सलाद: गर्मी में सेहत और स्वाद का बेहतरीन मेल

दही-खीरा सलाद: गर्मी में सेहत और स्वाद का बेहतरीन मेल

May 2, 2026
देवर्षि नारद की वीणा: भक्ति और ज्ञान का दिव्य संतुलन

देवर्षि नारद की वीणा: भक्ति और ज्ञान का दिव्य संतुलन

May 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

भारत से दोस्ती के लिए घुटनों पर पाकिस्तान, 6 महीने में दूसरी बार शहबाज शरीफ ने दिया ऑफर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 1, 2023
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पाक पीएम बनते ही शहबाज शरीफ ने अलापा कश्मीर राग

File Photo

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर से भारत के साथ बातचीत का ऑफर दिया है। साथ ही पाक पीएम ने इस बात पर भी जोर दिया कि पाकिस्तान के मन में “किसी के खिलाफ कुछ भी नहीं” है। यही नहीं, शहबाज ने कहा कि वह भारत के साथ मूल्यवान जुड़ाव को बढ़ावा देना चाहते हैं। बता दें कि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों का दशकों पुराना इतिहास रहा है। हालांकि, अगस्त 2019 में भारत ने जम्मू और कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को समाप्त करते हुए धारा 370 हटा दी थी जिससे पाकिस्तान भड़क गया। इसके बाद से रिश्ते और खराब हुए हैं। अब पाकिस्तान एक बार फिर से बातचीत के लिए हाथ बढ़ा रहा है। लेकिन भारत का कहना है कि पहले अपने यहां चल रही आतंक की फैक्ट्री बंद करो फिर बातचीत होगी।

युद्ध अब कोई विकल्प नहीं- शहबाज

पाकिस्तानी पीएम शहबाज ने मंगलवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान खनिज शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा, “हम हर किसी के साथ बात करने के लिए तैयार हैं, यहां तक कि अपने पड़ोसी (भारत) के साथ भी, बशर्ते कि पड़ोसी देश गंभीर मुद्दों पर बात करने के लिए गंभीर हो। युद्ध अब कोई विकल्प नहीं है।”

इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य पाकिस्तान में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को बढ़ाना और ‘धूल से विकास’ की ओर बढ़ना है। इस दौरान उन उन्होंने अमेरिका के साथ भी काम करने की बात कही। अमेरिका और भारत के साथ काम करने पर प्रधानमंत्री शरीफ की टिप्पणी चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा परियोजना के दूसरे चरण की शुरुआत के बाद आई है। इस परियोजान का भारत खुलकर विरोध करता रहा है क्योंकि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से होकर गुजरती है।

6 महीने में दूसरा ऑफर

बता दें कि शरीफ ने करीब 6 महीने पहले भी इसी तरह का ऑफर दिया था। उन्होंने अलअरबिया समाचार चैनल के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इसी तरह का प्रस्ताव दिया था। 2008 के मुंबई हमलों के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई ठोस बातचीत नहीं हुई है। ताजा बयान में हालांकि शरीफ ने किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन यह स्पष्ट था कि उनका इशारा भारत की ओर था। उन्होंने कहा कि युद्ध दोनों देशों के लिए कोई विकल्प नहीं है और “परमाणु विस्फोट” की स्थिति में कोई भी जीवित नहीं बचेगा। उन्होंने कहा, “हमारे मन में किसी के खिलाफ कुछ भी नहीं है। हमें अपना ख्याल रखना है, अपने राष्ट्र का निर्माण करना है, यहां तक कि अपने पड़ोसी के साथ भी। हम उनसे बात करने के लिए तैयार हैं, बशर्ते कि पड़ोसी मेज पर गंभीर मुद्दों पर बात करने के लिए गंभीर हो क्योंकि युद्ध अब कोई विकल्प नहीं है।”

पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति- शहबाज

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कोई आक्रामक रूप में नहीं बल्कि अपने रक्षा उद्देश्यों के लिए परमाणु शक्ति है। शहबाज ने भारत के साथ हुए युद्धों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने पिछले 75 वर्षों में भारत के साथ तीन युद्ध लड़े हैं, जिसके परिणामस्वरूप केवल गरीबी, बेरोजगारी और शिक्षा, स्वास्थ्य और लोगों की भलाई के लिए संसाधनों की कमी बढ़ी है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह युद्ध करने का नहीं बल्कि क्षेत्र में आर्थिक प्रतिस्पर्धा से लड़ने का तरीका है। उन्होंने कहा, “क्योंकि अगर कोई परमाणु विस्फोट होता है, तो यह बताने के लिए कौन जीवित रहेगा कि क्या हुआ था? इसलिए (युद्ध) कोई विकल्प नहीं है।” उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि जहां पाकिस्तान इस बात को समझता है। शहबाज ने कहा, “यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि हमारे पड़ोसी को यह समझना होगा कि जब तक असामान्यताओं को दूर नहीं किया जाता है और जब तक हमारे गंभीर मुद्दों को समझा नहीं जाता है और शांतिपूर्ण और सार्थक चर्चा के माध्यम से संबोधित नहीं किया जाता है, तब तक हम सामान्य पड़ोसी नहीं बन सकते हैं।”

Previous Post

गुरुग्राम में फिर भड़की हिंसा, बादशाहपुर में आगजनी और तोड़फोड़

Next Post

सेना के अधिकारियों को मिली नई वर्दी, कपड़े और डिजाइन में क्या है खास

Next Post
सेना के अधिकारियों को मिली नई वर्दी, कपड़े और डिजाइन में क्या है खास

सेना के अधिकारियों को मिली नई वर्दी, कपड़े और डिजाइन में क्या है खास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ट्रंप का टैरिफ बम: यूरोपीय वाहनों पर 25% शुल्क का ऐलान
  • अमेरिका ‘कागज़ी शेर’: खामेनेई का मध्य पूर्व में अमेरिकी भूमिका पर तीखा हमला
  • खेड़ा प्रकरण पर सियासी संग्राम—हिमंत का कांग्रेस को करारा जवाब
  • एग्जिट पोल पर कांग्रेस का प्रहार, गहलोत-बघेल बोले—नतीजे ही असली सच
  • हीरो मोटोकॉर्प की अप्रैल में मजबूत बिक्री, 5.52 लाख रिटेल यूनिट्स; 5.66 लाख यूनिट्स का डिस्पैच
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In