• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भुजबल

अबकी बार 400 पार मुश्किल है; अजीत गुट के कद्दावर नेता छगन भुजबल ने ऐसा क्यों कहा

April 28, 2024
तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तीखा वार, प्रियंका गांधी को बताया बेहतर विकल्प

बिहार राजनीति में नया मोड़, तेजप्रताप ने संगठन में की बड़ी कार्रवाई

June 23, 2026
एफआईएच प्रो लीग : भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हराया

एफआईएच प्रो लीग : भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हराया

June 23, 2026
एनकाउंटर

महरौली एनकाउंटर: दुष्कर्म और हत्या का आरोपी घायल

June 23, 2026
मानसरोवर क्षेत्र को बताया महाविदेह तुल्य, क्रोध से बचने का दिया संदेश

मानसरोवर क्षेत्र को बताया महाविदेह तुल्य, क्रोध से बचने का दिया संदेश

June 23, 2026
असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

पाप आचरणों से आत्मा की रक्षा करना बहुत बड़ी दया : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 23, 2026
राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल, SIT जांच में गड़बड़ियों के संकेत

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल, SIT जांच में गड़बड़ियों के संकेत

June 23, 2026
ममता बनर्जी

टीएमसी संकट गहराया: ममता बनर्जी ने भेजी नई पदाधिकारियों की सूची

June 23, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

कतर गैस प्लांट विस्फोट में 12 भारतीयों की मौत, भारत ने जताया गहरा शोक

June 23, 2026
21 वर्षीय श्री चरणी बनीं आईसीसी टी20 में नंबर-1 गेंदबाज, रचा इतिहास

21 वर्षीय श्री चरणी बनीं आईसीसी टी20 में नंबर-1 गेंदबाज, रचा इतिहास

June 23, 2026
नागरिक केंद्रित शासन पर पीएम मोदी का जोर, आईएएस प्रशिक्षुओं से संवाद

नागरिक केंद्रित शासन पर पीएम मोदी का जोर, आईएएस प्रशिक्षुओं से संवाद

June 23, 2026
तृणमूल नेता के घर छापेमारी में ‘सोने का भंडार’ बरामद, राजनीतिक हलकों में हड़कंप

तृणमूल नेता के घर छापेमारी में ‘सोने का भंडार’ बरामद, राजनीतिक हलकों में हड़कंप

June 23, 2026
कानून और ईमानदारी की जीत: केजरीवाल ने मोदी को चुनाव चुनौती दी

राम मंदिर दान विवाद: सीबीआई-ईडी की चुप्पी पर केजरीवाल का सवाल

June 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

अबकी बार 400 पार मुश्किल है; अजीत गुट के कद्दावर नेता छगन भुजबल ने ऐसा क्यों कहा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 28, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
भुजबल

File Photo

मुंबई:अजीत पवार गुट के कद्दावर नेता छगन भुजबल का कहना है कि 2014 और 2019 की तरह भाजपा की राह इस बार उतनी आसान नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टी टूटी है, दोनों नेताओं के साथ लोगों की सहानुभूति है, जिसका फायदा उन्हें इस बार लोकसभा चुनाव में मिल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार एनडीए के लिए राह काफी मुश्किल है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्षमता पर लोगों को यकीन है और लोग चाहते हैं कि वे देश में फिर से मजबूत सरकार बनाएं। भुजबल ने नासिक सीट से अपनी दावेदारी वापस लेने पर कहा कि वह कभी अपने लिए किसी से सीट नहीं मांगते हैं। इसलिए जब उनका नाम तीन हप्ते तक अनाउंस नहीं हुआ तो उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया।

एनसीपी के कद्दावर नेता छगन भुजबल, शरद पवार से अलग होने के दौरान अजीत पवार के साथ फ्रंटफुट पर थे। उन्होंने शनिवार को एनडीटीवी के साथ इंटरव्यू में कहा कि महाराष्ट्र में इस बार भाजपा गठबंधन के लिए उतनी आसान राह नहीं है, जो 2014 और 1019 के वक्त थी। वह इसलिए क्योंकि पिछले दो सालों में महाराष्ट्र की राजनीति में दिलचस्प घटनाक्रम हुए हैं। पहले 2022 में एकनाथ शिंदे ने उद्धव गुट से अलग होकर अपने पाले के नेताओं के साथ उद्धव की सरकार गिराई। फिर भाजपा गठबंधन के साथ महाराष्ट्र में सरकार बना ली। अगले साल ठीक ऐसा ही हुआ। शरद पवार की एनसीपी से अलग होकर अजीत पवार ने भी ऐसा ही किया, वो इस वक्त महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम हैं और महायुति गठबंधन के साथ सरकार में हैं।

उद्धव और शरद पवार के साथ लोगों की सहानुभूति
छगन भुदबल ने कहा, “मेरा मानना ​​​​है कि यह एक सिम्पैथी लहर हो सकती है। जिस तरह से उद्धव ठाकरे की शिवसेना विभाजित हो गई और एनसीपी के एक गुट ने पाला बदल लिया। ऐसा चुनावी रैलियों में भी दिख रहा है। पिछले दोनों लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में, भाजपा ने अविभाजित शिवसेना के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था और पार्टियों ने क्रमशः 23 और 18 सीटों में जीत हासिल की थी।

नासिक सीट से दावेदारी क्यों छोड़ी?
भुजबल ने कहा कि उन्होंने नासिक से टिकट नहीं मांगा था लेकिन होली के दौरान एनसीपी के अन्य नेताओं ने उन्हें बताया था कि वह नासिक से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, यह बात उन्हें दिल्ली में सहयोगियों के बीच देर रात हुई बैठक के बाद बताई गई, जहां प्रत्येक पार्टी के लिए एक-एक करके सीटों पर चर्चा की जा रही थी।

बता दें कि महाराष्ट्र की नासिक लोकसभा सीट पर प्रत्याशी को लेकर सबसे ज्यादा बवाल देखा गया। क्योंकि भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार की एनसीपी में सीट-बंटवारे को लेकर चल रही चर्चा के बीच भुजबल ने खुद ही ऐलान कर दिया था कि वे नासिक सीट से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। हालांकि इस सीट पर उम्मीदवार की घोषणा अभी होनी बाकी है और महायुति के बीच खींचतान चल रही है।

मुझे अपने लिए टिकट मांगना पसंद नहीं

भुजबल ने कहा कि शिंदे भी शिवसेना के लिए सीट चाहते थे और वह चुनाव लड़ने के लिए सहमत हुए क्योंकि नासिक उनका आधार है और वह और उनका बेटा वहां से विधायक रहे हैं। उनके भतीजे समीर भुजबल भी इस सीट से सांसद थे। भुजबल ने कहा कि क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के कारण उन्हें लोगों से बहुत समर्थन मिला है इसलिए वे आश्चर्यचकित थे कि तीन सप्ताह तक सीट से उनका नाम घोषित नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, “जब नारायण राणे का नाम रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग के लिए घोषित किया गया और और मेरा नहीं, तो मुझे लगा कि वे ऐसा नहीं करना चाहते हैं। तब मैंने कहा कि मैं सीट से नहीं लड़ना चाहता। अगर मुझे लड़ना है तो मैं सम्मान के साथ चुनाव लड़ना चाहता हूं। मैं अपनी हैसियत जानता हूं। मुझे टिकट मांगना पसंद नहीं है। मुझे आज भी याद है कि मैंने एकमात्र बार 1970 में मुंबई नगर निगम के लिए टिकट मांगा था।”

बारामाती पर परिवार की लड़ाई देख दुखी हूं
छगन भुजबल उस समय थोड़े भावुक हो गए जब उनसे बारामती में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा के बीच मुकाबले के बारे में पूछा गया। यह सीट शरद पवार का गढ़ माना जाती है। भुजबल ने कहा, ” मेरे लिए भी यह दुखद है कि जो लोग इतने सालों तक एक ही घर में एक साथ रहते हैं और अलग हैं। जो हो रहा है वह कुछ ऐसा है जो कई लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। गलती किसकी है, यह अलग बात है। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो बहुत अच्छा होता।”

Previous Post

राहुल गांधी ने शादी नहीं की है… क्या बोल गए अनुराग ठाकुर जिस पर लाल हुई कांग्रेस

Next Post

यूपी के रण में भाजपा, कांग्रेस और सपा के शीर्ष नेताओं का दिखेगा जलवा, इन सीटों पर सबकी नजर

Next Post
यूपी के रण में भाजपा,  कांग्रेस और सपा के शीर्ष नेताओं का दिखेगा जलवा, इन सीटों पर सबकी नजर

यूपी के रण में भाजपा, कांग्रेस और सपा के शीर्ष नेताओं का दिखेगा जलवा, इन सीटों पर सबकी नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बिहार राजनीति में नया मोड़, तेजप्रताप ने संगठन में की बड़ी कार्रवाई
  • एफआईएच प्रो लीग : भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हराया
  • महरौली एनकाउंटर: दुष्कर्म और हत्या का आरोपी घायल
  • मानसरोवर क्षेत्र को बताया महाविदेह तुल्य, क्रोध से बचने का दिया संदेश
  • पाप आचरणों से आत्मा की रक्षा करना बहुत बड़ी दया : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In