• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
उम्र 77 है और हेल्थ भी खराब, रिटायर हों नवीन, हम बनाएंगे युवा CM: शाह

उम्र 77 है और हेल्थ भी खराब, रिटायर हों नवीन, हम बनाएंगे युवा CM: शाह

May 22, 2024
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव पर ट्रंप की चेतावनी, बोले- ईरान नहीं कर सकता ब्लैकमेल

April 19, 2026
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

थिएटर के बाद अब डिजिटल धमाका: ‘भूत बंगला’ की ओटीटी रिलीज की तैयारी

April 19, 2026

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

April 19, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 19 अप्रैल 2026

April 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर

उम्र 77 है और हेल्थ भी खराब, रिटायर हों नवीन, हम बनाएंगे युवा CM: शाह

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 22, 2024
in राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
उम्र 77 है और हेल्थ भी खराब, रिटायर हों नवीन, हम बनाएंगे युवा CM: शाह

ढेंकानाल। गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 77 साल के हैं और अब उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए। अमित शाह ने कहा कि वह बढ़ती उम्र के चलते स्वास्थ्य समस्याएं झेल रहे हैं। इसलिए रिटायर होना ही सही रहेगा। इसके साथ ही मंगलवार को एक रैली में अमित शाह ने वादा किया यदि भाजपा राज्य में सत्ता में आती है तो वह एक युवा उड़िया भाषी ‘भूमिपुत्र’ को मुख्यमंत्री बनाएगी। उन्होंने कहा, ‘पांचवें चरण के मतदान के बाद भाजपा को 310 सीटें पहले ही मिल चुकी हैं। छठे और सातवें दौर के मतदान के बाद हम 400 से अधिक सीट हासिल कर लेंगे।’

नौकरशाह से नेता बने और पटनायक के करीबी सहयोगी वीके पांडियन पर उनका नाम लिए बिना हमला करते हुए शाह ने कहा कि एक ‘तमिल बाबू’ ओडिशा में शासन कर रहा है और लोग राज्य को ‘बाबू राज’ से मुक्त कराने के लिए भाजपा को वोट देंगे। ओडिशा में एक के बाद एक चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि मौजूदा चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और ओडिशा के गौरव को बहाल करने का है, जिसे पटनायक के नेतृत्व वाली बीजेडी सरकार ने ‘नष्ट’ कर दिया है।

राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा के चुनाव भी हो रहे हैं। अमित शाह ने कहा, ‘नवीन बाबू ने एक तमिल अधिकारी को राज्य का शासक बना दिया है। बीजेडी सरकार को हटाएं… हम एक युवा उड़िया भाषी मुख्यमंत्री देंगे… बाबुओं (अधिकारियों) ने राज्य के खनिजों को लूटा है। मैं आपसे वादा करता हूं कि ओडिशा में भाजपा की सरकार बनने के बाद इन बाबुओं को जेल भेजा जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘अगर लोग भाजपा को वोट देते हैं तो ‘उत्कल भूमि’ पर एक भूमिपुत्र शासन करेगा, न कि कोई तमिल बाबू।’

‘बीजेडी के राज में ओडिशा ने गंवा दिए विकास के 25 साल’

शाह ने कहा कि राज्य में बीजेडी के 25 साल के शासन के दौरान ओडिशा ने विकास के 25 साल गंवा दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान स्वास्थ्य सेवा, उद्यमशीलता, शिक्षा और बुनियादी ढांचे जैसे विभिन्न क्षेत्र पटरी से उतर गए और सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी ही इन्हें वापस सही स्थिति में ला सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘नवीन बाबू की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके कारण 1.5 लाख सरकारी रिक्तियां नहीं भरी जा रही हैं। अगर हमारी सरकार बनती है तो हम इन पदों पर नियुक्तियां करेंगे।’

जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की चाबियों का भी उठा सवाल

शाह ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गायब हुईं चाबियों पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से स्पष्टीकरण भी मांगा। गृह मंत्री ने कहा, ‘मैं नवीन बाबू से पूछना चाहता हूं कि रत्न भंडार की चाबियां कहां हैं और उन्होंने (गायब चाबियों पर) न्यायिक आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की?’शाह ने यह भी कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार रत्न भंडार की चाबियां गायब होने के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करेगी। क्योंझर में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि देश की ज्यादातर खदानें और खनिज भंडार क्योंझर जिले में स्थित होने के बावजूद यहां के आदिवासियों को कोई लाभ नहीं मिला है।

Tags: अमित शाहनवीन पटनायक
Previous Post

कांग्रेस को 2004 वाली उम्मीद, खरगे बोले- जीत के बाद चुनेंगे PM

Next Post

कुछ तो समझ होनी चाहिए; चीनी दूत से मिलने पर जयशंकर का राहुल पर तंज

Next Post
18 घंटे काम, दो कटोरा चावल; म्यामांर में गुलाम बना लिए गए 20 भारतीय

कुछ तो समझ होनी चाहिए; चीनी दूत से मिलने पर जयशंकर का राहुल पर तंज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव पर ट्रंप की चेतावनी, बोले- ईरान नहीं कर सकता ब्लैकमेल
  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
  • गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी
  • अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In