नई दिल्ली। Dinesh Karthik Retirement: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सबसे अनुभवी विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद आईपीएल को अलविदा कह दिया है। आरसीबी के खिलाड़ियों ने मैच के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया, इस दौरान कार्तिक हाथों में ग्लव्स लिए लिए साथी खिलाड़ियों और फैंस का शुक्रियादा करते हुए मैदान के बाहर जाते हुए दिखाई दिए। कार्तिक ने हालांकि अभी तक अधिकारिक रूप से अपने रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया है, मगर यह सब नजारे बताते हैं कि उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल मैच खेल लिया है।
कैसा रहा दिनेश कार्तिक का आईपीएल करियर
दिनेश कार्तिक आईपीएल के इतिहास के उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं, जो आईपीएल 2008 से लेकर 2024 तक सभी 17 सीजन का हिस्सा रहे हैं। कार्तिक ने इस दौरान कुल 6 टीमों का प्रतिनिधित्व किया और इस दौरान उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी भी की। दिनेश कार्तिक ने आईपीएल का एकमात्र खिताब मुंबई इंडियंस के खेमे में रहते हुए 2013 में जीता।
दिनेश कार्तिक ने अपने आईपीएल सफर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स (2008-2010, 2014) के साथ शुरु की थी, इसके बाद वह पंजाब किंग्स (2011), मुंबई इंडियंस (2012-2013), गुजरात लॉयंस (2016-2017), कोलकाता नाइट राइडर्स (2018-2021), और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2015, 2022-2024) का हिस्सा रहे हैं।
आरसीबी के खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दिनेश कार्तिक को विदाई दी, वहीं विराट कोहली ने उन्हें गले लगाया और तालियां बजाकर उनके अद्भुत करियर की सराहना की। देखें वीडियो
From #RCB to Dinesh Karthik ❤️ #TATAIPL | #RRvRCB | #TheFinalCall | #Eliminator | @RCBTweets | @DineshKarthik pic.twitter.com/p2XI7A1Ta6
— IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2024













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
