• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
न नई परंपरा शुरू हो, न सड़क पर नमाज हो, बकरीद को लेकर योगी का निर्देश

न नई परंपरा शुरू हो, न सड़क पर नमाज हो, बकरीद को लेकर योगी का निर्देश

June 14, 2024
स्टालिन

इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी

June 5, 2026
मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत

June 5, 2026
सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

June 5, 2026
कैमरे के पीछे का सच: शूटिंग के दौरान मनोज बाजपेयी को पड़ा थप्पड़

बॉक्स ऑफिस और बजट के शोर पर मनोज बाजपेयी ने उठाए सवाल

June 5, 2026
महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

June 5, 2026
कुलदीप यादव

अफगानिस्तान टेस्ट से पहले कुलदीप का भरोसा, टीम पूरी तरह तैयार

June 5, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

देश में गैस की कोई कमी नहीं, फिर भी एलपीजी पर भारी अंडर-रिकवरी

June 5, 2026
कनाडा में क्रिटिकल मिनरल्स निवेश को लेकर भारत गंभीर, जल्द भेजेगा प्रतिनिधिमंडल

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का दावा, अन्य देशों से बेहतर स्थिति में भारत

June 5, 2026
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

एटीएफ कीमतों को स्थिर रखने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

June 5, 2026
बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

June 5, 2026
देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

June 5, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 5 जून 2026

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

न नई परंपरा शुरू हो, न सड़क पर नमाज हो, बकरीद को लेकर योगी का निर्देश

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 14, 2024
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
न नई परंपरा शुरू हो, न सड़क पर नमाज हो, बकरीद को लेकर योगी का निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सुशासन के लिए अधिकारियों को मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि संवाद व समन्वय बनाकर जनता का विश्वास जीतें। उन्होंने परियोजनाओं पर जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर उनका मार्गदर्शन लेने का निर्देश दिया। बकरीद पर तैयारियों की चर्चा करते हुए उन्होंने फिर दोहराया कि सड़क पर नमाज नहीं होगी और प्रतिबंधित पशु कटें तो हर हाल में कार्रवाई हो। मुख्यमंत्री आगामी पर्वों-त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नरों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों द्वारा की जा रही तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आगामी 16 जून को गंगा दशहरा, 17 जून को बकरीद, 18 जून को ज्येष्ठ माह का मंगल और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन है, जबकि जुलाई में मोहर्रम और कांवड़ यात्रा जैसे कार्यक्रम होने हैं। स्वाभाविक रूप से यह समय कानून-व्यवस्था की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। इस कारण शासन-प्रशासन को 24 घंटे सतर्क रहने की आवश्यकता है। इन आयोजनों के लिए प्रदेश में 15 से 22 जून तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। गंगा दशहरा के दृष्टिगत गंगा नदी के घाटों की साफ-सफाई और साज-सज्जा की जाए। उन्होंने कहा कि गांव, नगर, महानगर, कहीं भी रोस्टरिंग के नाम पर अनावश्यक पावर कट न हो। ट्रांसफार्मर खराब होने अथवा फॉल्ट की समस्या का तेजी के साथ निस्तारण कराएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि थाना, सर्किल, जिला, रेंज, जोन व मंडल स्तर पर तैनात वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं व समाज के अन्य प्रतिष्ठित जनों के साथ संवाद बनाएं। लोगों के लिए सकारात्मक संदेश जारी कराएं। बकरीद पर कुर्बानी के लिए स्थान का चिह्नांकन पहले से ही होना चाहिए। इसके अतिरिक्त कहीं और कुर्बानी न हो। विवादित व संवेदनशील स्थलों पर कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। कहीं भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न हो। नमाज परंपरानुसार एक निर्धारित स्थल पर ही हों। सड़क मार्ग अवरुद्ध कर नमाज नहीं होनी चाहिए। आस्था का सम्मान करें किंतु किसी नई परंपरा को प्रोत्साहन न दें। वीडियोग्राफी कराएं व ड्रोन का इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई शांति व्यवस्था को खराब करने का प्रयास करता मिले तो उसके साथ पूरी कड़ाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाहन सरकारी हो या कि प्राइवेट, प्रेशर हॉर्न अथवा हूटर नहीं बजना चाहिए। वीआईपी फ्लीट में सबसे आगे की गाड़ी में एक तय ध्वनि सीमा के साथ ही हूटर बजे। यदि कहीं से भी प्रेशर हॉर्न अथवा हूटर बजने की सूचना मिली तो संबंधित थाना पर कार्रवाई होनी तय है। वीआईपी कल्चर को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जनता की शिकायत निपटाने में कोई लापरवाही हुई तो कार्रवाई होगी
उन्होंने कहा कि मैंने जनता दर्शन कार्यक्रम पुनः प्रारंभ कर दिया है। जिलों से आ रहीं शिकायतों व आवेदनों की समीक्षा की जा रही है। जिस क्षेत्र से अधिक शिकायतें मिल रहीं हैं, उसी अनुसार वहां के अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। जनता दर्शन कार्यक्रम जिला, रेंज व ज़ोन स्तर भी तत्काल शुरू हो। कौन सा अधिकारी किस दिन जहां जनसुनवाई करेगा, इसके बारे में जनता के बीच पहले से ही पहले से प्रसारित की जाए। सरकार की कार्रवाई माफिया के खिलाफ है, गरीब के खिलाफ नहीं। यह कार्रवाई और तेज की जाए। उन्होंने कहा कि फील्ड में तैनात अधिकारियों को सीयूजी फोन दिए गए हैं। यह जनता के लिए है, उसे 24 घंटे चालू रखें। हर अधिकारी यह फोन स्वयं रिसीव करें। कतिपय कारणवश रिसीव न कर सकें तो कॉल बैक करें। जनप्रतिनिधियों से भी संवाद बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। ब्लॉक हो या जिला मुख्यालय या फिर सचिवालय, कहीं भी किसी भी स्तर पर यदि अनैतिक लेन-देन की शिकायत प्राप्त हुई तो इसमें संलिप्त हर किसी के खिलाफ कार्रवाई होनी तय है। उन्होंने कहा कि 21 जून के मुख्य समारोह को सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में आयोजित किया जाए। अमृत सरोवर, ऐतिहासिक महत्व के स्थलों और सांस्कृतिक स्थलों में योगाभ्यास कराया जाना उचित होगा।

Previous Post

मुनक नहर पर 5 थानों की पुलिस का पहरा;  24 घंटे 170 जवान कर रहे निगरानी

Next Post

वायनाड से हो रही प्रियंका गांधी की लॉन्चिंग की तैयारी? राहुल ने दिए संकेत

Next Post
वायनाड से हो रही प्रियंका गांधी की लॉन्चिंग की तैयारी? राहुल ने दिए संकेत

वायनाड से हो रही प्रियंका गांधी की लॉन्चिंग की तैयारी? राहुल ने दिए संकेत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी
  • आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत
  • सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत
  • बॉक्स ऑफिस और बजट के शोर पर मनोज बाजपेयी ने उठाए सवाल
  • महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In