• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
तो राज्यसभा में बीजेपी की बढ़ने वाली है मुसीबत, नवीन पटनायक ने कर दिया खुला ऐलान

तो राज्यसभा में बीजेपी की बढ़ने वाली है मुसीबत, नवीन पटनायक ने कर दिया खुला ऐलान

June 25, 2024
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

April 19, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 19 अप्रैल 2026

April 19, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

April 18, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

तो राज्यसभा में बीजेपी की बढ़ने वाली है मुसीबत, नवीन पटनायक ने कर दिया खुला ऐलान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 25, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
तो राज्यसभा में बीजेपी की बढ़ने वाली है मुसीबत, नवीन पटनायक ने कर दिया खुला ऐलान

भुवनेश्वर: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (BJD) ने केंद्र में मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेडी ने खुद को मजबूत और जीवंत विपक्ष बताया है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि अब वह केंद्र सरकार के किसी भी मुद्दे पर राज्यसभा में समर्थन नहीं करेगी और ओडिशा के हितों के लिए संसद में आवाज उठाएगी। बीजेडी ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब कुछ महीने पहले ही बीजेपी के साथ गठबंधन की बातचीत टूट गई थी। दोनों दलों के बीच पिछले 10 सालों से कई मुद्दों पर सहयोग रहा है। बीजेपी को राज्यसभा में बहुमत नहीं होने पर बीजेडी ने कई अहम बिल पास कराने में मदद की थी। लेकिन मार्च में चुनाव से ठीक पहले गठबंधन की बातचीत टूटने के बाद बीजेडी ने अपना रुख बदल लिया है।सोमवार को भुवनेश्वर में अपनी पार्टी के नौ राज्यसभा सांसदों के साथ बैठक के बाद नवीन पटनायक ने कहा कि हम केंद्र को सभी मुद्दों पर जवाबदेह बनाएंगे। बीजेडी सांसद राज्य के विकास और ओडिशा के लोगों के कल्याण से जुड़े सभी मुद्दों को उठाएंगे। हमारी कई जायज मांगें पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि बीजेडी सांसद संसद में ओडिशा के 4.5 करोड़ लोगों की आवाज बनेंगे।

अब बीजेपी की मदद नहीं करेगी बीजेडी

बीजेडी का यह आक्रामक रुख बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका है। पिछले 10 सालों में कई मौकों पर बीजेडी और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी ने बीजेपी का साथ दिया था। 2009 और 2014 में राज्यसभा चुनाव में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को जीत दिलाने में बीजेडी का समर्थन अहम रहा था। हाल ही में, दिल्ली सेवा बिल पास कराने, मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को विफल करने और तीन तलाक और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक जैसे कानूनों को पारित कराने में भी बीजेडी ने बीजेपी की मदद की थी।

इन मुद्दों को उठाएगी बीजेडी

बीजेडी का कहना है कि कि पार्टी ओडिशा को ‘विशेष श्रेणी’ का दर्जा देने, गरीबों के लिए आवास और शिक्षा, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जैसे प्रमुख चिकित्सा संस्थानों की स्थापना और राष्ट्रीय राजमार्गों में सुधार जैसी ‘जायज मांगों’ को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाएगी। पार्टी ने किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) जैसे विवादास्पद मुद्दे को भी उठाया है, जो 2021-22 के किसान आंदोलन के बाद से विपक्ष और बीजेपी के बीच तकरार का विषय बना हुआ है। बीजेडी ने यह भी कहा है कि वह राज्य की अनुसूचित जनजाति सूची में 162 समुदायों को शामिल करने की मांग करेगी।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार

बीजेडी का यह रुख ऐसे समय में अपनाया है जब मई-जून में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 21 में से 20 सीटें जीतकर बीजेडी को करारी शिकस्त दी थी। वहीं, विधानसभा चुनाव में नवीन पटनायक को कंटाबांजी सीट पर BJP के लक्ष्मण बाग से हार का सामना करना पड़ा। बीजेडी को 147 में से केवल 51 सीटें ही मिलीं, जबकि पांच साल पहले उसे 112 सीटें मिली थीं। बीजेपी ने 78 सीटें जीतकर पहली बार ओडिशा में अपनी सरकार बनाई।

Tags: Bjpनवीन पटनायकबीजेडीराज्यसभा
Previous Post

यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

Next Post

प्रधानमंत्री के लिए फुटपाथ खाली होते हैं तो सभी के लिए क्यों नहीं, हाईकोर्ट ने कह दी बड़ी बात

Next Post
बॉम्बे हाई कोर्ट

प्रधानमंत्री के लिए फुटपाथ खाली होते हैं तो सभी के लिए क्यों नहीं, हाईकोर्ट ने कह दी बड़ी बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
  • गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी
  • अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा
  • सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In