• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
क्या निफ्टी 25000 को पार कर पाएगा, जो इस साल 34 बार रिकॉर्ड बना चुका है?

क्या निफ्टी 25000 को पार कर पाएगा, जो इस साल 34 बार रिकॉर्ड बना चुका है?

June 26, 2024
स्टालिन

इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी

June 5, 2026
मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत

June 5, 2026
सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत

June 5, 2026
कैमरे के पीछे का सच: शूटिंग के दौरान मनोज बाजपेयी को पड़ा थप्पड़

बॉक्स ऑफिस और बजट के शोर पर मनोज बाजपेयी ने उठाए सवाल

June 5, 2026
महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

June 5, 2026
कुलदीप यादव

अफगानिस्तान टेस्ट से पहले कुलदीप का भरोसा, टीम पूरी तरह तैयार

June 5, 2026
तेल की कीमतों में भारी उछाल, सरकार बोली—भारत में ईंधन आपूर्ति पूरी तरह स्थिर

देश में गैस की कोई कमी नहीं, फिर भी एलपीजी पर भारी अंडर-रिकवरी

June 5, 2026
कनाडा में क्रिटिकल मिनरल्स निवेश को लेकर भारत गंभीर, जल्द भेजेगा प्रतिनिधिमंडल

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का दावा, अन्य देशों से बेहतर स्थिति में भारत

June 5, 2026
यात्रियों की नाक से बहने लगा खून, कान में दर्द; विमान में अफरा-तफरी

एटीएफ कीमतों को स्थिर रखने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

June 5, 2026
बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

बच्चों का सम्मान ही सही परवरिश की पहचान

June 5, 2026
देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

देवी शक्ति का स्पंदन: शुक्रवार की आध्यात्मिक यात्रा

June 5, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 5 जून 2026

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

क्या निफ्टी 25000 को पार कर पाएगा, जो इस साल 34 बार रिकॉर्ड बना चुका है?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 26, 2024
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
क्या निफ्टी 25000 को पार कर पाएगा, जो इस साल 34 बार रिकॉर्ड बना चुका है?

नई दिल्ली। Sensex Nifty Boom: मोदी सरकार 3.0 में भी शेयर मार्केट की उड़ान जारी है। घरेलू शेयर बाजारों ने मंगलवार को नए कीर्तिमान बना दिए। बाजार में जोरदार तेजी के साथ सेंसेक्स पहली बार ऐतिहासिक 78 हजार अंक के पार चला गया। वहीं, निफ्टी 23,700 अंक के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। सेंसेक्स में 700 अंकों से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई। निफ्टी में भी 183 अंकों का उछाल आया। जबकि, निफ्टी इस साल अब तक 34वीं बार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है।

मंगलवार के कारोबारी सत्र के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज सहित बड़ी कंपनियों और बैंकिंग शेयरों में तेज खरीदारी हुई। कई बैंकों के शेयरों में दो फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसकी बदौलत बीएसई सेंसेक्स 712.44 अंक उछलकर 78,053.52 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 823.63 अंक उछलकर 78,164.71 अंक के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। वहीं, निफ्टी 183.45 अंक बढ़कर 23,721.30 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 216.3 अंक चढ़कर 23,754.15 अंक पर पहुंच गया था।

इन शेयरों में दिखी तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, नेस्ले, मारुति और जेएसडब्ल्यू स्टील में गिरावट आई।

आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 100 अरब डॉलर के पार

निजी क्षेत्र के दिग्गज बैंक आईसीआईसीआई बैंक का शेयर नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी के साथ बैंक का बाजार मूल्य 100 अरब डॉलर के स्तर के पार पहुंच गया है। यह मुकाम हासिल करने वाली यह देश की छठी कंपनी बन गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज 223 अरब डॉलर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज 150 अरब डॉलर के साथ अग्रणी है। बैंकों में एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप भी 150 अरब डॉलर है।

विदेशी-घरेलू निवेशकों ने की तगड़ी खरीदारी

क्वांटेस रिसर्च के संस्थापक कार्तिक जोनागडला का कहना है कि सेंसेक्स के 78,000 अंक को पार करना बाजार में मजबूत खरीद गतिविधि को दर्शाता है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले 11 कारोबारी सत्रों में सामूहिक रूप से लगभग 28,500 करोड़ रुपये बाजार में लगाए हैं। बजट के मद्देनजर बाजार में आगे भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है।

25000 के पार निकलेगा निफ्टी

ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि इस चुनावी वर्ष में बाजार रुझान को ध्यान में रखते हुए निफ्टी दिसंबर 2024 तक 25,200 अंक तक पहुंच सकता है। फर्म का कहना है कि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद निवेशकों की चिंता कम हुई है। वहीं, सुधार एजेंडे, बजटीय आवंटन और आय पर उम्मीदें फिर से जगी हैं, जिससे शेयर बाजारों ने एक बार फिर ऊपर की ओर बढ़ना शुरू कर दिया।

इन वजहों से रही तेजी

1. निजी बैंकों के शेयरों में हुई तेज खरीदारी

2. विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में निवेश बढ़ाया

3. देश का चालू खाते का घाटा कम हुआ, इससे रुपये पर दबाव कम होगा

4. अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भी तेजी का असर रहा

5. खुदरा और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बजट के मद्देनजर खरीदारी बढ़ाई

Previous Post

8% की रफ्तार से बढ़ने की राह पर इकोनॉमी…RBI गवर्नर जीडीपी पर कॉन्फिडेंट

Next Post

इस अरबपति ने पहले अडानी को पछाड़ा और अब अंबानी के लगा पीछे

Next Post
इस अरबपति ने पहले अडानी को पछाड़ा और अब अंबानी के लगा पीछे

इस अरबपति ने पहले अडानी को पछाड़ा और अब अंबानी के लगा पीछे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी
  • आधे मुस्लिम विधायकों ने भी छोड़ा ममता का साथ, बागी गुट में बढ़ती जा रही ताकत
  • सेंसर बोर्ड की वजह से बदला गया था ‘शोले’ का अंत
  • बॉक्स ऑफिस और बजट के शोर पर मनोज बाजपेयी ने उठाए सवाल
  • महिला टी20 विश्व कप 2026 में टूट सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In