जकार्ता। जहां पुरानी पीढ़ी के लोग अपनी पसंद की चीजें खरीदने के लिए डिपार्टमेंट स्टोर या शॉपिंग मॉल के चक्कर काटते थे वहीं नई पीढ़ी इंफ्लूएंसर और ऑनलाइन सर्च पर अधिक जोर देती है। हालिया स्टडी में यह बात सामने आई है। इसके अनुसार, एशिया पैसिफिक की जेन जेड की पसंद इंफ्लूएंसर से प्रभावित होती है। वे उसकी तरह कपड़े, हेयरस्टाइल आदि की भी नकल करते हैं।
केपीएमजी की नई रिपोर्ट में बताया गया कि इस तरह का चलन इंस्टाग्राम जैसे सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म के आने से बढ़ा है, जहां इंफ्लूएंसर की सलाह अहम भूमिका निभाती है। विभिन्न देशों के 14 बाजारों पर किए गए सर्वे के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई। इसके तहत 7000 से अधिक यूजर का सर्वे किया गया।
भारत पर भी असर
डिजिटल युग में जन्मे और बड़े होने के कारण आज की युवा पीढ़ी सट्टा लगाने, जोखिम का आकलन करने और बजट बनाने के लिए तकनीक पर निर्भर करती है। हालिया एक रिपोर्ट के अनुसार, वे मोबाइल ऐप के माध्यम से निवेश करते हैं।
स्टोर में खरीदारी करने वाली नई पीढ़ी (प्रतिशत में)
जापान 45
ऑस्ट्रेलिया 38
न्यूजीलैंड 34
ताईवान 30
मलेशिया 27
थाइलैंड 24
फिलीपीन 22
सिंगापुर 21
दक्षिण कोरिया 21
भारत 19
वियतनाम 15
इंडोनेशिया 13
चीन 12
जनरेशन जेड का मतलब
दुनिया में डिजिटल डिवाइस के साथ बड़ी होने वाली पहली पीढ़ी ‘जेन जेड’ है। 1997 से 2012 के बीच जन्मे इसका हिस्सा हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
