• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अनित्यता की अनुप्रेक्षा कर मोह को करें कम : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

अनित्यता की अनुप्रेक्षा कर मोह को करें कम : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

July 9, 2024
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके से की मुलाकात

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके से की मुलाकात

April 19, 2026
प्रधानमंत्री मोदी डीएमके की नीतियों ने राज्य को पीछे किया एनडीए ही समाधान

महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बंगाल में पीएम मोदी का तृणमूल पर वार

April 19, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

ईरान–अमेरिका वार्ता पर अनिश्चितता बरकरार, दूसरे दौर की बैठक की तारीख तय नहीं

April 19, 2026
बदायूं में रिश्तों की हत्या: पति ने पत्नी की अस्मत का सौदा कर गैंगरेप कराया

हिंदू बनकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया; रेप, ब्लैकमेल और धर्मांतरण के दबाव का आरोपी गिरफ्तार

April 19, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

बंगाल में ईडी का बड़ा एक्शन, डीसीपी परिसरों पर छापेमारी से हड़कंप

April 19, 2026
बलबीर पुंज के निधन से भाजपा को बड़ा झटका, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

बलबीर पुंज के निधन से भाजपा को बड़ा झटका, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

April 19, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

आज मौसम का डबल असर: कहीं लू, कहीं बारिश का अलर्ट

April 19, 2026
पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

पहलगाम में सुरक्षा का डिजिटल कवच, पर्यटकों के लिए क्यूआर कोड व्यवस्था लागू

April 19, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

भारतीय जहाजों पर ईरानी फायरिंग, रिश्तों पर उठे सवाल

April 19, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव पर ट्रंप की चेतावनी, बोले- ईरान नहीं कर सकता ब्लैकमेल

April 19, 2026
आर्थिक दबाव में मालदीव ने भारत से बढ़ाई करेंसी स्वैप सहायता की मांग

आर्थिक दबाव में मालदीव ने भारत से बढ़ाई करेंसी स्वैप सहायता की मांग

April 19, 2026
गुजरात में 50 से ज्यादा बुलडोजर गरजे, 3 दिन में 8000 घरों पर कार्रवाई

अतिक्रमण पर बड़ा प्रहार: गुरुग्राम में व्यापक बुलडोजर अभियान

April 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

अनित्यता की अनुप्रेक्षा कर मोह को करें कम : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

13 कि.मी. का विहार कर बाजीपुरा में पधारे तेरापंथाधिशास्ता

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 9, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
अनित्यता की अनुप्रेक्षा कर मोह को करें कम : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
अनित्यता की अनुप्रेक्षा कर मोह को करें कम : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
अनित्यता की अनुप्रेक्षा कर मोह को करें कम : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
अनित्यता की अनुप्रेक्षा कर मोह को करें कम : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
अनित्यता की अनुप्रेक्षा कर मोह को करें कम : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

बाजीपुरा, तापी (गुजरात) : डायमण्ड व सिल्क सिटी के रूप में प्रख्यात सूरत शहर में चतुर्मास करने से पूर्व जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी वर्तमान समय में गुजरात राज्य के तापी जिले को अपनी चरणरज से पावन बना रहे हैं। दो दशक के बाद अपने क्षेत्र में अपने आराध्य के आगमन से हर्षित श्रद्धालु सौभाग्य से प्राप्त इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं।

मंगलवार को प्रातःकाल की मंगल बेला में व्यारा से युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने मंगल प्रस्थान किया। आज भी आसमान में बादल छाए रहे, किन्तु वर्षा के अभाव में उमस अपना प्रभाव बनाए हुए थी, किन्तु प्रातःकाल मंद गति से चलने वाली हवा उससे थोड़ा राहत दिलाने का प्रयास कर रही थी। जन-जन को आशीष प्रदान करते हुए गंतव्य की ओर गतिमान थे। लगभग 13 किलोमीटर का विहार कर शांतिदूत आचार्यश्री बाजीपुरा में पधारे तो बाजीपुरावासियों ने अपने आराध्य का भावभीना अभिनंदन किया। स्वागत जुलूस के साथ आचार्यश्री महाश्रमणजी बाजीपुरा के एकदिवसीय प्रवास के लिए बाजीपुरा हाईस्कूल में पधारे।

स्कूल परिसर में आयोजित मंगल प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अपनी अमृतवाणी का रसपान कराते हुए कहा कि दुनिया में नित्य तत्त्व भी होते हैं तो अनित्य तत्त्व भी होते हैं। कोरी नित्यता और कारी अनित्यता नहीं होती। कहीं नित्यता की प्रधानता होती है और अनित्य गौण होता है तो कहीं अनित्यता की प्रधानता होती है और नित्य गौण अवश्य हो सकता है। आकाश लेकर दीपक तक सभी तत्त्व नित्यानित्य होते हैं। जैन धर्म में नित्यानित्यवाद की बात बताई गयी है। आठ प्रकार की आत्माएं बताई गई हैं। इनमें पहली आत्मा द्रव्य आत्मा होती है। आत्मा शाश्वत है। आत्मा का पर्याय परिवर्तन होता है। एक ही आत्मा कभी देव, कभी मनुष्य, कभी तीर्यंच तो कभी नरक गति में जाती है और चौरासी लाख जीव योनियों में भ्रमण करती है। यहां तक की एक आदमी ही अपने जीवनकाल में कभी बालक तो कभी युवा और कभी वृद्धावस्था को भी प्राप्त हो जाता है। आदमी के जीवन में पर्याय का परिवर्तन होता रहता है।

इससे संसार में अनित्यता की अनुप्रेक्षा करते हुए आदमी को मोह, मूर्छा को कम करने का प्रयास करना चाहिए। यह शरीर अनित्य है, अशाश्वत है, इससे भी मोह को कम करने का प्रयास करना चाहिए। आदमी अनित्य की अनुप्रेक्षा करे तो इससे कभी वैराग्य के भाव भी उत्पन्न हो सकते हैं। दुनिया में सभी संबंध भी अनित्य होते हैं। इसलिए आदमी को सभी प्रकार के मोह और मूर्छा को कम करने का प्रयास करना चाहिए तथा आत्मकल्याण की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। इससे आदमी का मानव जीवन सार्थक हो सकता है।

आचार्यश्री के स्वागत में श्री गंगाराम गुर्जर, श्री पीयूष चोरड़िया व श्री मुकेश सुकलेचा ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। बाजीपुरा तेरापंथ महिला मण्डल ने स्वागत गीत का संगान किया। आचार्यश्री ने बाजीपुरावासियों को पावन आशीर्वाद प्रदान किया।

 

Tags: आचार्यश्री महाश्रमणआचार्यश्री महाश्रमणजी
Previous Post

पाबंदी के बाद रोक दी है 14 उत्पादों की बिक्री, पतंजलि ने SC को बताया

Next Post

‘अग्निवीर’ ठीक नहीं, शहीद कैप्टन अंशुमान की मां बोलीं, राहुल से मिलीं

Next Post
'अग्निवीर' ठीक नहीं, शहीद कैप्टन अंशुमान की मां बोलीं, राहुल से मिलीं

'अग्निवीर' ठीक नहीं, शहीद कैप्टन अंशुमान की मां बोलीं, राहुल से मिलीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके से की मुलाकात
  • महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बंगाल में पीएम मोदी का तृणमूल पर वार
  • ईरान–अमेरिका वार्ता पर अनिश्चितता बरकरार, दूसरे दौर की बैठक की तारीख तय नहीं
  • हिंदू बनकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया; रेप, ब्लैकमेल और धर्मांतरण के दबाव का आरोपी गिरफ्तार
  • बंगाल में ईडी का बड़ा एक्शन, डीसीपी परिसरों पर छापेमारी से हड़कंप
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In