• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आलू, प्याज, टमाटर ने बिगाड़ा रसोई का बजट, सातवें आसमान पर सब्जियों के भाव

आलू, प्याज, टमाटर ने बिगाड़ा रसोई का बजट, सातवें आसमान पर सब्जियों के भाव

July 14, 2024
सीमा सुरक्षा में बड़ा बदलाव, जल्द शुरू होंगे स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट : अमित शाह

सीमा सुरक्षा में बड़ा बदलाव, जल्द शुरू होंगे स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट : अमित शाह

June 6, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

आतंकवाद बंद होने तक सिंधु जल संधि बहाल नहीं होगी : भारत

June 6, 2026
पीयूष गोयल

पीयूष गोयल: भारत को मिलेगी प्राथमिक बाजार पहुंच, जुलाई तक हो सकता है समझौता

June 6, 2026
वैश्विक जीडीपी में भारत का बड़ा उभार, 2060 तक चीन से आगे निकलने का अनुमान

वैश्विक जीडीपी में भारत का बड़ा उभार, 2060 तक चीन से आगे निकलने का अनुमान

June 6, 2026

नकदी संकट से प्रभावित हो सकती हैं एटीएम सेवाएं, उद्योग संगठन ने जताई चिंता

June 6, 2026
‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही मचा धमाल

जियोहॉटस्टार ट्रेंडिंग लिस्ट में बड़ा बदलाव, ‘धुरंधर द रिवेंज’ नंबर-1 पर

June 6, 2026
ऋतिक रोशन

अभिनय में बदलाव की मांग: ऋतिक रोशन बोले—अब अलग तरह के रोल चाहिए

June 6, 2026
गंभीर

गौतम गंभीर का समर्थन: खराब रोशनी में डे-टेस्ट में पिंक बॉल के इस्तेमाल का सुझाव

June 6, 2026
टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान: पंत 100 छक्कों के बेहद करीब

टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान: पंत 100 छक्कों के बेहद करीब

June 6, 2026
तरबूज के छिलके से पाएं प्राकृतिक निखार और ताजगी

तरबूज के छिलके से पाएं प्राकृतिक निखार और ताजगी

June 6, 2026
भीतर की शांति ही दिव्यता का द्वार है

भीतर की शांति ही दिव्यता का द्वार है

June 6, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 6 जून 2026

June 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

आलू, प्याज, टमाटर ने बिगाड़ा रसोई का बजट, सातवें आसमान पर सब्जियों के भाव

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 14, 2024
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
आलू, प्याज, टमाटर ने बिगाड़ा रसोई का बजट, सातवें आसमान पर सब्जियों के भाव

Image Courtesy: Google

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में देर से हुई बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में आम उपभोक्ताओं को टमाटर जैसी रोजमर्रा की चीजें दोगुनी कीमत पर खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।

थोक बाजारों में दुकानदारों ने बताया कि खासतौर पर आलू, प्याज और टमाटर जैसी रसोई की मुख्य वस्तुओं के साथ ही फूलगोभी, पत्तागोभी और लौकी जैसी हरी सब्जियों के दामों में उछाल आया है।

क्या कह रहे हैं व्यापारी?

आजादपुर सब्जी मंडी के एक व्यापारी संजय भगत ने बताया, “फिलहाल टमाटर का थोक भाव 50 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम है। स्थानीय किस्म का टमाटर 1,200 रुपये प्रति 28 किलोग्राम (एक क्रेट) और हाइब्रिड किस्म का टमाटर 1,400 से 1,700 रुपये में बिक रहा है। पहले टमाटर का भाव 25-30 रुपये प्रति किलोग्राम था।”

उन्होंने कहा, “थोक बाजार में अन्य सब्जियों की कीमत करीब 25 से 28 रुपये प्रति किलोग्राम है। जो सब्जियां 10 से 15 रुपये में बिकती थीं, वे अब 25 से 30 रुपये में मिल रही हैं। बीन्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है, जो 40 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही हैं।” इस साल तेज गर्मी और बारिश में देरी के कारण कीमतों में उछाल आया है।

भगत ने कहा कि ज्यादातर आपूर्तिकर्ता हिमाचल प्रदेश से टमाटर मंगाते हैं, जहां फसल सूख गई है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में फसलें बारिश पर निर्भर करती हैं और इस बार गर्मी बहुत थी और बारिश बहुत कम हुई। इससे पौधे सूख गए और कीटों से संक्रमित हो गए। उन्होंने कहा कि सूखे के बाद भारी बारिश हुई, जिससे फसलों को और नुकसान पहुंचा।

ओखला सब्जी मंडी के एक व्यापारी ने कहा कि अभी केवल दो जगहों से टमाटर की आपूर्ति हो रही है – कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र से 10-15 अगस्त के आसपास नई फसल आने तक कीमतें ऊंची रहेंगी।

क्या बोल रहे हैं लोग?

दिल्ली में कई लोगों ने भाषा से बात करते हुए कहा कि सब्जियों की ऊंची कीमतों ने उनके बजट को बिगाड़ दिया है। लक्ष्मी नगर सब्जी मंडी में किराने का सामान खरीद रहीं सरिता ने कहा, “मैं सीमित मात्रा में ही खरीद रही हूं और सिर्फ वही चीजें खरीद रही हूं, जो रसोई में बिल्कुल जरूरी हैं। आम आदमी अभी सब्जियां नहीं खरीद सकता।”

महरौली सब्जी मंडी में दीपक ने कहा, “पहले 200 से 300 रुपये में हम पूरे हफ्ते की सब्जियां खरीद लेते थे, लेकिन अब यह दो से तीन दिन में ही खत्म हो जाती हैं। रसोई का बजट संभालना मुश्किल हो गया है।” दूसरी ओर, कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद कई रेस्तरां कीमतों में बदलाव करने से बच रहे हैं।

कनॉट प्लेस में जेन रेस्तरां के मालिक और नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मानद कोषाध्यक्ष मनप्रीत सिंह ने कहा कि ज्यादातर रेस्तरां में निश्चित मेनू होते हैं, और उनके पास नियमित ग्राहक होते हैं, इसलिए वे आपूर्तिकर्ताओं की तरह कीमतों में उतार-चढ़ाव नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा, “इससे हमारे मार्जिन पर दबाव पड़ता है। हम अपनी कीमतों में बहुत अधिक वृद्धि नहीं करने की कोशिश करते हैं, लेकिन कभी-कभी हमें अप्रत्याशित लागत वृद्धि के कारण ऐसा करने को मजबूर होना पड़ता है।”

 

Tags: आलूटमाटरप्याज
Previous Post

कभी धूमधाम से आया था कंपनी का IPO, अब निवेशकों का बुरा हाल

Next Post

पूजा खेडकर के लिए नई मुश्किल, अब मेडिकल में एडमिशन पर उठा सवाल

Next Post
पूजा खेडकर के लिए नई मुश्किल, अब मेडिकल में एडमिशन पर उठा सवाल

पूजा खेडकर के लिए नई मुश्किल, अब मेडिकल में एडमिशन पर उठा सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सीमा सुरक्षा में बड़ा बदलाव, जल्द शुरू होंगे स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट : अमित शाह
  • आतंकवाद बंद होने तक सिंधु जल संधि बहाल नहीं होगी : भारत
  • पीयूष गोयल: भारत को मिलेगी प्राथमिक बाजार पहुंच, जुलाई तक हो सकता है समझौता
  • वैश्विक जीडीपी में भारत का बड़ा उभार, 2060 तक चीन से आगे निकलने का अनुमान
  • नकदी संकट से प्रभावित हो सकती हैं एटीएम सेवाएं, उद्योग संगठन ने जताई चिंता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In