• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आरोन फिंच ने लिया अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास

आरोन फिंच ने लिया अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास

February 7, 2023
यूएई ने ओपेक से अलग होने का लिया बड़ा फैसला, वैश्विक ऊर्जा बाजार में मची हलचल

यूएई ने ओपेक से अलग होने का लिया बड़ा फैसला, वैश्विक ऊर्जा बाजार में मची हलचल

April 28, 2026
ममता बनर्जी

बंगाल में सियासी संग्राम तेज, ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

April 28, 2026
रंधावा के बयान से पंजाब की राजनीति में हलचल, मान पर निजी हमला

रंधावा के बयान से पंजाब की राजनीति में हलचल, मान पर निजी हमला

April 28, 2026
सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”

सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”

April 28, 2026
फडणवीस

मीरा रोड हमला: कलमा से इंकार पर दो गार्डों पर हमला, फडणवीस बोले- सेल्फ रेडिकलाइजेशन

April 28, 2026
सिर्फ उत्पीड़न नहीं? टीसीएस नासिक मामले में फंडिंग एंगल की जांच तेज

नाशिक टीसीएस केस में खुलासा, नाम बदलने और मलेशिया भेजने की साजिश के आरोप

April 28, 2026
S-400

भारत की सुरक्षा ढाल मजबूत, रूस ने सौंपा चौथा S-400

April 28, 2026
योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश पुलिस में एक लाख पदों पर भर्ती की तैयारी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान

April 28, 2026
राजघाट से उठे सवाल: केजरीवाल-सिसोदिया और न्यायिक प्रक्रिया पर विवाद

राजघाट से उठे सवाल: केजरीवाल-सिसोदिया और न्यायिक प्रक्रिया पर विवाद

April 28, 2026
बिश्केक में राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश: “आतंक के ठिकाने अब जवाबदेही से नहीं बच सकते”

बिश्केक में राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश: “आतंक के ठिकाने अब जवाबदेही से नहीं बच सकते”

April 28, 2026
केजरीवाल-सिसोदिया सहित सभी आरोपियों को शराब घोटाला मामले में राहत

केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया ने भी अदालत में पेश होने से किया इनकार

April 28, 2026
सलीम डोला भारत लाया गया, ड्रग सिंडिकेट और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की जांच तेज

सलीम डोला भारत लाया गया, ड्रग सिंडिकेट और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की जांच तेज

April 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, April 28, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

आरोन फिंच ने लिया अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
February 7, 2023
in खेल
Reading Time: 2 mins read
A A
0
आरोन फिंच ने लिया अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास

File Photo

नई दिल्‍ली:ऑस्‍ट्रेलियाई पुरुष टी20 इंटरनेशनल टीम के कप्‍तान आरोन फिंच ने मंगलवार को अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा की। फिंच ने कहा कि वह खेल के कुछ सर्वश्रेष्‍ठ खिलाड़‍ियों के साथ खेलकर सम्‍मानित महसूस करते हैं।

आरोन फिंच विस्‍फोटक ओपनिंग बल्‍लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। पिछले साल ऑस्‍ट्रेलियाई टीम अपने घर में टी20 वर्ल्‍ड कप के नॉकआउट चरण में जगह बनाने से चूक गई थी, तब से फिंच की जगह पर खतरा मंडरा रहा था। फिंच ने 2011 में इंग्‍लैंड के खिलाफ डेब्‍यू किया और ऑस्‍ट्रेलिया के लिए 103 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें से 76 मुकाबलों में उन्‍होंने कप्‍तानी की।

36 साल के फिंच ने संन्‍यास की घोषणा करते हुए कहा, ‘2024 टी20 वर्ल्‍ड कप तक मैं नहीं खेल पाऊंगा, इसका एहसास करते हुए मेरे लिए कप्‍तानी छोड़ना और टीम को योजना बनाने व इवेंट की तैयारी करने देने का सही समय है।’ याद दिला दें कि आरोन फिंच ने अपनी कप्‍तानी में ऑस्‍ट्रेलिया को पहली बार टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन बनाया था। 2021 में दुबई में ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने फिंच के नेतृत्‍व में अपना पहला टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीता था।

आरोन फिंच ने पिछले साल सितंबर में वनडे प्रारूप से संन्‍यास लिया था। उन्‍होंने कहा, ’12 साल ऑस्‍ट्रेलियाई टीम का प्रतिनिधित्‍व करना और सर्वकालिक दिग्‍गज खिलाड़‍ियों के साथ व खिलाफ खेलना मेरे लिए बड़े सम्‍मान की बात है।’ पता हो कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फिंच के नाम सर्वश्रेष्‍ठ व्‍यक्तिगत स्‍कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। दाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 2018 में जिंबाब्‍वे के खिलाफ केवल 76 गेंदों में 172 रन की तूफानी पारी खेली थी।

ऐसा रहा करियर

क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया के चेयरमैन लैचलान हेंडरसन ने कहा कि फिंच ऑस्‍ट्रेलिया के सर्वश्रेष्‍ठ सफेद गेंद खिलाड़‍ियों में से एक हैं। हेंडरसन ने कहा, ‘जहां वो मैदान पर कड़े प्रतिस्‍पर्धी रहे, वहीं फिंच ने हमेशा चेहरे पर मुस्‍कुराहट रखते हुए खेल खेला और वो भी सही भावना के साथ।’

आरोन फिंच ने 146 वनडे में 38.89 की औसत रखते हुए 17 शतक व 30 अर्धशतकों की मदद से 5406 रन बनाए। वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्‍होंने 103 मैचों में दो शतक और 19 अर्धशतकों की मदद से 3120 रन बनाए। इस दौरान उनकी औसत 34.28 की रही जबकि 142.53 का स्‍ट्राइक रेट रहा। फिंच टेस्‍ट क्रिकेट में ज्‍यादा सफल नहीं रहे। उन्‍होंने 5 टेस्‍ट की 10 पारियों में दो अर्धशतकों की मदद से 278 रन बनाए। उनकी औसत 27.80 की रही।

Previous Post

सौरव गांगुली की बड़ी भविष्‍यवाणी, दुनियाभर में हो रही क्रिकेट लीग के बारे में कही ऐसी बात

Next Post

शाहरुख की फिल्म ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड

Next Post
‘पठान’ ने एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम, 100 से ज्यादा देशों में रिलीज होने वाली पहली इंडियन फिल्म बनी

शाहरुख की फिल्म ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • यूएई ने ओपेक से अलग होने का लिया बड़ा फैसला, वैश्विक ऊर्जा बाजार में मची हलचल
  • बंगाल में सियासी संग्राम तेज, ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप
  • रंधावा के बयान से पंजाब की राजनीति में हलचल, मान पर निजी हमला
  • सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिदिन स्वयं से पूछें तीन सवाल : मुनि श्री तत्व रुचि जी “तरुण”
  • मीरा रोड हमला: कलमा से इंकार पर दो गार्डों पर हमला, फडणवीस बोले- सेल्फ रेडिकलाइजेशन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In