• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अलवर की बंद फैक्ट्री में आग का तांडव, सात लोगों की दर्दनाक अंत

अलवर की बंद फैक्ट्री में आग का तांडव, सात लोगों की दर्दनाक अंत

February 16, 2026
पश्चिम एशिया संघर्ष: प्रियंका गांधी ने संसद में खुली बहस की मांग उठाई

महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, प्रियंका गांधी ने दी चुनौती

April 18, 2026
महिला आरक्षण विवाद: तेलंगाना में प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

महिला आरक्षण विवाद: तेलंगाना में प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

April 18, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, शहरवार दरें स्थिर

April 18, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत; आधी रात बदले नए रेट

April 18, 2026
मृतक कर्मचारी की नाता विवाह से हुई पत्नी भी पेंशन की हकदार: हाईकोर्ट

हाई कोर्ट का बड़ा संकेत: बहू को भी मिल सकती है अनुकम्पा नियुक्ति

April 18, 2026
स्मार्टफोन में आधार ऐप अनिवार्य नहीं, सरकार ने प्रस्ताव लिया वापस

स्मार्टफोन में आधार ऐप अनिवार्य नहीं, सरकार ने प्रस्ताव लिया वापस

April 18, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

92% अंक लाने वाली छात्रा ने दी जान, शिक्षकों पर तानों के आरोप

April 18, 2026
अपर्णा यादव का विरोध प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस पर भड़कीं, बोलीं- नारी शक्ति नहीं भूलेगी

अपर्णा यादव का विरोध प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस पर भड़कीं, बोलीं- नारी शक्ति नहीं भूलेगी

April 18, 2026
अजय राय ने घेरा केंद्र, कहा- महिला आरक्षण पर साजिश बेनकाब

अजय राय ने घेरा केंद्र, कहा- महिला आरक्षण पर साजिश बेनकाब

April 18, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

महिला आरक्षण पर अखिलेश का तंज, भाजपा चाहती थी चुनावी फायदा

April 18, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

उत्तर भारत में राहत की बारिश, कई राज्यों में गरज-चमक की चेतावनी

April 18, 2026
ड्रैगन ने दी चेतावनी: भारत-चीन को अलग करना मुश्किल, अमेरिका की नाक में दम

भारत-चीन रिश्तों में नरमी, एससीओ मंच पर पहली द्विपक्षीय बैठक

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर राजस्थान

अलवर की बंद फैक्ट्री में आग का तांडव, सात लोगों की दर्दनाक अंत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
February 16, 2026
in राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
अलवर की बंद फैक्ट्री में आग का तांडव, सात लोगों की दर्दनाक अंत

डेस्क : अलवर जिले के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए तेज धमाकों और भीषण आग ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक बंद पड़ी फैक्ट्री में अचानक आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास की इकाइयों में काम कर रहे श्रमिक व कर्मचारी तत्काल बाहर निकल आए।

दमकल विभाग के इंचार्ज राजू खान के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट नंबर G-1, 118 स्थित यह फैक्ट्री पिछले कई महीनों से बंद थी। परिसर में बड़ी मात्रा में गत्तों का भंडारण किया गया था। सुबह करीब 10 बजे फैक्ट्री के भीतर से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भीषण थी कि भीतर मौजूद सात लोग बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के दौरान तीन से चार बार जोरदार धमाके हुए, जिनकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। प्रारंभिक आशंका है कि फैक्ट्री के भीतर रखे गैस सिलेंडरों के फटने से ये विस्फोट हुए होंगे, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। गत्तों का बड़ा स्टॉक होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी, जिससे उसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एहतियात के तौर पर आसपास की फैक्ट्रियों को खाली करा लिया गया और बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण ने सात लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। अतिरिक्त जिलाधिकारी सुमिता मिश्रा ने बताया कि नियमित गश्त के दौरान कारखाने में आग देखी गई, जिसके बाद तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि कारखाने में कुल नौ लोग फंसे थे, जिनमें से अब तक सात शव बरामद किए जा चुके हैं।

दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया, हालांकि शीतलन कार्य देर तक जारी रहा। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य कारण से। प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्र की अन्य इकाइयों को भी सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Previous Post

पंजाब की राजनीति में हलचल, मोगा रैली के बाद बड़ा फैसला संभव

Next Post

पलवल में दूषित पानी का कहर: दो हफ्तों में 12 मौतें

Next Post
पलवल में दूषित पानी का कहर: दो हफ्तों में 12 मौतें

पलवल में दूषित पानी का कहर: दो हफ्तों में 12 मौतें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, प्रियंका गांधी ने दी चुनौती
  • महिला आरक्षण विवाद: तेलंगाना में प्रदर्शन, भाजपा अध्यक्ष हाउस अरेस्ट
  • एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, शहरवार दरें स्थिर
  • कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत; आधी रात बदले नए रेट
  • हाई कोर्ट का बड़ा संकेत: बहू को भी मिल सकती है अनुकम्पा नियुक्ति
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In