• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
AMU के VC रहे तारिक मंसूर को BJP ने क्यों दिया 3 माह में डबल प्रमोशन, पसमांदा और UCC कार्ड पर क्या प्लान

AMU के VC रहे तारिक मंसूर को BJP ने क्यों दिया 3 माह में डबल प्रमोशन, पसमांदा और UCC कार्ड पर क्या प्लान

July 30, 2023
“महान वही जो विनयवान है” : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी तरुण का आध्यात्मिक संदेश

“महान वही जो विनयवान है” : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी तरुण का आध्यात्मिक संदेश

April 24, 2026
पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द किया

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द किया

April 24, 2026
आम आदमी पार्टी में भूचाल, राघव चड्ढा समेत तीन बड़े सांसद भाजपा में शामिल

आम आदमी पार्टी में भूचाल, राघव चड्ढा समेत तीन बड़े सांसद भाजपा में शामिल

April 24, 2026
2026 बंगाल चुनाव: भबानीपुर में ममता बनर्जी vs सुवेंदु अधिकारी

“बंगाल पहले, दिल्ली बाद में”: ममता बनर्जी के बयान से सियासी हलचल तेज

April 24, 2026
पंजाब की राजनीति में हलचल, मोगा रैली के बाद बड़ा फैसला संभव

‘पीठ में छुरा घोंपा गया’: भगवंत मान का तीखा बयान, आम आदमी पार्टी में बड़ा संकट

April 24, 2026
ईरान संघर्ष के एक महीने बाद: ट्रंप को कम फायदा, ज्यादा नुकसान

ईरान युद्ध में अमेरिका की ताकत पर चोट: हजारों मिसाइलें खर्च, रक्षा भंडार पर संकट

April 24, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

“पीठ पर छुरा घोंपा, गद्दारी की”—टूट पर ‘आप’ का तीखा पलटवार

April 24, 2026
राघव चड्ढा का पार्टी पर पलटवार, आरोपों का दिया करारा जवाब

राघव चड्ढा का आरोप—’आप’ में आवाज दबाई गई, पीएम मोदी की खुलकर प्रशंसा

April 24, 2026
इंद्रिय विषयों के अनावश्यक उपभोग से बचे : आचार्यश्री महाश्रमण

इंद्रिय विषयों के अनावश्यक उपभोग से बचे : आचार्यश्री महाश्रमण

April 24, 2026
इतिहास स्मृति नहीं, राष्ट्र निर्माण की शक्ति है: अजीत डोभाल

अजीत डोभाल का संदेश: देश की सुरक्षा और विकास सबकी साझा जिम्मेदारी

April 24, 2026
सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

दुश्मनों में दरार, ईरान की एकता अटूट: खामेनेई का बयान

April 24, 2026
ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

April 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

AMU के VC रहे तारिक मंसूर को BJP ने क्यों दिया 3 माह में डबल प्रमोशन, पसमांदा और UCC कार्ड पर क्या प्लान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 30, 2023
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
AMU के VC रहे तारिक मंसूर को BJP ने क्यों दिया 3 माह में डबल प्रमोशन, पसमांदा और UCC कार्ड पर क्या प्लान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के पूर्व कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। मंसूर, उत्तर प्रदेश से भाजपा की राष्ट्रीय टीम के तीन डॉक्टरों में से एक हैं। तीन महीने के भीतर प्रोफेसर मंसूर को ‘दोहरी पदोन्नति’ दी गई है। माना जा रहा है कि पसमांदा समुदायों के बीच अपनी चल रही पहुंच को मजबूत करने के प्रयास में बीजेपी ने तारिक मंसूर को पदोन्नति दी है, ताकि मुस्लिम समुदाय के बीच उन्हें भेजकर पार्टी की बात उनतक सशक्त रूप से पहुंचाई जा सके। इससे पहले बीजेपी ने उन्हें यूपी विधान परिषद का सदस्य बनाया था।

बीजेपी नेताओं का कहना है कि पार्टी विवादास्पद समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर आम सहमति बनाने के लिए चर्चाओं की एक श्रृंखला की शुरुआत करने की भी तैयारी कर रही है, जिसमें मंसूर एक बड़ी कड़ी साबित हो सकते हैं। पार्टी की योजना है कि प्रोफेसर मंसूर समुदाय के लोगों को समझाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

बीजेपी ने नए अध्यक्षों की लिस्ट यूसीसी पर सुझाव प्रस्तुत करने के लिए विधि आयोग की विस्तारित समय सीमा शुक्रवार को समाप्त होने के ठीक एक दिन बाद जारी की है। अधिकारियों के मुताबिक, आयोग को यूसीसी पर लगभग 75 लाख सुझाव मिले हैं। यूसीसी के अलावा बीजेपी का जोर पसमांदा समाज पर भी रहा है। पार्टी के मुताबिक पसमांदा स्नेह यात्रा (जिसे हाल ही में स्थगित करना पड़ा था) को फिर से, निकाला जा सकता है। यह यात्रा उत्तर प्रदेश के लगभग 20 मुस्लिम बहुल लोकसभा क्षेत्रों को छूएगी।

तारिक मंसूर अहम क्यों?
तारिक मंसूर ने NRC और CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का केंद्र रहे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को ‘मध्यम मार्ग’ पर चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और बाद में आरएसएस के साथ मिलकर मुगल राजकुमार दारा शिकोह की शिक्षाओं को बढ़ावा देने के उसके प्रोजेक्ट पर काम किया था। दारा शिकोह की शिक्षा शांतिपूर्ण हिंदू-मुस्लिम सहअस्तित्व पर आधारित थी जो उनके भाई मुगल बादशाह औरंगजेब के काम करने के तरीके के बिल्कुल विपरीत था।

मंसूर की यह नियुक्ति उस दिन हुई जब गृह मंत्री अमित शाह पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम पर एक किताब का विमोचन करने के लिए तमिलनाडु के रामेश्वरम में थे, जो पार्टी की पसमांदा तक पहुंच बढ़ाने वाले प्रतीकों में से एक है। पार्टी के एक नेता ने कहा, “ऐसा विचार है कि एक शिक्षित मुस्लिम होने के नाते, प्रोफेसर मंसूर समुदाय से जुड़ने, यूसीसी जैसे संवेदनशील विषयों को समझाने और अल्पसंख्यकों की परवाह न करने वाली भाजपा के मिथक को ध्वस्त करने में मददगार हो सकते हैं।”

मंसूर कार्ड कहां-कहां फेंकेगी बीजेपी
भाजपा नेताओं का कहना है कि मंसूर के माध्यम से पार्टी ने प्रभावशाली अल्पसंख्यक वोट बैंक को लुभाने के लिए शिक्षित मुसलमानों, विशेष रूप से पसमांदा (पिछड़े वर्ग के मुसलमानों) के साथ जुड़ाव बढ़ाने की योजना बनाई है।  प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में, भाजपा अल्पसंख्यकों के बीच “मोदी मित्र (पीएम मोदी के मित्र)” भी बना रही है। मंसूर को पार्टी की राष्ट्रीय टीम में शामिल किए जाने से इस कदम को गति मिलेगी।

एक बीजेपी नेता ने कहा, “सबसे अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि शिक्षित समुदाय के सदस्यों के माध्यम से चुनिंदा खुलासे करके भाजपा के खिलाफ जनता को उकसाने के विपक्षी प्रयास को विफल करने में भी मदद मिल सकती है।”

जून 2022 के बाद बीजेपी ने बदली रणनीति
जून 2022 के लोकसभा उपचुनावों में मुस्लिम बहुल आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्रों में जीत हासिल करने के बाद बीजेपी ने अपनी रणनीति बदलते हुए पसमांदा मुस्लिमों तक पहुंच बनाने की योजना पर जोरदार तरीके से काम करना शुरू किया। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा पसमांदा मुसलमानों को प्रमुख पदों पर नियुक्त कर रही है।

इसी कड़ी में पसमांदा समाज से आने वाले दानिश आज़ाद अंसारी को अल्पसंख्यक कल्याण और वक्फ विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया, जो योगी 2.0 मंत्रालय में एकमात्र मुस्लिम चेहरा हैं। अन्य प्रमुख पदों पर भी पसमांदा मुसलमानों को नियुक्त किया गया है। मसलन, अशफाक सैफी यूपी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बनाए गए तो इफ्तिखार जावेद को यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन का चेयरमैन बनाया गया। इतना ही नहीं, इस साल मई में हुए उत्तर प्रदेश शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने कई मुसलमानों को मैदान में उतारा, जिनमें ज्यादातर पसमांदा थे। उनमें से लगभग 100 राज्य के विभिन्न वार्डों से जीते।

विपक्षी गठबंधन को रोकना भी मकसद
जून में, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने पश्चिम यूपी का दौरा किया था और कहा था कि पसमांदाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले, पसमांदा आउटरीच का उद्देश्य मुस्लिम वोटों को विपक्षी गठबंधन के पीछे एकजुट होने से रोकना भी है।

बीजेपी के एक नेता ने कहा, “अगर 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले और अधिक मुस्लिम बीजेपी में शामिल हो जाएं तो आश्चर्यचकित न हों।” हालांकि, कुछ लोग मुसलमानों को लुभाने की भाजपा की योजना को खारिज कर रहे हैं।

Previous Post

अहमदाबाद में अस्पताल के बेसमेंट में लगी आग, 100 मरीजों को निकाला गया बाहर

Next Post

तू सोच भी नहीं सकता कि मैं…अंजू ने पाकिस्तान से किया पति को फोन; बच्चों को ले जाने की भी धमकी

Next Post
अंजू ने धोखा दिया, फेसबुक वाले प्यार को पाने के लिए पाकिस्तान गई युवती के पति क्या बोले

तू सोच भी नहीं सकता कि मैं...अंजू ने पाकिस्तान से किया पति को फोन; बच्चों को ले जाने की भी धमकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “महान वही जो विनयवान है” : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी तरुण का आध्यात्मिक संदेश
  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर बड़ी कार्रवाई, आरबीआई ने लाइसेंस रद्द किया
  • आम आदमी पार्टी में भूचाल, राघव चड्ढा समेत तीन बड़े सांसद भाजपा में शामिल
  • “बंगाल पहले, दिल्ली बाद में”: ममता बनर्जी के बयान से सियासी हलचल तेज
  • ‘पीठ में छुरा घोंपा गया’: भगवंत मान का तीखा बयान, आम आदमी पार्टी में बड़ा संकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In