• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अनिश्चय है प्राणी का जीवनकाल : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

अनिश्चय है प्राणी का जीवनकाल : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

September 23, 2024
ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

April 22, 2026
चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

April 22, 2026
शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत

April 22, 2026
भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी

April 22, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत

April 22, 2026
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

April 22, 2026
वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

वाराणसी कैंट स्टेशन पर 16 लाख की नई करेंसी बरामद, युवक हिरासत में

April 22, 2026
इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

इजरायल ने खोला राज, कौन था रहस्यमयी एजेंट ‘एम’

April 22, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: रास्ता खोलने के लिए लंदन में 30 देशों की अहम बैठक

April 22, 2026
ईरान का साफ संदेश—न्यायसंगत शर्तें हों तभी मानेगा युद्धविराम

तेहरान ने ट्रंप और अमेरिका पर कसा तंज: “हारने वाले युद्ध की शर्तें कैसे तय कर सकते हैं?”

April 22, 2026
अमेरिका-पाक रिश्तों में नई गर्माहट, व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक

शहबाज शरीफ के अनुरोध पर ट्रंप ने बढ़ाया ईरान सीजफायर, तेहरान ने दावे को ठुकराया

April 22, 2026
बांग्लादेश: नरसिंदी में हिंदू युवक को जिंदा जलाया गया

कुर्सी से बांधा, आंखें बंद कीं और फिर… बेंगलुरु में दर्दनाक घटना से हड़कंप

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

अनिश्चय है प्राणी का जीवनकाल : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 23, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
अनिश्चय है प्राणी का जीवनकाल : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
अनिश्चय है प्राणी का जीवनकाल : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
अनिश्चय है प्राणी का जीवनकाल : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
अनिश्चय है प्राणी का जीवनकाल : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
अनिश्चय है प्राणी का जीवनकाल : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
अनिश्चय है प्राणी का जीवनकाल : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
अनिश्चय है प्राणी का जीवनकाल : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

वेसु, सूरत (गुजरात) : आयारो आगम में कहा गया है कि जीवन को बढ़ाया नहीं जा सकता, छिन्न आयुष्य को साधा नहीं जा सकता। आयुष्य कर्म का जो नियम है, उसके अनुसार यदि आयुष्य पूर्ण हो रहा है तो उसे लम्बा अथवा बढ़ाया नहीं जा सकता। आदमी के मन में कामनाएं बहुत ज्यादा हैं और जीवनकाल काफी सीमित है। किसी को आए तो सौ पार का आयुष्य भी प्राप्त हो जाए और किसी न आए तो पचास ही नहीं आ पाता है। इस प्रकार कह सकते हैं, जीवनकाल अनिश्चय में ही रहता है। ऐसी स्थिति में मानव को यह ध्यान देना चाहिए कि उसे वह मानव जीवन वर्तमान में उपलब्ध है, जिसे दुर्लभ और महत्त्वपूर्ण बताया गया है तथा यह मानव जन्म की धर्म की साधना की दृष्टि से भी उत्कृष्ट है। जो साधना इस मनुष्य जीवन में की जा सकती है वह अन्य योनि में नहीं की जा सकती है। इस मानव जीवन में धर्म की साधना, आराधना, तप, जप और तपस्या के कर मानव मोक्षश्री का वरण कर सकता है।

मानव को ऐसा प्रयास करना चाहिए कि सौभाग्य से मानव जीवन प्राप्त हो गया है तो ऐसा कार्य करना चाहिए कि अब उसे अधोगति में नहीं जाना पड़े। सभी के जीवन में साधुत्व नहीं भी आए तो गृहस्था अवस्था में रहते हुए जितना संभव हो सके, धार्मिकता और संयम से युक्त जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। गृहस्थों को जीवन चलना होता है, आर्थिक रूप से ध्यान देना, परिवार के वृद्ध और बुजुर्ग लोगों की सेवा करना, समाज की दृष्टि से भी करना हो सकता है और राजनीति की दृष्टि से भी कुछ करना हो सकता है। जीवन के इन विभिन्न पहलुओं में आदमी को धर्म को इग्नोर नहीं करना चाहिए।

धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष ये चार कर्म चतुष्टय हैं। आदमी को अपने अपने जीवन में धार्मिक पुरुषार्थ करने का प्रयास करना चाहिए। गृहस्थ आदमी अपने जीवन में ईमानदारी को रखने का प्रयास करे। जहां तक संभव हो सके, जहां भी रहे, जो कुछ भी करे, उसे ईमानदारी रखने का प्रयास करना चाहिए। ईमानदारी के लिए आदमी को झूठ नहीं बोलना चाहिए और चोरी करने से भी बचने का प्रयास करना चाहिए। ईमानदारी की रक्षा भी करने का प्रयास करना चाहिए। अच्छा जीवन जीने के आदमी को ईमानदारी, सच्चाई के मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए। जीवन में अहिंसा, ईमानदारी, सादगी, सच्चाई रहे व धर्मोपासना आदि हो तो मानव जीवन का कल्याण हो सकता है।

उक्त पावन पाथेय जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने सोमवार को महावीर समवसरण में उपस्थित श्रद्धालु जनता को प्रदान की।

मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल द्वारा आचार्य तुलसी शिक्षा परियोजना के अंतर्गत तत्त्वज्ञान/तेरापंथ प्रचेता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस संदर्भ में इस परियोजना की निदेशक श्रीमती पुष्पा बैंगाणी ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। इस संदर्भ में आचार्यश्री ने पावन आशीर्वाद प्रदान किया।

आचार्यश्री की अनुज्ञा से नोखामण्डी में साध्वी राजीमतीजी द्वारा गत दिनों दी गई दीक्षा के संदर्भ में नोखामण्डी तेरापंथ महिला मण्डल ने गीत का संगान किया। तेरापंथी सभा के अध्यक्ष श्री शुभकरण चोरड़िया ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। इस संदर्भ में आचार्यश्री ने सभी को पावन आशीर्वाद प्रदान किया। तेरापंथ युवक परिषद-अहमदाबाद ने अपनी गीत को प्रस्तुति दी। श्री तनसुख बैद ने स्वरचित कृति ‘कल्याण मंदिर’ आचार्यश्री के समक्ष लोकार्पित की।

 

Previous Post

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: यौन शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान

Next Post

24 सितंबर 2024 का राशिफल

Next Post
राशिफल

24 सितंबर 2024 का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई
  • चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह
  • शहीदों को श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री का संदेश- आतंकवाद का होगा अंत
  • भारत को 100% एथनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य रखना चाहिए: नितिन गडकरी
  • लपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, आपके शहर में क्या है कीमत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In