नई दिल्ली:प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अवध ओझा को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्राथमिक सदस्यता दिलाई। उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले अवध ओझा दिल्ली से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
अवध ओझा ने कहा कि शिक्षा के विकास का उद्देश्य लेकर उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया है। ओझा ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो परिवार, समाज और राष्ट्र की आत्मा है। दुनिया में जितने भी देश महान हुए उनकी पृष्ठभूमि में शिक्षा का योगदान रहा। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत पर यह सबसे यह बात साझा करना चाहता हूं कि जैसा कि मनीष सिसोदिया ने कहा कि शिक्षा और राजनीति को चुनना हो तो मैं शिक्षा को चुनूंगा, ऐसा ही उद्देश्य मेरा भी है। राजनीति में आकर शिक्षा का विकास मेरा सर्वोत्तम उद्देश्य है।’













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

