स्पोर्ट्स डेस्क:भारत ने कानपुर टेस्ट में अपनी पहली पारी 285 रन के स्कोर पर डिक्लेयर कर दी। भारत को 52 रन की बढ़त मिली है। बांग्लादेश पहली पारी में 233 रन बनाकर सिमट गया था।
जवाब में बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं। शादमान इस्लाम और मोमिनुल हक क्रीज पर हैं। रविचंद्रन अश्विन ने जाकिर हसन के बाद हसन महमूद को आउट किया।
भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल (72) और केएल राहुल (68) ने अर्धशतक लगाया। विराट कोहली 47 रन बनाकर शाकिब अल हसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने इंटरनेशनल करियर में 27 हजार रन भी पूरे कर लिए। बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने 4 और मेहदी हसन मिराज ने 3 विकेट लिए। हसन महमूद को 1 विकेट मिला।
भारत की ओर से तीन अर्धशतकीय साझेदारी हुई। पहले विकेट के लिए रोहित और यशस्वी ने 55 रन जोड़े। यशस्वी और शुभमन के बीच दूसरे विकेट के लिए 72 रन की पार्टनरशिप हुई। कोहली और राहुल ने पांचवें विकेट के लिए 87 रन जोड़े।
ग्रीन पार्क स्टेडियम में बारिश के कारण दूसरे और तीसरे दिन का खेल नहीं हो सका। फिलहाल चौथे दिन के तीसरे सेशन का खेल जारी है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

